फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाफिज सईद ने कबूला, कश्मीर हिंसा के पीछे लश्कर की साजिश

Thu, 28 Jul 2016 01:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई आतंकी हमलों के गुनहगार और जमात उद दावा के मुखिया हाफिज सईद ने कश्मीर में जारी हिंसा को लेकर बड़ा खुलासा किया है। हाफिज सईद ने माना है कि बुरहान वानी के मारे जाने के बाद कश्मीर में जारी हिंसा के पीछे लश्कर-ए-तैयबा का हाथ है। लश्कर के आतंकी ही घाटी में हो रहे प्रदर्शन और विरोध मार्च का नेतृत्व कर रहे हैं।
विज्ञापन


हाफिज के इस खुलासे के बाद एक बार फिर से पाकिस्तान पर उंगलियां उठी हैं। बता दें कि हाफिज सईद  अब तक लश्कर-ए-तैयबा को खुद से अलग बताता रहा है और अपने संगठन जमात उद दावा के लश्कर से किसी भी संबंध को नकारता रहा है। लश्कर-ए-तैयबा एक प्रतिबंधित संगठन है।

पाकिस्तान के फैसलाबाद में जमात-उद-दावा के कार्यकर्ताओं की बैठक में हाफिज सईद ने ये ऐलान किया। उसने अपने खुलासे में कहा कि बुरहान वानी की हत्या के बाद कश्मीर में निकाले गए विरोध मार्च का नेतृत्व लश्कर का एक कमांडर कर रहा था।
विज्ञापन

- फोटो : PTI
हाफिज सईद ने कहा कि क्या आपने इस विरोध मार्च की तस्वीरें देखी हैं। इस प्रदर्शन में सड़क पर उतरे लोगों में से एक लश्कर का कमांडर था। इसे लोगों ने अपने कंधे पर उठा रखा था। वही इस पूरे प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहा था।

हाफिज ने लश्कर आतंकी का नाम आमिर बताया था।

हाफिज सईद के इस बयान के बाद अंतर्राष्ट्रीय मोर्चे पर पाकिस्तान को झटका लग सकता है।

ऐसा इसलिए क्योंकि भारत शुरू से ही पाकिस्तान को कश्मीर के ताजा हालात के जिम्मेदार ठहराता रहा है। लेकिन पाकिस्तान ने खुद को इससे अलग कर रखा था। अब इस ऐलान से हाफिज सईद के लश्कर के लिंक का खुलासा हो जाता है।
विज्ञापन

हाफिज के ऐलान से पाकिस्तान को झटका

कश्मीर के हालात को लेकर भारत के विदेश मंत्रालय और खुद केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर निशाना साधा था।

हालांकि पाकिस्तान सरकार ने कश्मीर की हिंसा को मानवाधिकार से जोड़कर अंतर्राष्ट्रीय मोर्चे पर इसका फायदा उठाने की कोशिश की है।

बता दें कि कश्मीर मुद्दे को लेकर पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) से संपर्क साधा और दखल की अपील की थी। इतना ही नहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने खुद आतंकी बुरहान वानी को शहीद करार दिया था।

फिलहाल हाफिज सईद के खुलासे से पाकिस्तान की किरकिरी जरूर हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें