आज अयोध्या दौरे पर रहेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मंगलवार को करीब 2 घंटे 40 मिनट धर्मनगरी अयोध्या में रहेंगे। इस दौरान वो दिगंबर अखाड़ा में पूज्य संत स्व. रामचंद्र परमहंस दास जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद रानोपाली स्थित उदासीन आश्रम में नवनिर्मित नारायन गौशाला का शुभारंभ करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर
बाढ़ से बेहाल केरल में अगले 48 घंटों के दौरान भारी बारिश का अनुमान, चेतावनी जारी
पिछले पांच दिनों से अभूतपूर्व रूप से मूसलाधार बारिश और बाढ़ से बेहाल केरल के कई इलाकों में सोमवार को भी बारिश हुई।वहीं मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 से 48 घंटों के दौरान भारी बारिश का अनुमान जारी करते हुए मछुआरों को समुद्र तटों पर जाने से मना किया है। सबसे अधिक प्रभावित जिले इडुक्की और एर्नाकुलम हैं। इस त्रासदी में अब तक मरने वालों की संख्या 39 हो गई है। वहीं एक लाख से अधिक लोग विस्थापित या बेघर हो गए हैं।
पढ़ें पूरी खबर
एक राष्ट्र, एक चुनाव के समर्थन में भाजपा, अमित शाह ने विधि आयोग को लिखा पत्र
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने विधि आयोग को एक पत्र लिखकर 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' के समर्थन की बात कही है। लोकसभा के एक पांच वर्षीय कार्यकाल में औसतन हर साल पांच से सात राज्यों में विधानसभा चुनाव होते रहते हैं। इससे समूचा देश कभी राष्ट्रीय स्तर पर, राज्य स्तर या स्थानीय स्तर पर किसी न किसी चुनावी मोड में ही रहता है।
विस्तार से पढ़ें
जेएनयू के छात्र नेता उमर खालिद पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे
देश विरोधी गतिविधियों के आरोप झेल रहे जेएनयू छात्र नेता उमर खालिद पर कांस्टीट्यूशन क्लब के बाहर सोमवार दोपहर हमला किया गया। घटना के वक्त उमर दोस्तों के साथ क्लब के बाहर दुकान से चाय पीकर लौट रहे थे। इसी बीच एक युवक ने उमर के दोस्तों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए हवा में दो गोलियां चला दीं। हालांकि उमर के साथियों का आरोप है कि उसने उमर को निशाना बनाकर गोलियां चलाईं। अफरातफरी के बीच आरोपी पिस्टल फेंककर फरार हो गया।
पढ़ें पूरी खबर
शास्त्री-कोहली से नाराज बीसीसीआई, इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन से उठ रहे सवाल
इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट में शर्मनाक हार झेलने के बाद भारतीय टीम की कलई खुल चुकी है। 5 मैच की सीरीज में 0-2 से पिछड़ने के साथ ही अब भारतीय टीम के लिए तीसरा मैच किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगा। अब कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली को बीसीसीआई के सवालों का सामना करना पड़ सकता है।
विस्तार से पढ़ें