फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: सूरत के इस्पात संयंत्र में कोयला गिरने से लगी आग, चार श्रमिकों की मौत; एक घायल

Tue, 31 Dec 2024 11:17 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत।

सार

Gujarat: सूरत के एक इस्पात संयंत्र में कोयला गिरने के कारण आग लगी। हादसे में चार श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। तीन शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के सूरत जिले के हजीरा औद्योगिकी क्षेत्र में एक इस्पात संयंत्र में मंगलवार की शाम आग लग गई। इस हदासे में चार लोगों की मौत हो गई, जब एक अन्य श्रमिक घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


सूरत के पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत ने बताया कि घटना आर्सेलर मित्तल निप्पोन स्टील इंडिया के संयंत्र में हुई। हमें जानकारी मिली कि संयंत्र के एक हिस्से में कोयला गिरने से आग लग गई। यह आग उस वक्त लगी, चार श्रमिक लिफ्ट पर थे और उसी दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस और फैक्टरी के निरीक्षक इस घटना की जांच करेंगे। 
 
अधिकारियों के मुताबिक, जिन चार श्रमिकों की जान गई, उनमें से तीन के शव पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजे गए हैं। आगजनी के कारण फैक्टरी को नुकसान हुआ है। जांच के बाद ही पूरी जानकारी सामने आ सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें