पुलिस ने बताया कि बोधजंगनगर पुलिस थाना अंतर्गत एक पिता ने अपने साढ़े 3 वर्षीय बच्चे की मारकर हत्या कर दी है। जब हम घटनास्थल पर पहुंचे, तब बच्चे की मां से पता चला कि उसके पति ने कल रात बच्चे को बुरी तरह मारा था, जिस कारण से उसकी मृत्यु हो गई।
त्रिपुरा के ओल्ड अगरतला में एक शख्स ने अपने साढे़ तीन साल के बच्चे की हत्या कर दी। इसके बाद उसने बच्चे को शव को दफना दिया। ओल्ड अगरतला थाने की SDPO-NCC पारमिता पांडेय ने बताया कि हमें उस आदमी की पत्नी से पता चला कि उसने उनके बच्चे को मार डाला और दफना दिया। जमीन में तीन घंटे की खुदाई के बाद बच्चे का शव निकाला जा सका। मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जानकारी मिली कि बोधजंगनगर पुलिस थाना अंतर्गत एक पिता ने अपने साढ़े 3 वर्षीय बच्चे की मारकर हत्या कर दी है। जब हम घटनास्थल पर पहुंचे, तब बच्चे की मां से पता चला कि उसके पति ने कल रात बच्चे को बुरी तरह मारा था, जिस कारण से उसकी मृत्यु हो गई।
पारमिता पांडेय ने बताया कि मृत्यु होने के बाद रात को ही पीछे मिट्टी खोदकर दफना दिया। हमने मिट्टी खुदवाकर बच्चे के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता पर धारा 302, 201, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।