तीन तलाक मामले में आरोपी ले सकेगा जमानत, आज राज्यसभा में पेश होगा बिल
कैबिनेट ने एक साथ तीन तलाक यानी तलाक-ए-बिद्दत संबंधी बिल में विपक्ष की मांग मानते हुए उस संशोधन की मंजूरी दे दी है जिसके तहत आरोपी जमानत के हकदार होंगे। अब इस बिल के कानून बनने के बाद तीन तलाक का आरोपी मजिस्ट्रेट से जमानत ले सकता है। राज्यसभा में आज संशोधन के साथ तीन तलाक बिल पेश किया जाएगा। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा में अपने सांसदों की उपस्थिति को लेकर व्हिप जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर
लखनऊः राष्ट्रपति आज करेंगे पहले ओडीओपी समिट का शुभारंभ, 4084 लाभार्थियों को दिया जाएगा ऋण
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को लखनऊ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग द्वारा आयोजित पहले ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ (ओडीओपी) समिट का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर राष्ट्रपति के समक्ष लघु क्षेत्र के ख्याति प्राप्त कंपनियों अमेजन, क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया (क्यूसीआई), एनएसई बीएससी और जीई हेल्थकेयर के प्रतिनिधियों व राज्य सरकार के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर भी किए जाएंगे। समिट में 4084 लाभार्थियों को 1000 करोड़ से ज्यादा का ऋण वितरित किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर, कांग्रेस के नये कार्यालय का करेंगे उद्घाटन
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे, जहां वह पार्टी की राज्य इकाई के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। इस बारे में पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि अपने इस दौरे में कांग्रेस अध्यक्ष चिकित्सकों, व्यवसायियों और वरिष्ठ पत्रकारों के साथ बैठक करेंगे। छत्तीसगढ़ में इस वर्ष के अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। विस्तार से पढ़ें
ENGvIND: बारिश की भेंट चढ़ा दूसरे टेस्ट का पहला दिन, टॉस तक नहीं
इंग्लैंड और भारत के बीच गुरुवार से शुरू हुए लॉर्ड्स टेस्ट का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ गया। लगातार हो रही बारिश और गीले आउटफील्ड की वजह से अंपायरों ने पहले दिन का खेल रद्द कर दिया। बता दें कि बारिश के चलते अभी तक टॉस भी नहीं हो सका है। चाय के ब्रेक का वक्त खत्म होने के बाद मौसम कुछ साफ हुआ और बारिश हल्की हुई। अंपायरों ने इस दौरान बाहर आकर मैदानकर्मियों के साथ बात भी की जो कवर्स के ऊपर से लगातार पानी हटा रहे थे। जिसके बाद अंत में आज का दिन रद्द करने का फैसला लिया गया।
पढ़ें पूरी खबर
सैमसंग गैलेक्सी नोट 9, सैमसंग वॉच और गैलेक्सी होम हुए लॉन्च, मिलेगी 512GB की स्टोरेज
सैमसंग गैलेक्सी नोच 9 दुनिया का पहला फ्लैगशिप प्रीमियम स्मार्टफोन है जिसमें 4000एमएमएच की बैटरी है। गैलेक्सी नोट 9 के साथ एस पेन को भी लॉन्च किया गया है जिसकी मदद से आप सेल्फी क्लिक कर सकते हैं। साथ ही फोटो भी देख सकते हैं, वह भी फोन को बिना छुए। सैमसंग ने इस इवेंट में गैलेक्सी होम स्मार्ट स्पीकर भी पेश किया जिसे सैमसंग के वर्चुअल असिस्टेंट का सपोर्ट मिला है।
विस्तार से पढ़ें