फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक की बड़ी खबरें: गुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका तो ज्ञानवापी मामले पर AIMPLB ने लिया बड़ा फैसला

Wed, 18 May 2022 03:20 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Big Breaking News Today - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। राज्य के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। तो वहीं ज्ञानवापी मामले में आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने एक बड़ा फैसला लिया है। दुनिया की बात करें तो रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच स्वीडन व फिनलैंड ने नाटो की सदस्यता के लिए अर्जी दे दी है। मनोरंजन जगत में भी कई हलचल है। ऐसी ही देश-दुनिया, राजनीति, खेल और बिजनेस जगत में अभी क्या चल रहा है, यहां पढ़ें एक क्लिक पर अहम खबरें...
विज्ञापन

Wall collapsed in Morbi's salt factory - फोटो : ANI
गुजरात के मोरबी के हालवड़ औद्योगिक क्षेत्र में आज एक नमक फैक्टरी की दीवार ढहने से 12 लोगों की मौत हो गई। पीएम नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। यहां पढ़ें विस्तृत खबर...

हार्दिक पटेल - फोटो : facebook/HardikPatel.Official
गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। यहां पढ़िए हार्दिक पटेल ने कांग्रेस पर क्या-क्या आरोप लगाए हैं...

ज्ञानवापी मस्जिद - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद मामले में सर्वे टीम द्वारा मस्जिद के वज़ू खाने में शिवलिंग की बात कहे जाने के बाद आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने अब मंदिर मस्जिद मामले में खुद कोर्ट में पैरवी करने का निर्णय लिया है। इस मामले बोर्ड पहले ही अपनी नाराजगी जताते हुए हुए वजुखाने को सील किये जाने की कार्यवाही को गैर कानूनी बता चुका है। इस पूरे प्रकरण में मुस्लिम पक्ष कार मस्जिद के वज़ू खाने में मिले शिवलिंग को टूटा हुआ फव्वारा बता रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

नाटो
रूस-यूक्रेन जंग से चिंता के बीच स्वीडन व फिनलैंड ने नाटो की सदस्यता के लिए अर्जी दे दी है। इससे रूस और खफा हो सकता है। रूस इन दोनों देशों को पहले ही नाटो की सदस्यता नहीं लेने की चेतावनी दे चुका है। यहां पढ़ें हर अपडेट...

महंगाई - फोटो : सोशल मीडिया
ग्लोबल मैक्रो अपडेट टू ग्रोथ फोरकास्ट में, एसएंडपी की ओर से कहा गया कि देश में महंगाई लंबे समय तक उच्च स्तर पर बनी रहना एक बड़ी चिंता का विषय है, जिसके लिए केंद्रीय बैंकों को दरों में और ज्यादा इजाफा करने की आवश्यकता है। यहां पढ़ें उन्होंने और क्या-क्या कहा...

जसप्रीत बुमराह - फोटो : IPL/BCCI
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इतिहास रच दिया है। आईपीएल 2022 में मंगलवार को बुमराह ने चार ओवर में 32 रन देकर एक विकेट झटका। उन्होंने हैदराबाद की पारी के 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर को क्लीन बोल्ड किया। इस विकेट के साथ ही बुमराह ने एक रिकॉर्ड अपने नाम किया। यहां पढ़ें विस्तृत रिपोर्ट...
विज्ञापन

केतकी चितले - फोटो : सोशल मीडिया
मराठी अभिनेत्री केतकी चितले की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करना उन्हें महंगा पड़ गया है। वह पुलिस के चंगुल में बुरी तरह फंसती नजर आ रही हैं। पुलिस हिरासत खत्म होने के बाद केतकी को अब 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। यहा पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें