केंद्रीय कैबिनेट ने किसान हितैषी फैसला लेते हुए 14 खरीफ फसलों की एमएसपी का एलान किया है। कैबिनेट ने इन सभी फसलों पर 50 फीसदी लाभांश के साथ समर्थन मूल्य तय किया है। केंद्र सरकार इस मद में कुल 2,07,000 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया है। इसके अलावा कैबिनेट ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 3 लाख रुपये के कृषि अल्पकालीन कर्ज पर 1.5 फीसदी के ब्याज अनुदान को जारी रखने के लिए भी स्वीकृति प्रदान की है। वहीं, भ्रष्टाचार विरोधी लोकपाल ने सेबी की पूर्व प्रमुख माधबी पुरी बुच को राहत दे दी है। लोकपाल ने हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के आधार पर पूर्व सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच के खिलाफ लगाई गई शिकायतों का निपटारा करते हुए उनपर लगे आरोपों को अप्रमाणित और तुच्छ बताया। वहीं, उदित राज के शशि थरूर पर दिए गए बयान को लेकर सियासत शुरू हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस मसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने गांधी के इशारे पर थरूर पर हमला करने के लिए उदित राज को तैनात किया है। ऐसी ही दिन भर की बड़ी खबरें पढ़ें बस एक क्लिक पर....
केंद्रीय कैबिनेट में लिए गए अहम फैसले
- फोटो : अमर उजाला
केंद्र ने धान, कपास समेत 14 फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाया
आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने विपणन सत्र 2025-26 के लिए 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सामान्य से अधिक मानसून और बुवाई पर पड़ने वाले असर की चिंताओं के मध्य कैबिनेट से धान के न्यूनतम समर्थन 2,369 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। इसमें धान मूल्य में 69 रुपये प्रति क्वलिटल की बढ़ोत्तरी को मंजूरी दी है। केंद्र सरकार इस मद में कुल 2,07,000 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया है। यह हर फसल की लागत पर 50 फीसदी लाभांश के साथ की गई बढ़ोत्तरी है। इसके अलावा कैबिनेट ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 3 लाख रुपये के कृषि अल्पकालीन कर्ज पर 1.5 फीसदी के ब्याज अनुदान को जारी रखने के लिए भी स्वीकृति प्रदान की है। पढ़ें पूरी खबर...
माधबी पुरी बुच।
- फोटो : एएनआई (फाइल)
लोकपाल से पूर्व सेबी प्रमुख को क्लीन चिट
10 अगस्त, 2024 को प्रकाशित अपनी रिपोर्ट में हिंडनबर्ग रिसर्च ने आरोप लगाया था कि माधबी पुरी बुच और उनके पति ने कुछ विदेशी फंड्स में हिस्सेदारी रखी थी, जो कथित रूप से अदाणी समूह के खिलाफ चल रही धनशोधन की जांच से जुड़े थे। हालांकि, बुच और उनके पति ने इन आरोपों को शुरू से ही खारिज किया है। अब इस मामले में जांच कर रही लोकपाल ने उन्हें क्लीन चिट दे दी है।
पढ़ें पूरी खबर...
उदित राज, शशि थरूर और शहजाद पूनावाला।
- फोटो : अमर उजाला
शशि थरूर के बचाव में उतरी भाजपा
उदित राज के शशि थरूर पर दिए गए बयान को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने गांधी के इशारे पर थरूर पर हमला करने के लिए उदित राज को तैनात किया है।
पढ़ें पूरी खबर...
कमल हासन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'कन्नड़ तमिल से पैदा हुई' बयान पर फजीहत के बाद कमल हासन ने दी सफाई
अभिनेता और एमएनएम अध्यक्ष कमल हासन ने कथित तौर पर कन्नड़ भाषा को लेकर विवादित टिप्पणी की है। इस पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है। इसके बाद कमल हासन ने सफाई दी है।
पढ़ें पूरी खबर...
UPSC
- फोटो : Adobe Stock
यूपीएससी ने लॉन्च किया नया आवेदन पोर्टल
यूपीएससी ने नया आवेदन पोर्टल लॉन्च किया है, जिसमें उम्मीदवार अब आवेदन और दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे। नया पोर्टल 28 मई 2025 से प्रभावी होगा। पढ़ें पूरी खबर...
बेंजमिन नेतन्याहू, इस्राइली पीएम
- फोटो : ANI
नेतन्याहू ने संसद में की हमास के गाजा चीफ मोहम्मद सिनवार की मौत की पुष्टि
इस्राइल ने हमास के कमांडर और याह्या सिनवार के भाई मोहम्मद सिनवार के मारे जाने पर अपनी मुहर लगा दी है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आज इसकी पुष्टि की। संसद में बोलते हुए बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि 13 मई को इस्राइली सेना के हवाई हमले में हमास कमांडर मोहम्मद सिनवार मार दिया गया था।
पढ़ें पूरी खबर...
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान
राजस्थान में दसवीं के रिजल्ट में बेटियों ने मारी बाजी
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के 10वीं कक्षा का रिजल्ट आज बुधवार 28 मई को जारी कर दिया गया है। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कोटा से परीक्षाफल घोषित किया है।
पढ़ें पूरी खबर...
गौतम गंभीर
- फोटो : ANI
इंग्लैंड दौरे के लिए श्रेयस की अनदेखी पर कोच गंभीर ने दिया जवाब
इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। अगले महीने दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। रोहित शर्मा के संन्यास के बाद शुभमन गिल को भारतीय टीम का नया टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया है। हालांकि, फॉर्म में चल रहे श्रेयस अय्यर को एक बार फिर चयनकर्ताओं की अनदेखी का सामना करना पड़ा है। अब इस पर मौजूदा मु्ख्य कोच गौतम गंभीर का बयान आया है।
पढ़ें पूरी खबर...
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला
- फोटो : ANI
बायसरन में मारे गए पर्यटकों की याद में बनेगा स्मारक
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुलमर्ग में उच्चस्तरीय बैठक कर जम्मू-कश्मीर के विकास और पर्यटन के पुनर्जीवन पर जोर दिया। उन्होंने पहलगाम हमले के शहीदों की याद में स्मारक निर्माण की भी घोषणा की।
पढ़ें पूरी खबर...
जयशंकर बोले- हमें आतंकवाद के खिलाफ अपनी रक्षा का अधिकार, इसे कई देशों ने माना
नई दिल्ली मौजूद इटली के दूतावास में आयोजित एक कार्यक्रम में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि भारत को आतंकवाद के खिलाफ अपनी करने रक्षा का अधिकार है और इसे दुनिया के कई देशों ने माना भी है। पढ़ें पूरी खबर...