फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, जिनका अपडेट आपको मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Tue, 07 Aug 2018 05:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

आज राज्यसभा में पेश होगा एससी-एसटी एक्ट संविधान संशोधन बिल, लोकसभा की लग चुकी है मुहर

एससी/एसटी (अत्याचार रोधी) संशोधन बिल 2018 आज राज्यसभा में पेश किया जाएगा। लोकसभा में इस पर कल ही मुहर लग चुकी है। अधिनियम को अपने पुराने और मूल स्वरूप में फिर से लागू करने के लिए लोकसभा में संविधान संशोधन बिल ध्वनि मत से पारित हो गया था। इस दौरान भाजपा और विपक्ष ने एक दूसरे पर दलित और आरक्षण विरोधी होने के आरोप लगाए। विपक्ष ने इस एक्ट को संविधान की नवीं अनुसूची में डालने की मांग करते हुए इस मामले में अध्यादेश जारी न करने पर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। जबकि भाजपा ने कांग्रेस पर दलितों-आदिवासियों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया।  विस्तार से पढ़ें

महाराष्ट्र में आज से तीन दिवसीय हड़ताल पर 17 लाख राज्य कर्मचारी  

महाराष्ट्र में आज से 17 लाख सरकारी कर्मचारी 3 दिन की हड़ताल पर जा रहे हैं। महाराष्ट्र राज्य कर्मचारी संगठन (एमएसईओ) के अध्यक्ष मिलिंद सरदेशमुख ने कहा कि तालुका स्तर तक के सभी कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे, जिसमें शैक्षणिक और चिकित्सा संस्थानों व अन्य विभागों के कर्मचारी शामिल होंगे। ये कर्मचारी सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने सहित अन्य मांगों के समर्थन में हड़ताल पर जा रहे हैं। पढे़ें पूरी खबर

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि की हालत बिगड़ी, अगले 24 घंटे अहम

अस्पताल में भर्ती द्रमुक अध्यक्ष एम करुणानिधि की हालत बिगड़ गई है। उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने कहा है कि अगले 24 घंटे उनके लिए काफी अहम हैं। उनके शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को सुचारु रखना लगातार चुनौती बनी हुई है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

राज्यसभा में उपसभापति पद के लिये विपक्षी दल उतार सकते हैं उम्मीदवार

राज्यसभा के उपसभापति पद के लिए नौ अगस्त को चुनाव होने हैं जिसे लेकर विपक्षी दलों ने अपनी रणनीति बनानी शुरु कर दी है। उच्च सदन में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद की अध्यक्षता में सोमवार को विपक्षी दलों के प्रमुख नेताओं की बैठक हुई। इसमें उपसभापति पद के लिये किसी एक नाम पर सभी की सहमति नहीं बन पाई। जिसके बाद विपक्ष के संभावित उम्मीदवार के नाम पर मंथन का दौर शुरु हो गया। विस्तार से पढ़ें

देवरियाः अवैध रूप से चल रहा था संरक्षण गृह, पुलिस जानती थी फिर भी लड़कियों को शरण के लिए भेजती रही

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम की तरह ही देवरिया नारी संरक्षण गृह में भी देह व्यापार कराए जाने का खुलासा हुआ है। मां विंध्यवासिनी महिला प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान के अंतर्गत संचालित संस्थाओं की मान्यता जून 2017 में ही स्थगित हो गई थी। तीन वर्षों से संस्था को फंड रोक दिया गया था। इसके बावजूद न संस्था का संचालन रुका और न ही वहां लड़कियों को भेजने का सिलसिला थमा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

 

हिमाचल में बारिश से 90 सड़कें बंद उत्तराखंड में जनजीवन अस्त-व्यस्त 
 

पहाड़ी राज्यों में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। हिमाचल प्रदेश में तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण 90 से अधिक सड़कें बंद हो गई हैं। लाहौल जिले के जाहलमा नाले में सोमवार को करीब सवा पांच बजे बादल फट गया। इससे सात सिंचाई कूहलें ध्वस्त हो गईं। वहीं, उत्तराखंड में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। यमुनोत्री हाईवे पर 17 दिन बाद भी यातायात बहाल नहीं हो पाया, जबकि गंगोत्री हाईवे समेत अन्य लिंक मोटर मार्गों पर भूस्खलन से यातायात प्रभावित हुआ। खराब मौसम के चलते कैलाश मानसरोवर यात्रा के 10वें दल के 24 यात्री 12वें दिन भी गुंजी के लिए उड़ान नहीं भर सके। इसके चलते कई यात्री अब बीच में ही यात्रा छोड़कर लौटने लगे हैं।  विस्तार से पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें