फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Tripura: त्रिपुरा में 14 बांग्लादेशी घुसपैठिये गिरफ्तार, दो घरों पर छापेमारी के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sun, 12 Nov 2023 03:12 PM IST

सार

सबरूम पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी अपू दास ने कहा कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बैष्णबपुर गांव में दो घरों पर छापेमारी की गई और 14 अवैध अप्रवासियों को पकड़ लिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिसबल - फोटो : अमर उजाला


दो घरों पर छापेमारी 

सबरूम पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी अपू दास ने कहा कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बैष्णबपुर गांव में दो घरों पर छापेमारी की गई और अवैध अप्रवासियों को पकड़ लिया गया।


पूरी बाड़ नहीं होने का फायदा उठा रहे हैं मानव तस्कर

प्रभारी अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने इन बांग्लादेशी नागरिकों को आश्रय देने वाले तीन स्थानीय लोगों को भी गिरफ्तार किया है। दास ने बताया कि भौगोलिक समस्याओं के कारण सबरूम उपखंड में 62 किलोमीटर लंबी सीमा पर पूरी तरह से बाड़ नहीं लगाई जा सकी है जिसके चलते मानव तस्कर इसका उपयोग कर रहे हैं।


अधिकारी ने कहा कि पुलिस मानव तस्करी के प्रति शून्य सहिष्णुता दिखा रही है। घुसपैठ में सहायता करने के आरोपियों पर भी मानव तस्करी से संबंधित कड़े आरोपों के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next