फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: BJP विधायक मुनिरत्ना की बढ़ीं मुश्किलें, दो FIR हुईं दर्ज; कांग्रेस के पूर्व सांसद ने बोला हमला

Sat, 14 Sep 2024 12:13 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

ठेकेदार चेलवाराजू ने राजराजेश्वरी विधायक पर उत्पीड़न और धमकी देने का आरोप लगाया है। पहला मामला जान से मारने की धमकी का है, जिसमें मुनिरत्न, वीजी कुमार, अभिषेक, वसंत कुमार सहित चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है
विज्ञापन
भाजपा विधायक मुनिरत्ना - फोटो : एक्स/ @MunirathnaMLA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री मुनिरत्ना की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। उनके खिलाफ व्यालिकावल पुलिस स्टेशन में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। ये मामले ठेकेदार चेलवाराजू द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत से जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन


क्या है मामला?
दरअसल, चेलवाराजू ने राजराजेश्वरी विधायक पर उत्पीड़न और धमकी देने का आरोप लगाया है। पहला मामला जान से मारने की धमकी का है, जिसमें मुनिरत्न, वीजी कुमार, अभिषेक, वसंत कुमार सहित चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में धारा 37, 506, 505, 385, 420 और 323 के तहत आरोप शामिल हैं।

कांग्रेस के पूर्व सांसद ने लगाए आरोप
इस मामले को लेकर कांग्रेस के पूर्व सांसद डीके सुरेश ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, 'राजराजेश्वरी विधायक ने बहुत ही घटिया भाषा का इस्तेमाल किया है। उन्होंने दलित समुदाय का अपमान किया है। भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं को इसका जवाब देना चाहिए। उन्होंने इससे पहले भी वोक्कालिगा समुदाय को नीचा दिखाया था।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'भाजपा ने अभी तक इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उन्हें अब तक भाजपा ने बर्खास्त कर दिया होगा। एक ऑडियो में, उन्हें पैसे के बारे में पूछते हुए सुना जा सकता है और उन्होंने ठेकेदार को धमकी भी दी है। मैं भाजपा और एनडीए से मुनिरत्ना को तत्काल बर्खास्त करने की मांग करता हूं। उन्होंने दलित समुदाय और एक मां का अपमान किया है। उनके खिलाफ स्वत: संज्ञान मामला दर्ज किया जाना चाहिए और तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए। भाजपा को भी माफीनामा जारी करना चाहिए।'
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें