फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने व्यस्त सड़क पर लगाई झाड़ू, वीडियो वायरल होने के बाद जमकर हो रही तारीफ

Fri, 17 Jun 2022 10:34 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर  तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह एक व्यस्त सड़क पर झाड़ू लगाते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिसकर्मी की सोशल मीडिया पर खूब सराहना हो रही है। 
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने लगाई झाड़ू, जीता लोगों का दिल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रैफिक पुलिसकर्मी का काम खासतौर पर आसान नहीं होता है क्योंकि उन्हें हर समय मौसम का सामना करना पड़ता है। हाल ही में जब एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने अपने कर्तव्यों से हटकर कुछ ऐसा काम किया तो उनका वीडियो इंटरनेट पर आ गया। इसके बाद यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  
विज्ञापन


आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने अपने ट्वीटर हैंडल से एक वीडियो क्लिप साझा की है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रैफिक सिग्नल रेड है लेकिन एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को सड़क पर आए कंकड़-पत्थरों पर झाड़ू लगाते हुए नजर आ रहा है। ट्रैफिक पुलिसकर्मी इन नुकीले कंकड़ पत्थरों को इसलिए साफ कर रहा है ताकि सड़क पर किसी की गाड़ी का टायर पंक्चर न हो जाए। 
 

ट्रैफिक पुलिसकर्मी का यह वीडियो लोगों का खूब दिल जीत रहा है। 'रेस्पेक्ट फॉर यू' कैप्शन वाले इस वीडियो एक अन्य व्यक्ति भी दिख रहा है जिसे ट्रैफिक सिग्नल हरा होने पर पुलिस के पीछे ट्रैफिक को निर्देश देते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया उनकी खूब प्रशंसा हो रही है। कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, मानवता एक कर्तव्य से बढ़कर है, फिर साबित हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल वीडियो 1.4 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और 76,000 से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें