फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनाकरन ने कबूला अपना अब तक का 'छिपा हुआ सच', पार्टी सिंबल से जुड़ा था मामला

Tue, 25 Apr 2017 11:59 AM IST
amarujala.com-Presented by- जया पाण्डेय
विज्ञापन
टीटीवी दिनाकरन
विज्ञापन
एआईएडीएमके (अम्मा) के नेता टीटीवी दिनाकरन ने आखिरकार चुनाव आयोग के रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार बिचौलिए सुकेश चंद्रशेखर से मुलाकात की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने सोमवार को बताया कि दिनाकरन ने बताया कि उन्हें लगा कि सुकेश  उच्च न्यायालय का न्यायाधीश है। दिनाकरन अब तक कहते आए हैं कि वो सुकेश को नहीं जानते और न ही कभी उससे मिले। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- तमिलनाडु: सुधरते हालातों के बीच एआईएडीएमके में उठा फिर बड़ा 'बवंडर'

गौरतलब है कि दिनाकरन पर एआईएडीएमके का चुनाव प्रतीक दो पत्ते के बने रहने के लिए चुनाव आयोग के एक अधिकारी को रिश्वत देने का प्रयास करने का आरोप लगा था। पुलिस ने बताया कि दिनाकरन ने इस बात से इंकार किया है कि उन्होंने सुकेश को इसके लिए कोई पैसा दिया है। 

सोमवार को चाणक्यपुरी में क्राइम ब्रांच इंटर स्टेट सेल के कार्यालय में दिनाकरन से कई घंटे पूछताछ की गई। उन्हें सोमवार दोपहर करीब 3 बजे कार्यालय लाया गया और मंगलवार सुबह 12 बजकर 40 मिनट तक उनसे पूछताछ हुई। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- पनीरसेल्वम के CM बनने का रास्ता साफ, पलानीसामी होंगे AIADMK चीफ!

पुलिस ने दावा किया है कि उसके पास दिनाकरन के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। सूत्रों के अनुसार इस संबंध में पुलिस के पास दिनाकरन और सुकेश के बीच बातचीत की रिकॉर्डिंग है। दिनाकरन को आज शाम 5 बजे भी कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर की न्यायिक हिरासत आज खत्म हो रही है, आज उसे अदालत में पेश किया जाना है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें