फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Appointment: आईपीएस टीवी रविचंद्रन भारत के नए डिप्टी NSA बने, पूर्व रॉ प्रमुख राजिंदर खन्ना को मिला ये जिम्मा

Tue, 02 Jul 2024 11:02 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Appointment: तमिलनाडु कैडर के 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी टीवी रविचंद्रन को मंगलवार को नया उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया। वहीं, पूर्व रॉ प्रमुख राजिंदर खन्ना को अतिरिक्त राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) बनाया गया है।
विज्ञापन
रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के पूर्व प्रमुख राजिंदर खन्ना। - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी टीवी रविचंद्रन को मंगलवार को उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया। वह तमिलनाडु कैडर के 1990 बैच के अधिकारी हैं और अभी इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के विशेष निदेशक के पद पर हैं।

विज्ञापन


वहीं, भारतीय खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (आरएंडएडब्ल्यू) के पूर्व प्रमुख राजिंदर खन्ना को अतिरिक्त राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) बनाया गया है। दोनों अधिकारी कार्यभार ग्रहण करने के दिन से दो साल तक इन पदों पर बने रहेंगे। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें