फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक की बड़ी खबरें: गोरखनाथ मंदिर पर हमला बड़ी साजिश? राज्यसभा जाने के सवाल पर नीतीश ने क्या कहा, पढ़ें बड़ी खबरें सिर्फ एक क्लिक पर

Mon, 04 Apr 2022 03:03 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
Big Breaking News Today - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर पर हमले के बाद यूपी पुलिस सतर्क हो गई है। वहीं नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने के सवाल पर चुप्पी तोड़ी है। दुनिया की बात करें तो दो पड़ोसी मुल्क (पाकिस्तान और श्रीलंका) में हाहाकार मचा हुआ है। इधर एचडीएफसी बैंक ने सोमवार को बड़ा फैसला लिया है जिससे बिजनेस जगत में हलचल है। ऐसी ही बड़ी खबरें पढ़ें यहां सिर्फ एक क्लिक पर...
विज्ञापन

गोरखनाथ मंदिर में हमला। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखनाथ मंदिर के मुख्य द्वार पर जिस तरह से रविवार को सिपाहियों पर हमला हुआ, वह बड़ी साजिश की तरफ इशारा कर रहा है। सिपाहियों पर ऐसे ताबड़तोड़ हमले किए गए, जैसे कि जान लेने के इरादे से आए हैं। यहां पढ़ें विस्तृत खबर...

नीतीश कुमार - फोटो : ANI
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राज्यसभा में जाने की अटकलों पर चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने मीडिया पर भी निशाना साधा है। यहां पढ़िए नीतीश ने क्या...

इमरान खान - फोटो : ANI
पाकिस्तान में सियासी संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि, संसद में जो कुछ भी हुआ उसकी समीक्षा जरूरी है। दरअसल, संसद ने रविवार को इमरान खान के खिलाफ पेश अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। यहां पढ़ें पड़ोसी मुुल्क की हर हलचल...

श्रीलंका - फोटो : Agency
श्रीलंका में वित्तीय संकट के बीच सर्वदलीय सरकार बनने जा रही है। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने सभी दलों को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। यहां पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन

HDFC Bank - फोटो : सोशल मीडिया
हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन (एचडीएफसी) का एचडीएफसी बैंक में विलय होने जा रहा है और इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को इसकी आधकारिक घोषणा की गई। यहां पढ़िए एचडीएफएसी में अगर खाता है तो इस विलय से क्या असर पड़ेगा...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें