फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राई चीफ ने सोशल मीडिया पर जारी किया आधार नंबर, बेटी को मिलने लगे धमकी भरे ईमेल

Tue, 31 Jul 2018 08:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) प्रमुख राम सेवक शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपना आधार नंबर शेयर किया था। उन्होंने लोगों को खुली चुनौती देते हुए उन्हें नुकसान पहुंचाने के लिए कहा था। उनके आधार नंबर साझा करने के बाद एथिकल हैकर्स ने उनके अकाउंट में एक रुपया जमा करवाने का दावा किया था। सोमवार को उनकी बेटी कविता शर्मा को ईमेल के जरिए धमकी मिली।

विज्ञापन


ईमेल में कविता को धमकी दी गई है कि उनके पिता का ईमेल अकाउंट कथित तौर पर हैक हो गया है और उनका पंजाब नेशनल बैंक अकाउंट और निजी जानकारियों को सार्वजनिक कर दिया जाएगा। यदि उन्हें फिरौती की रकम नहीं मिली। यह धमकी शर्मा द्वारा ट्विटर पर अपना 12 अंको वाला आधार नंबर शेयर करने के बाद मिली है।

कविता शर्मा को मिले ईमेल में लिखा है, सोशल मीडिया पर चुनौती देते हुए आरएस शर्मा की वजह से देश शर्मसार हो गया है और इससे हैकर्स उनके अकाउंट से पैसा निकाल सकते हैं। यदि आप अगले 24 घंटों में इस ईमेल का जवाब नहीं देती तो इसका परिणाम खेदजनक होगा। कानून एजेंसियों को दी जाने वाली कोई भी जानकारी हानिकारक होगी। आपको बुद्धिमत्तापूर्ण कार्य करने की सलाह दी जाती है। ईमेल में कविता को धमकी भी दी गई है जिसमें बताया गया है कि उसकी बात ना मानने का क्या अंजाम होगा।
विज्ञापन


ब्लैकमेलर ने लिखा, एक मालवेयर तुम्हारे निजी फोन में इंस्टॉल कर दिया जाएगा और सभी बातचीत को अवरुद्ध करके संग्रहित कर लिया जाएगा। ईमेल के साथ छेड़छाड़ की जाएगी यदि फिरौती नहीं दी गई। यह बात मीडिया की पहुंच से दूर रहनी चाहिए। ट्राई प्रमुख ने शनिवार को इसलिए अपना आधार नंबर ट्विटर पर जारी किया था क्योंकि वह इस बात को साबित करना चाहते थे कि किसी का आधार नंबर मिलने से उसे किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया जा सकता। बहुत से लोगों को शर्मा का यह काम सही नहीं लगा। इनमें एथिकल हैकर एलियट एंडरसन भी शामिल हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें