पुलिस ने बताया कि ताजा मामले में रामसिंह उर्फ सीताराम बक्का अतराम (63) और माधुरी उर्फ भूरी उर्फ सुमन राजू मट्टमी (34) ने आत्मसमर्पण किया। पुलिस ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले दोनों नक्सलियों पर छह-छह लाख रुपये का इनाम था।
महाराष्ट्र में हत्याओं, आगजनी और मुठभेड़ के विभिन्न मामलों में कथित रूप से शामिल दो कट्टर नक्सलियों ने गढ़चिरौली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि इन नक्सलियों पर छह-छह लाख रुपये का इनाम था।
विज्ञापन
पुलिस ने जारी की विज्ञप्ति
गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल ने एक विज्ञप्ति में कहा कि नक्सली हिंसा से तंग आ चुके थे। उन्होंने कहा कि कई नक्सली राज्य सरकार की आत्मसमर्पण नीति की ओर आकर्षित हो रहे हैं। विज्ञप्ति के मुताबिक, 2019 से अब तक 49 कट्टर नक्सलियों ने गोयल के सामने आत्मसमर्पण किया है। अंकित गोयल आश्वासन दिया है कि हथियार डालने और समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के इच्छुक लोगों को सरकार की ओर से सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी।
पुलिस ने बताया कि ताजा मामले में रामसिंह उर्फ सीताराम बक्का अतराम (63) और माधुरी उर्फ भूरी उर्फ सुमन राजू मट्टमी (34) ने आत्मसमर्पण किया। पुलिस ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले दोनों नक्सलियों पर छह-छह लाख रुपये का इनाम था।
विज्ञापन
इतने दर्ज थे मामले
मट्टमी साल 2002 में कसानसुर स्थानीय संगठन दस्ते (एलओएस) के सदस्य के रूप में भर्ती किया गया था। पुलिस के मुताबिक, वह चार हत्याओं, 21 मुठभेड़ों, आगजनी की सात घटनाओं और पांच अन्य मामलों में शामिल थी। उसके खिलाफ 37 मामले दर्ज किए गए थे। वहीं, अतराम को वर्ष 2005 में अहेरी एलओएस के सदस्य के रूप में भर्ती किया गया था। वह एक हत्या और दो मुठभेड़ों में शामिल था। उसके खिलाफ तीन अपराध दर्ज किए गए थे।