फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक की बड़ी खबरें: हिमाचल में 'आप' की राह पर भाजपा तो शिवपाल का बड़ा एलान, यहां एक क्लिक पर पढ़ें अहम खबरें

Fri, 15 Apr 2022 03:15 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
Big Breaking News Today - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

रूस-यूक्रेन युद्ध का आज 51वां दिन है। वहीं पीओके में भी इमरान खान को बड़ा झटका लगा है। देश की सियासी गलियारे की बात करें तो शिवपाल यादव ने आज बड़ा एलान करके एक बार फिर यूपी की राजनीतिक तपिश बढ़ा दी है। वहीं हिमाचल में भाजपा आप की राह पर चल पड़ी है। खेल दुनिया की बात करें तो इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने चौंकाने वाला फैसला किया है। ऐसी ही देश-दुनिया, राजनीति, खेल और मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें पढ़िए यहां एक क्लिक पर...

विज्ञापन

Russia Ukraine War - फोटो : Amar Ujala
रूस-यूक्रेन युद्ध को 50 दिन पूरे हो गए। आज 51वां दिन है और रूसी हमले अभी भी बंद नहीं हुए हैं। शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चाुक्त कार्यालय की ओर से बताया गया है कि, इस जंग में अब तक पांच मिलियन यूक्रेनी देश छोड़कर जा चुके हैं। यहां पढ़ें ताजा हालात क्या हैं... 

इमरान खान - फोटो : अमर उजाला
इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ को पाक अधिकृत कश्मीर में भी तगड़ा झटका लगा है। यहां प्रधानमंत्री अब्दुल कय्यूम नियाजी ने भी इस्तीफा दे दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

शिवपाल ने भंग कीं प्रसपा की सभी कमेटियां - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी में जाने की अटकलों के बीच प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव ने बड़ा फैसला लिया है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने तत्काल प्रभाव से पार्टी के अपने सभी राष्ट्रीय और प्रान्तीय इकाइयों को भंग कर दिया है। इस आदेश के साथ ही सभी पदाधिकारियों के पद खत्म कर दिए गए हैं। यहां पढ़ें पूरी जानकारी...

मेट्रो - फोटो : Social media
किसी भी मेट्रो शहर के लिए मेट्रो लाइफलाइन होती हैं। दिल्ली से लेकर मुंबई तक में मेट्रो रेल की सेवाएं हैं। अब मुंबई मेट्रो ने व्हाट्सएप आधारित ई-टिकटिंग की सुविधा दी है। किसी भी मेट्रो रेल की यह अपने आप में इस तरह की पहली सुविधा है। मुंबई मेट्रो के दावे के मुताबिक मुंबई मेट्रो वन वॉट्सएप पर ई-टिकट की पेशकश करने वाला दुनिया का पहला एमआरटीएस (मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

अमर उजाला ग्राफिक्स - फोटो : अमर उजाला
खरगोन के भाजपा सांसद गजेंद्र सिंह का आरोप है कि रामनवमी की शोभायात्रा पर हमला सुनियोजित साजिश थी। मुस्लिम बस्तियों से पथराव किया गया। आधे घंटे के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों में पथराव शुरू हो गया। इस घटना से हिंदू आक्रोशित हैं। अगर अब भी दूसरा पक्ष नहीं सुधरा तो गंभीर परिणाम आएंगे। सांसद ने और क्या-क्या कहा पढ़िए पूरा इंटरव्यू...

जो रूट - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने चौंकाने वाला फैसला किया है। उन्होंने टेस्ट टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। जानकारों की माने तो जो रूट का यह फैसला टेस्ट मैचों में इंग्लैंड की टीम के लगातार खराब प्रदर्शन के कारण सामने आया है। रूट लंबे समय से इंग्लैंड के कप्तान थे, लेकिन पिछले कुछ महीनों से उनकी कप्तानी में इंग्लैंड का प्रदर्शन बहुत ही साधारण रहा था। इसके बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म अभिनेता यश की लेटेस्ट फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ को रिलीज के पहले ही दिन उत्तर भारत में जबरदस्त प्यार मिला है। फिल्म ने दिल्ली-एनसीआर के अलावा जयपुर, चंडीगढ़, भोपाल और सूरत में भी कमाल का कारोबार किया। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें