टीवी मीडिया के दो वरिष्ठ पत्रकारों के बीच की जंग सोशल मीडिया पर छाई हुई है। ये लड़ाई एनडीटीवी की मशहूर पत्रकार बरखा दत्त और टाइम्स नाऊ के पत्रकार अरनब गोस्वामी के बीच है।
बरखा ने 27 जुलाई को ट्विटर पर लिखा ' ‘वो टाइम्स नाऊ मीडिया के दमन की बात करता है। वो पत्रकारों पर मामला चलाने की बात करता है। क्या यह पत्रकार है? इस व्यक्ति की तरह मैं इस इंडस्ट्री का हिस्सा होने पर शर्मिंदा हूं।’
बरखा का ये ट्वीट वायरल हो गया। बरखा ने फेसबुक पर भी एक पोस्ट लिखी। जिसके बाद उनके ट्वीट और फेसबुक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया। लोग तरह-तरह की टिप्पणियां करने लगे। इन्हीं सबके बीच जानेमाने क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने बरखा और अरनब को पत्रकारिता का असल मतलब समझा दिया।