त्रिपुरा कैबिनेट ने 255 नए सरकारी पदों को मंजूरी दी है। इनमें 70 पद सात जिलों में नए उपनिदेशक अभियोजन कार्यालयों के लिए होंगे। 185 विभिन्न श्रेणियों और 100 पद जूनियर ग्रेड स्टेनोग्राफर के लिए होंगे।
त्रिपुरा कैबिनेट ने मंगलवार 255 नए सरकारी पदों को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री माणिक साहा ने बताया कि इनमें से 70 पद नए उपनिदेशक अभियोजन कार्यालयों के लिए होंगे, जो सात जिलों में खोले जाएंगे।
विज्ञापन
सीएम साहा ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि हमारी सरकार नए साल में नौकरी के इच्छु उम्मीदवारों के लिए नए अवसर लाने के लिए पूरी तरह तैयार है। मंत्रिपरिषद ने आज अच्छी संख्या में पद सृजित करने और अन्य रिक्त पदों को भरने की मंजूरी दे दी है।
100 पद जूनियर ग्रेड स्टेनोग्राफर के भरे जाएंगे
उन्होंने बताया कि वित्त विभाग के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों के 185 पद भी सृजित किए जाएंगे। इसके अलावा, मंत्रिपरिषद ने जूनियर ग्रेड स्टेनोग्राफर के 100 पद भरने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है।