फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी हलचल: कहीं नामांकन तो कहीं उम्मीदवारों के नामों का एलान...दिनभर का अपडेट

Fri, 22 Mar 2019 09:28 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमर उजाला पर पढ़िए चुनाव से जुड़ी हर खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई महासंग्राम में बदल चुकी है। चुनाव तारीखों का एलान होते ही गहमागहमी बढ़ गई है और राजनीतिक पार्टियां लगातार रैलियां, बैठकें, सम्मेलन और जनसभाएं कर रही हैं। दिनभर की चुनावी हलचल:
विज्ञापन

 

22 मार्च- दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट--

- तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जे चितरंजन दास ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया, कहा कि पार्टी में सामाजिक बराबरी नहीं है और वरिष्ठ नेताओं का सम्मान भी नहीं होता। 

-दिल्ली में भाजपा दफ्तर पर पीएम नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह वरिष्ठ नेताओं की बैठक। दिल्ली. झारखंड, गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा के उम्मीदवार तय होंगे। 
विज्ञापन

 
-मेघालय - पूर्व केंद्रीय मंत्री अगाथा संगमा ने एनपीपी उम्मीदवार के रूप में तुरा से नामांकन दाखिल किया। 
 
-फिल्म ‘पद्मावत’ के विरोध के बाद से सुर्खियों में आई राजपूत करणी सेना के संस्थापक ठाकुर लोकेन्द्र सिंह कालवी ने कहा कि उनकी संस्था कोई राजनीतिक दल नहीं है और न ही संस्था आने वाले लोकसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी खड़ा करेगी। कालवी ने ग्वालियर प्रवास के दौरान कहा कि करणी सेना के छह पदाधिकारियों को अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनाव में टिकट देने की चर्चा थी, लेकिन हम साफ कर देना चाहते हैं कि करणी सेना कोई राजनीतिक दल नहीं है और न ही इसके पदाधिकारी चुनाव में प्रत्याशी होंगे। अगर उनका कोई पदाधिकारी किसी दल से चुनाव लड़ना चाहता है तो उसे करणी सेना से त्यागपत्र देना होगा। 

-तेलंगाना में टीपीसीसी अध्यक्ष उत्तम कुमार रेड्डी ने नालगोंडा से नामांकन भरा।
 
-वाईएसआर कांग्रेस अध्यक्ष जगनमोहन रेड्डी ने आंध्र प्रदेश की पुलिवेंदुला विधानसभा सीट से नामांकन भरा।

आज के सभी नामांकनों से जुड़ी खबर के लिए क्लिक करें


-बिहार में महागठबंधन ने सीटों का एलान कर दिया है। बिहार की 40 सीटों में से राजद सबसे ज्यादा 20 सीटों पर, कांग्रेस 9 सीटों पर, आरएलएसपी 5 सीट पर, जीतन मांझी की हिंदुस्तानी अवामी मोर्चा 3 सीटों, वीआईपी 3 और सीपीआई एमएल, राजद कोटे से मिली 1 सीट पर लड़ेंगे। तेजस्वी इस पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस से नदारद रहे। संवाददाताओं को  मनोज झा ने जानकारी दी। 

गया- हम उम्मीदवार जीतन राम मांझी
औरंगाबाद- हम उम्मीदवार उपेंद्र प्रसाद
जमुई- आरएलएसपी उम्मीदवार भूदेव चौधरी
नवादा- राजद की विभा देवी

ये वो सीटें हैं जहां पहले चरण यानी 11 अप्रैल को मतदान होना है। 

-तेलंगाना के मुख्यमंत्री और टीआरएस के मुखिया के चंद्रशेखर राव की बेटी और मौजूदा सांसद के कविता ने निजामाबाद लोकसभा सीट से पर्चा दाखिल कर दिया है। 

-भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने येदियुरप्पा और पार्टी पर लगाए कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया है। प्रसाद ने कांग्रेस पर झूठी बयानबाजी का आरोप लगाया। साथ ही कर्नाटक के कांग्रेस नेता डी शिवकुमार पर भी पैसे की हेरफेर का आरोप लगाया।

-शिवसेना ने 21 उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। रायगढ़ से अनंत गीते को टिकट दिया गया है।

शिवसेना उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट यहां देखें

-आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के बेटे और सरकार में मंत्री नारा लोकेश ने मंगलगिरी विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है। 
 

-कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कहा है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन हो या नहीं हो, लेकिन वह चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र से निश्चित तौर पर चुनाव लड़ेंगे। सिब्बल 2004 और 2009 में चांदनी चौक से चुनाव जीते, लेकिन पिछले चुनाव में वह भाजपा नेता हर्षवर्धन से हार गए थे। यह पूछे जाने पर क्या दिल्ली में कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन होगा, तो सिब्बल ने कहा कि मैं नहीं जानता। इस बारे में फैसला पार्टी को करना है। गठबंधन को लेकर पार्टी में दो राय है। 

-भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को रिश्वत दिए जाने के कांग्रेस के आरोपों के बीच येदियुरप्पा का जवाब आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के दौरान फायदा उठाने के लिए मीडिया में खबर प्लांट की है। कांग्रेस नेताओं ने जो मुद्दे उठाए हैं वो अप्रासंगिक और झूठे हैं। मैं वकीलों से मानहानि मुकदमा दायर करने पर भी चर्चा कर रहा हूं। 


-शाम तक भाजपा में शामिल होने की खबरों पर जितिन प्रसाद ने कहा कि शाम तो हो गई है और मैं आपके सामने खड़ा हूं। विकिपीडिया पर उनको भाजपा नेता दिखाए जाने पर जितिन ने कहा कि ये बात आप विकिपीडिया से पूछो।

- जितिन प्रसाद के भाजपा में जाने की खबरों को रणदीप सुरजेवाला ने किया खारिज। 

-कांग्रेस का भाजपा नेता बी एस येदियुरप्पा पर बड़ा आरोप। रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि येदियुरप्पा ने कर्नाटक का सीएम रहने के दौरान राजनाथ सिंह, अरुण जेटली और नितिन गडकरी सहित कई भाजपा नेताओं को रिश्वत दी। भाजपा के बड़े नेताओं पर 1800 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने का आरोप। नए लोकपाल के लिए ये पहला केस होगा। 
 


-बसपा ने 11 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। अमरोहा से दानिश अली को टिकट मिला है। दानिश हाल ही में जनता दल सेक्यूलर छोड़कर बसपा में शामिल हुए थे। गौतमबुद्ध नगर से सतबीर नागर को टिकट दिया गया है। बिजनौर से मलूक नागर, सहारनपुर से हाजी फजलुर्रहमान, नगीना से गिरीश चंद्र, मेरठ से हाजी मोहम्मद याकूब को टिकट दिया गया है।

यहां देखें पूरी लिस्ट

-समाजवादी पार्टी ने गाजियाबाद से अपने उम्मीदवार सुरेंद्र कुमार मुन्नी को बदल दिया है। उनकी जगह सुरेश बंसल को उतारा गया है। 

-अब दोपहर दो बजे होगी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस। दूसरी बार समय में बदलाव किया गया है। पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस 10.15 पर होनी थी उसके बाद एक बजे का समय सामने आया।

-मथुरा से दोबारा टिकट हासिल करने वाली हेमा मालिनी सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगी।

-डॉ. महेश शर्मा ने गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से नामांकन भर दिया है। 2014 में भी महेश शर्मा इसी सीट से जीते थे।

-पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और रवि शंकर प्रसाद की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। जेटली ने कहा है कि गंभीर को टिकट दिया जाएगा या नहीं, इस पर चुनाव समिति फैसला करेगी। लेकिन माना जा रहा है कि उन्हें नई दिल्ली से टिकट दिया जा सकता है। फिलहाल, नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी सांसद हैं।
 



-कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के बयान पर पीएम नरेंद्र मोदी ने पलटवार किया है। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, 'सुरक्षाबलों को बार-बार नीचा दिखाना विपक्ष की आदत है। मैं भारत के लोगों से अपील करता हूं कि वह विपक्षी नेताओं के बयानों पर सवाल उठाएं। उन्हें बताएं कि 130 करोड़ भारतीय इन हरकतों के लिए विपक्ष को न तो माफ करेंगे और न ही भूलेंगे। भारतीय सुरक्षाबलों के साथ मजबूती से खड़े हैं।'
दरअसल, पित्रोदा ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा था 'यदि उन्होंने (वायुसेना) 300 लोगों को मारा तो ठीक है। मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि आप मुझे और तथ्य दीजिए और इसे साबित कीजिए।' जब पित्रोदा से जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी कैंपों पर की गई एयर स्ट्राइक के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अतंरराष्ट्रीय मीडिया इसे दूसरी तरह से देख रही है और भारत के लोगों को वायुसेना के इस अभियान से जुड़े तथ्यों के बारे में जानने का हक है।

-आडवाणी का टिकट कटने पर गडकरी ने कहा है कि टिकट को सम्मान से जोड़कर न देखा जाए, आडवाणी हमारे नेता हैं।

-दक्षिण भारत के जाने माने फिल्म स्टार प्रकाश राज बंगलूरु मध्य से बतौर निर्दलीय नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पहले उन पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।  

-कांग्रेस का विशेष संवाददाता सम्मेलन के समय बदलने पर भाजपा ने राहुल गांधी पर वार किया है। भाजपा ने कहा कि राहुल गांधी सुबह जल्दी नहीं उठ सकते इसीलिए समय बदला गया। 

-कांग्रेस के नेता पीएल पुनिया ने आडवाणी को टिकट न मिलने पर भाजपा पर निशाना साधा है। पुनिया ने कहा कि लाल कृष्ण आडवाणी जैसे धुरंधर सांसद की जगह तड़ीपार रहे अमित शाह ले रहे हैं। जनता सब जानती है कि शिफ्ट किधर हुआ है और पूरी तरह से एक व्यक्ति के शिकंजे में पूर पार्टी चली जा रही है। 
 



-कांग्रेस के विशेष संवाददाता सम्मेलन का समय 10.15 बजे की जगह 1 बजे कर दिया गया है। इस विशेष संवाददाता सम्मेलन को राहुल गांधी संबोधित करेंगे।
 



- टमिलनाडु में टीटीवी दिनाकरन की पार्टी एएमएमके ने लोकसभा चुनाव के लिए नौ  उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है।
 


-राजस्थान के मुख्यंत्री अशोक गहलोत ने आरएसएस और भाजपा पर वार किया है। गहलोत ने कहा कि आरएसएस ने सरकार पर एक अतिरिक्त संवैधानिक अधिकार बना रखा है। आरएसएस से पूछे बिना कोई भी मुख्यमंत्री या मंत्री नहीं बन सकता, यही वर्तमामन स्थिति है। इसे एक राजनीतिक पार्टी में बदल देना चाहिए और भाजपा के साथ विलय करना चाहिए। हमें इससे कोई समस्या नहीं है।

-आरएसएस एक सांस्कृतिक संगठन है, उनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। जब आरएसएस को प्रतिबंधित किया गया था, तो उन्होंने लिखित में दिया था कि वे राजनीति में शामिल नहीं होंगे और एक सांस्कृतिक संगठन बने रहेंगे। उन्हें अपने शब्दों पर अडिग रहना चाहिए।
विज्ञापन

 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें