मुंबई में गुरुवार को एक विशेष एनआईए अदालत ने 2008 के मालेगांव ब्लास्ट केस के सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया। जिन लोगों को बरी किया गया है, उनमें भाजपा की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा से लेकर भारतीय सेना के पूर्व लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित और रिटायर्ड मेजर रमेश उपाध्याय के नाम भी शामिल हैं। वहीं केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को लोकसभा में अमेरिका की ओर लगाए गए टैरिफ पर सरकार का रुख साझा किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मार्च 2025 में, भारत और अमेरिका ने एक न्यायसंगत, संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) के लिए बातचीत शुरू की। इसका लक्ष्य अक्तूबर-नवंबर 2025 तक समझौते के पहले चरण को पूरा करना था। एक तरफ मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने गुरुवार को कहा कि बिहार की मसौदा मतदाता एक अगस्त को प्रकाशित की जाएगी। सूची में नाम जोड़ने या हटाने के लिए राजनीतिक दलों और लोगों को पूरे एक महीने का समय दिया जाएगा। सीईसी कुमार ने कहा कि बिहार में मतदाता सूची के लिए जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत एक अगस्त को प्रस्तावित सूची प्रकाशित की जाएगी। जिला चुनाव अधिकारी बिहार के सभी 38 जिलों में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को इस सूची की प्रिंट और डिजिटल प्रति उपलब्ध कराएंगे। वहीं दूसरी ओर भारत की इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री को अमेरिका की तरफ से लगाए जाने वाले प्रस्तावित टैरिफ से फिलहाल दो हफ्तों की राहत मिली है। यह जानकारी सरकारी और उद्योग से जुड़े सूत्रों ने दी है। ये राहत इसलिए मिली है क्योंकि एक अहम सेक्शन (धारा 232) की समीक्षा अभी बाकी है, जो भारत और अमेरिका के बीच चल रही द्विपक्षीय बातचीत का हिस्सा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन
मालेगांव ब्लास्ट केस के सभी आरोपी बरी
2 of 11
2008 मालेगांव ब्लास्ट केस के सभी आरोपी बरी।
- फोटो : अमर उजाला
मुंबई में गुरुवार को एक विशेष एनआईए अदालत ने 2008 के मालेगांव ब्लास्ट केस के सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया। जिन लोगों को बरी किया गया है, उनमें भाजपा की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा से लेकर भारतीय सेना के पूर्व लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित और रिटायर्ड मेजर रमेश उपाध्याय के नाम भी शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
यूएस टैरिफ पर लोकसभा में बोले गोयल
3 of 11
पीयूष गोयल
- फोटो : amarujala.com
केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को लोकसभा में अमेरिका की ओर लगाए गए टैरिफ पर सरकार का रुख साझा किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मार्च 2025 में, भारत और अमेरिका ने एक न्यायसंगत, संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) के लिए बातचीत शुरू की। इसका लक्ष्य अक्तूबर-नवंबर 2025 तक समझौते के पहले चरण को पूरा करना था। दोनों पक्षों ने 29 मार्च 2025 नई दिल्ली में आयोजित पहली डिजिटल मीटिंग में चर्चा के दौरान व्यापार वार्ता शुरू करने के लिए विस्तृत टर्म्स ऑफ रिफरेंस (टीओआर) को अंतिम रूप दिया। पढ़ें पूरी खबर..
कल जारी होगी बिहार के मतदाताओं की मसौदा सूची
4 of 11
ज्ञानेश कुमार, मुख्य चुनाव आयुक्त
- फोटो : ANI
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने गुरुवार को कहा कि बिहार की मसौदा मतदाता एक अगस्त को प्रकाशित की जाएगी। सूची में नाम जोड़ने या हटाने के लिए राजनीतिक दलों और लोगों को पूरे एक महीने का समय दिया जाएगा। सीईसी कुमार ने कहा कि बिहार में मतदाता सूची के लिए जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत एक अगस्त को प्रस्तावित सूची प्रकाशित की जाएगी। जिला चुनाव अधिकारी बिहार के सभी 38 जिलों में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को इस सूची की प्रिंट और डिजिटल प्रति उपलब्ध कराएंगे। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
ट्रंप के टैरिफ से भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर को बड़ी राहत
5 of 11
ट्रंप के टैरिफ से भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर को राहत
- फोटो : ANI
भारत की इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री को अमेरिका की तरफ से लगाए जाने वाले प्रस्तावित टैरिफ से फिलहाल दो हफ्तों की राहत मिली है। यह जानकारी सरकारी और उद्योग से जुड़े सूत्रों ने दी है। ये राहत इसलिए मिली है क्योंकि एक अहम सेक्शन (धारा 232) की समीक्षा अभी बाकी है, जो भारत और अमेरिका के बीच चल रही द्विपक्षीय बातचीत का हिस्सा है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मानसून के दूसरे हिस्से में सामान्य से ज्यादा बारिश की संभावना
6 of 11
मौसम विभाग ने बारिश को लेकर जताया अनुमान
- फोटो : PTI
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को कहा कि इस साल मानसून के दूसरे हिस्से यानी अगस्त और सितंबर में देश में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अगस्त में देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य बारिश होने की उम्मीद है, लेकिन पूर्वोत्तर और उससे सटे पूर्वी भारत के कुछ इलाकों में कम बारिश हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
एअर इंडिया के एक और विमान में आई तकनीकी खराबी
7 of 11
एअर इंडिया।
- फोटो : अमर उजाला।
एअर इंडिया के विमानों में तकनीकी खामियों की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। गुरुवार को एअर इंडिया के लंदन जाने वाले विमान ने तकनीकी खामी के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान भरने से पहले टेकऑफ को रद्द कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर...
राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम को मिलेगी 2000 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता
8 of 11
अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री
- फोटो : ANI
केंद्रीय मंत्रीमंडल ने 2025-26 से 2028-29 तक 4 साल की अवधि के लिए 2000 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ केंद्रीय क्षेत्र योजना 'राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम को अनुदान सहायता' की मंजूरी दी है। केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट के इस फैसले की जानकारी दी है। पढ़ें पूरी खबर..
विपक्षी इंडिया गठबंधन का एसआईआर मुद्दे पर विरोध-प्रदर्शन जारी
9 of 11
एसआईआर पर विपक्ष का प्रदर्शन
- फोटो : ANI
विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया ने तय किया है कि वे संसद के भीतर और बाहर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर अपना विरोध जारी रखेंगे। सूत्रों के अनुसार, अगले हफ्ते चुनाव आयोग (ईसी) के मुख्यालय तक मार्च निकालने की योजना भी बनाई जा रही है। गुरुवार सुबह इंडिया गठबंधन की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई। सभी विपक्षी दलों ने एकमत से कहा कि बिहार में चल रही मतदाता सूची की विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया पर संसद के मानसून सत्र के दौरान चर्चा होनी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर..
विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु में बदला सियासी समीकरण
10 of 11
तमिलनाडु के पूर्व सीएम ओ पन्नीरसेल्वम
- फोटो : ANI
तमिलनाडु में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने है। इससे पहले राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। साथ ही सियासी समीकरण में बड़े बदलाव होने की संभावना भी बढ़ गई है। कारण है कि तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम (ओपीएस) के नेतृत्व वाली एआईएडीएमके कैडर राइट्स रिट्रीवल कमेटी ने गुरुवार को भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन से नाता तोड़ लिया है। ये फैसला उन्होंने मुख्यमंत्री एम के स्टालिन से मुलाकात के कुछ ही घंटों बाद लिया। इसकी घोषणा समिति के वरिष्ठ नेता और सलाहकार पनरुट्टी एस रामचंद्रन ने की। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि अब से यह समिति एनडीए का हिस्सा नहीं रहेगी। पढ़ें पूरी खबर...
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे शुभमन गिल ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह एक सीरीज में बतौर कप्तान सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बन गए। पढ़ें पूरी खबर..