फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tripura: शख्स ने की अपने साढे़ तीन साल के बच्चे की हत्या, शव को दफनाया; ऐसे हुआ खुलासा

Tue, 17 Jan 2023 10:29 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला

सार

पुलिस ने बताया कि बोधजंगनगर पुलिस थाना अंतर्गत एक पिता ने अपने साढ़े 3 वर्षीय बच्चे की मारकर हत्या कर दी है। जब हम घटनास्थल पर पहुंचे, तब बच्चे की मां से पता चला कि उसके पति ने कल रात बच्चे को बुरी तरह मारा था, जिस कारण से उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
Tripura - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिपुरा के ओल्ड अगरतला में एक शख्स ने अपने साढे़ तीन साल के बच्चे की हत्या कर दी। इसके बाद उसने बच्चे को शव को दफना दिया। ओल्ड अगरतला थाने की SDPO-NCC पारमिता पांडेय ने बताया कि हमें उस आदमी की पत्नी से पता चला कि उसने उनके बच्चे को मार डाला और दफना दिया। जमीन में तीन घंटे की खुदाई के बाद बच्चे का शव निकाला जा सका। मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जानकारी मिली कि बोधजंगनगर पुलिस थाना अंतर्गत एक पिता ने अपने साढ़े 3 वर्षीय बच्चे की मारकर हत्या कर दी है। जब हम घटनास्थल पर पहुंचे, तब बच्चे की मां से पता चला कि उसके पति ने कल रात बच्चे को बुरी तरह मारा था, जिस कारण से उसकी मृत्यु हो गई।

पारमिता पांडेय ने बताया कि मृत्यु होने के बाद रात को ही पीछे मिट्टी खोदकर दफना दिया। हमने मिट्टी खुदवाकर बच्चे के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता पर धारा 302, 201, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें