फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम: पुलिस की गोलीबारी में दो की मौत; अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान हमले के बाद जवाबी कार्रवाई में मौत

Thu, 12 Sep 2024 11:57 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

इस बीच, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने दावा किया कि बेदखली अभियान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा था, लेकिन कांग्रेस के विरोध के बाद अतिक्रमणकारी आक्रामक हो गए। उन्होंने सरकारी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
असम पुलिस - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के कामरूप जिले में बृहस्पतिवार को अतिक्रमणकारियों को हटाने के अभियान के दौरान पुलिस गोलीबारी में दो प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा कि उग्र भीड़ के हमले में 22 पुलिसकर्मी और एक सरकारी अधिकारी घायल हो गए। आरोप है कि अभियान के दौरान भीड़ ने धारदार हथियारों से पुलिस एवं सरकारी अधिकारियों पर हमला कर दिया, इसके जवाब में पुलिस को गोली चलानी पड़ी। हमले में महिलाओं समेत कम से कम 50 लोग शामिल थे।

विज्ञापन


इस बीच, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने दावा किया कि बेदखली अभियान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा था, लेकिन कांग्रेस के विरोध के बाद अतिक्रमणकारी आक्रामक हो गए। उन्होंने सरकारी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी रहेगा। पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह ने सोशल मीडिया में कहा, यह अभियान सोमवार से सोनपुर राजस्व मंडल के अधिसूचित आदिवासी बेल्ट में चलाया जा रहा है। प्रक्रिया के दौरान, 248 बीघे सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है और आदिवासी बेल्ट में 237 अवैध निर्माणों को हटा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें