ज्ञानवापी से बाहर निकलते सर्वे टीम में शामिल अधिवक्ता
- फोटो : अमर उजाला
अदालत के आदेश पर वाराणसी के बहुचर्चित ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के सर्वे का काम सोमवार को लगभग सवा 10 बजे पूरा हो गया। जिस आशय से सर्वे कराया जा रहा था उसका उद्देश्य भी लगभग पूरा हो गया। बताया जा रहा है कि सर्वे टीम को परिसर के एक हिस्से में शिवलिंग नजर आया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेपाल दौरा
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नेपाल यात्रा पर हैं। वह गौतम बुद्ध के जन्मस्थान लुंबिनी का दौरा किया। साथ ही नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के साथ बैठक में छह समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
यहां पढ़ें हर अपडेट...
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा शासित नगर निगम पर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि, जिस तरह से भाजपा दिल्ली में लोगों के घर और दुकानें तोड़ रही है, वो सही नहीं है। 63 लाख लोगों की दुकानों या मकानों पर बुलडोजर चल सकता है। ये आजाद भारत का सबसे बड़ा विध्वंस होगा।
यहां पढ़े केजरीवाल ने और क्या-क्या कहा...
अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी।
- फोटो : सोशल मीडिया
दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों में सातवें नंबर पर मौजूद और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी ने आखिरकार सीमेंट कारोबार में अपनी दमदार दस्तक दे दी है। रविवार को अडानी ग्रुप देश में सीमेंट उत्पादन के मामले में एक झटके में दूसरे नंबर पर आ गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
आईपीएल 2022 में प्लेऑफ के दावेदार
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 में कुल 70 लीग मैच होने हैं और इनमें से 63 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसके बाद प्लेऑफ की स्थिति भी बहुत हद तक साफ हो गई है। तीन टीमों की स्थिति तय हो चुकी है और बाकी मैचों के नतीजों से उनकी स्थिति में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है।
यहां पढ़ें विस्तृत रिपोर्ट...
इमरान खान, अवंतिका मलिक
- फोटो : Social media
मनोरंजन जगत में इन दिनों लगातार रिश्ते टूटने की खबरें सामने आ रही हैं। बीते दिनों अभिनेता सोहेल खान और उनकी पत्नी के तलाक की खबरों के बाद अब एक और रिश्ता टूटने की कगार पर है। हाल ही में सामने आई खबरों के मुताबिक बॉलीवुड एक्टर इमरान खान और उनकी पत्नी अवंतिका मलिक ने अपना रिश्ता खत्म करने का फैसला कर लिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...