फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने सांसदों के लिए लगाया 'अभ्यास वर्ग', प्रधानमंत्री मोदी भी पहुंचे

Sat, 03 Aug 2019 10:15 AM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

  • भाजपा ने संसद में लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों के लिए 'अभ्यास वर्ग' आयोजित किया है।
  • सभी सांसदों के लिए दो दिनों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।
  • भाजपा के इस बार 125 सांसद ऐसे हैं, जो पहली बार जीतकर संसद भवन पहुंचे हैं।
विज्ञापन
ट्रेनिंग के लिए पहुंचे भाजपा सांसद - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संसद में लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों के लिए 'अभ्यास वर्ग' नाम का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया है। ये कार्यक्रम दो दिनों तक चलेगा। इसमें शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, अनुराग ठाकुर, गिरिराज सिंह समेत कई नेता संसद पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


इनके अलावा गोरखपुर से सांसद रवि किशन और पूर्वी दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए संसद की लाइब्रेरी बिल्डिंग में पहुंचे हैं।
 

इस कार्यक्रम में सांसदों को पार्टी की विचारधारा से लेकर संगठन के गुर सिखाए जाएंगे। भाजपा के इस बार 125 सांसद ऐसे हैं, जो पहली बार जीतकर संसद भवन पहुंचे हैं। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी संसद पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि कार्यक्रम के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समापन भाषण दे सकते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत नड्डा करेंगे। जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम में अलग-अलग तरह के कुल नौ सत्र होंगे। जिसमें बताया जाएगा कि संसद के भीतर और बाहर सांसदों का आचरण कैसा होना चाहिए। साथ ही इन्हें जनता से जुड़ने के बारे में टिप्स सिखाए जाएंगे। सांसदों को पार्टी की विचारधारा किस प्रकार आगे बढ़ानी है, ये भी सिखाया जाएगा।

इस अभ्यास वर्ग में सांसदों की मौजूदगी जरूरी बताई गई है। भाजपा के संसदीय कार्यालय की ओर से सभी सांसदों को तीन और चार अगस्त को दिल्ली में ही रहने का आदेश दिया गया है। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें