कोरोना वायरस दुनिया के तमाम हिस्सों में तम तोड़ रहा है। इसमें भारत भी शामिल है। लेकिन इस राहत के बीच कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट का सब वैरिएंट फिर से दस्तक दे रहा है। चीन में इस सब वैरिएंट BA.2 ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। यहां मंगलवार को 24 घंटे में 5,280 नए मामले सामने आए। इसमें इसमें 3,507 घरेलू केस हैं। डराने वाली बात यह है कि चीन में सबसे ज्यादा 14 हजार केस 12 फरवरी 2020 को सामने आए थे। इसके बाद इतनी बड़ी संख्या में केस दो साल बाद सामने आए हैं।
पढ़िए पूरी रिपोर्ट...
यूक्रेन-रूस के बीच जंग 21वें दिन में पहुंच चुकी है। इस बीच यूक्रेन की ओर से दावा किया गया है कि, उसने रूस की सेना को भारी नुकसान पहुंचाया है। 13800 सैनिकों को जान से मारने के अलावा यूक्रेन के कई सैन्य उपकरणों को भी बर्बाद कर दिया है। दावे के अनुसार भारी नुकसान के बाद भी रूस रुकने का नाम नहीं ले रहा है। यूक्रेन में जंग के 21वें दिन भी कई जगहों से धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है। कई शहरों में हवाई हमले का अलर्ट जारी किया गया है।
पढ़िए पूरी खबर...
अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान।
- फोटो : @BhagwantMann
अपनी कॉमेडी से लोगों के दिलों पर राज करने वाले भगवंत मान ने बुधवार को पंजाब के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। क्रम के हिसाब से मान 25वें और नेता के तौर पर 17वें मुख्यमंत्री हैं। शपथ ग्रहण करने के बाद भगवंत मान ने कहा कि हमें आज से ही काम शुरू करना है एक भी दिन हमें बरबाद नहीं करना है। हमें पंजाब के विकास के लिए काम करना है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज के बाद आईसीसी ने ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी हैं। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को छह पायदान का फायदा हुआ है और वो छठें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं विराट कोहली को चार स्थान का नुकसान हुआ है और बल्लेबाजों की रैंकिंग में वो नौवें पायदान पर फिसल गए हैं। मोहली में टेस्ट में 175 रन की ऐतिहासिक पारी खेलने वाले रवींद्र जडेजा को भी नुकसान हुआ है।
पढ़िए पूरी रिपोर्ट...
अमित शाह से मिली 'द कश्मीर फाइल्स' की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
'द कश्मीर फाइल्स' को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। बुधवार यानी 16 मार्च को निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री, अभिनेता अनुपम खेर, अभिनेत्री पल्लवी जोशी और निर्माता अभिषेक सहित फिल्म की पूरी टीम ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। अग्निहोत्री ने अपनी टीम को प्रोत्साहित करने के लिए शाह को धन्यवाद दिया।
पढ़िए पूरी खबर...