फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: घाटकोपर की एक कंपनी में गैस रिसाव, एक की मौत, दो घायल

Mon, 10 Jan 2022 03:03 PM IST
न्यूज डेस्क न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
विज्ञापन
मुंबई में गैस लीक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

मुंबई के घाटकोपर इलाके में स्थित एक केमिकल कंपनी में सोमवार सुबह टैंक की सफाई के दौरान गैस रिसाव होने से तीन मजदूर घायल हो गए। घायलों में एक मजदूर की मौत हो गई,  जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, यह घटना घाटकोपर वेस्ट में कुर्ला इंडस्ट्रियल एस्टेट की एक कंपनी में हुई है। इंडस्ट्रियल एस्टेट में मेथनॉल और सायन्यूरिक क्लोराइड गैस के रिसाव के बाद तीन मजदूरों के दम घुटने की खबर प्रशासन को मिली थी। जिसके बाद मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और तीनों को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में पहुंचे के बाद डॉक्टरों ने एक मजदूर को मृत घोषित किया और दो अन्य का इलाज किया जारी है।
विज्ञापन


बीएमसी के मुताबिक, घटना सुबह करीब 8 बजकर 15 मिनट पर हुई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल विभाग पहुंचा और राहत कार्य में जुट गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें