डीजल-पेट्रोल के बाद अब वाहन और रसोई गैस भी होंगे महंगे
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को घरेलू प्राकृतिक गैस की कीमतों में 10 फीसदी वृद्धि का एलान किया। इस कदम से सीएनजी महंगी होगी और बिजली, यूरिया उत्पादन की लागत भी बढ़ेगी। प्राकृतिक गैस के ज्यादातर घरेलू उत्पादकों को अभी 3.06 डॉलर प्रति इकाई (एमएमबीटीयू) का मूल्य मिल रहा है। एक अक्तूबर से यह 3.36 डॉलर प्रति इकाई हो जाएगा।
पढ़ें पूरी खबर-
दिल्ली में बच्चों के मरने का सिलसिला जारी, डिप्थीरिया से 3 और की मौत, आंकड़ा पहुंचा 24
महर्षि वाल्मीकि संक्रामक रोग अस्पताल में डिप्थीरिया यानी गलघोंटू से होने वाली मौतों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अस्पताल में शुक्रवार को भी तीन बच्चों की मौत हो गई जबकि बृहस्पतिवार को भी एक बच्चे ने दम तोड़ दिया था। छह सितंबर से अब तक 24 बच्चे इस बीमारी का शिकार हो चुके हैं।
पढ़ें पूरी खबर-
5 करोड़ यूजर्स के डाटा में हुई सेंधमारी, फेसबुक ने हटाया फीचर
फेसबुक ने शुक्रवार को घोषणा की कि हैकरों द्वारा सुरक्षा में खामी पैदा करने के कारण पांच करोड़ अकाउंट प्रभावित हुए। दुनिया के इस बड़े सोशल नेटवर्क ने कहा कि इस सप्ताह हमें पता चला कि हैकरों ने ‘एक्सेस टोकंस’ चुरा लिये जिसके कारण ये अकाउंट प्रभावित हुए। 'एक्सेस टोकंस' एक प्रकार की डिजिटल चाबियां हैं जिससे हैकर उन अकाउंट तक पहुंच बनाने में सफल रहे।
पढ़ें पूरी खबर-
सार्क बैठक में सुषमा ने पाक विदेश मंत्री को किया नजरअंदाज
भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में आई तल्खी बृहस्पतिवार को अमेरिका के न्यूयॉर्क में हुई दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय संगठन (सार्क) की बैठक में भी देखने को मिली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बैठक के दौरान पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को नजरअंदाज किया और अपना भाषण खत्म कर बैठक से चली गईं। उनके ठीक बाद कुरैशी का भाषण होना था।
पढ़ें पूरी खबर-