फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस में आग लगने से अफरा तफरी, कूदने से दो लोगों की मौत

Fri, 22 Mar 2019 09:54 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
Chandigarh-Dibrugarh Express - फोटो : ANI
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में शुक्रवार को डिब्रूगढ़ जाने वाली चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के इंजन और एक डिब्बे में अचानक आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। घटना से मची अफरा-तफरी में कुछ अन्य यात्री भी घायल हो गए। यह घटना न्यू जलपाईगुड़ी से पहले चटेरहाट स्टेशन के पास सुबह करीब 11 बजे हुई।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी नृपेन भट्टाचार्य ने बताया कि इंजन में अचानक आग लग गई और वह इंजन से लगे डिब्बे में भी फैल गई। घबराहट में दो यात्री ट्रेन से कूद गए। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।

 भट्टाचार्य ने बताया कि फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। प्राथमिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। रेलवे ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें