फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: छत्तीसगढ़ में जहरीली शराब से 9 मौतों का दावा और दिल्ली में CM फेस पर मंथन; एक ही जगह पढ़िए अहम खबरें

Sun, 09 Feb 2025 06:28 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पिछले चार दिन में जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य की हालत गंभीर है। उनका सिम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना कोनी के लोफंदी में हुई। मरने वालों में गांव के सरपंच का भाई भी शामिल है। इसके अलावा, अपना फैसला सुनाने के बाद अब दिल्ली की नजर मुख्यमंत्री के चेहरे पर है। बड़ा सवाल सबके सामने यही है कि दिल्ली का ताज किसके सिर पर सजेगा। भाजपा महिला के हाथ में दिल्ली की कमान सौंपेंगी या फिर किसी अनुसूचित जाति, सिख, पूर्वांचली, जाट-गुर्जर समाज से आने वाले नेता को। राजनीतिक पंडित इस मामले में कई तरह से कयास लगा रहे हैं। सबसे अपने-अपने दावे हैं। हालांकि, दिल्ली प्रदेश भाजपा ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है। हवाला सिर्फ विधायक दल की बैठक का दिया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री के चुनाव की बात कही जा रही है। इसके अलावा, अमेरिका में पहली बार कैंप हिल वायरस की पहचान हुई है। यह वायरस छछूंदरों से मनुष्यों में फैल सकता है, जिससे वैज्ञानिकों में चिंताएं बढ़ गई हैं। इसे हेनिपावायरस परिवार से माना जा रहा है, जो जूनोटिक वायरस है। यह चमगादड़ों व छछूंदरों का प्राकृतिक मेजबान है। हेनिपावायरस में अत्यधिक खतरनाक निपाह वायरस शामिल है, जिसने दक्षिण-पूर्व एशिया में घातक प्रकोप पैदा किया है। जबकि कैंप हिल वायरस मनुष्यों में कभी दर्ज नहीं किया गया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

जहरीली शराब का दंश... - फोटो : ani

Chhattisgarh : बिलासपुर में जहरीली शराब पीने से सात की मौत
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पिछले चार दिन में जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य की हालत गंभीर है। उनका सिम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना कोनी के लोफंदी में हुई। मरने वालों में गांव के सरपंच का भाई भी शामिल है। पढ़ें पूरी खबर...

Delhi Election Result - फोटो : अमर उजाला

Delhi Chief Minister : अब सबकी नजरें दिल्ली के सीएम फेस पर
अपना फैसला सुनाने के बाद अब दिल्ली की नजर मुख्यमंत्री के चेहरे पर है। बड़ा सवाल सबके सामने यही है कि दिल्ली का ताज किसके सिर पर सजेगा। भाजपा महिला के हाथ में दिल्ली की कमान सौंपेंगी या फिर किसी अनुसूचित जाति, सिख, पूर्वांचली, जाट-गुर्जर समाज से आने वाले नेता को। राजनीतिक पंडित इस मामले में कई तरह से कयास लगा रहे हैं। सबसे अपने-अपने दावे हैं। हालांकि, दिल्ली प्रदेश भाजपा ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है। हवाला सिर्फ विधायक दल की बैठक का दिया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री के चुनाव की बात कही जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

चिंताजनक: पहली बार इन्सान में मिला कैंप हिल वायरस
अमेरिका में पहली बार कैंप हिल वायरस की पहचान हुई है। यह वायरस छछूंदरों से मनुष्यों में फैल सकता है, जिससे वैज्ञानिकों में चिंताएं बढ़ गई हैं। इसे हेनिपावायरस परिवार से माना जा रहा है, जो जूनोटिक वायरस है। यह चमगादड़ों व छछूंदरों का प्राकृतिक मेजबान है। हेनिपावायरस में अत्यधिक खतरनाक निपाह वायरस शामिल है, जिसने दक्षिण-पूर्व एशिया में घातक प्रकोप पैदा किया है। जबकि कैंप हिल वायरस मनुष्यों में कभी दर्ज नहीं किया गया है। लेकिन एक नए इंसानी भौगोलिक क्षेत्र में इसकी उपस्थिति एक बड़े खतरे की चेतावनी है। यह सांस लेने में दिक्कत, मस्तिष्क की सूजन, दौरे और कोमा का कारण बन सकता है। यह प्रायः गंभीर श्वसन रोग और इंसेफेलाइटिस का कारण बनता हैं और उच्च मृत्यु दर से जुड़ा है। वैज्ञानिक इस पर नजर रखे हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

अरविंद केजरीवाल और पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI/X@arvindkejriwal

Delhi Result Record: पहली बार दिल्ली में 40 फीसदी से अधिक वोट पाने वाली पार्टी को मात
राष्ट्रीय राजधानी में आम आदमी पार्टी की करारी हार के साथ वोट प्रतिशत से जुड़ी गारंटी का रिकॉर्ड भी टूटा। दिल्ली में अब तक हुए नौ विधानसभा चुनावों में 40 फीसदी से अधिक वोट जीत की गारंटी होते थे, लेकिन पहली बार आप 43.57 फीसदी वोट के बाद भी सत्ता हासिल नहीं पाई। भाजपा ने आप से दो फीसदी अधिक 45.56 फीसदी वोट हासिल कर मैदान मार लिया। पढ़ें पूरी खबर...

सुप्रीम कोर्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

रेबीज पीड़ितों को इच्छामृत्यु का अधिकार मिलेगा या नहीं, सोमवार को तय करेगी शीर्ष अदालत
सुप्रीम कोर्ट रेबीज से पीड़ित व्यक्तियों के लिए निष्क्रिय इच्छामृत्यु के अधिकार की मांग वाली जनहित याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा। जस्टिस बीआर गवई व जस्टिस के विनोद चंद्रन की पीठ ने एनजीओ ऑल क्रिएचर्स ग्रेट एंड स्मॉल की याचिका पर 10 फरवरी को सुनवाई करने पर सहमति जताई है। पढ़ें पूरी खबर...
 

पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

PM का एलान: पहली विधानसभा सत्र में पेश की जाएगी CAG रिपोर्ट
दिल्ली फतह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीआर को विकास की गारंटी दी है और भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने का विश्वास दिल्ली वालों को दिया है। कहा है कि यह संयोग है कि एनसीआर के राज्यों में शामिल यूपी, हरियाणा और अब दिल्ली में भी भाजपा की सरकार है। लिहाज विकास की गारंटी है। वहीं उन्होंने आम आदमी पार्टी पर लगे कथित भ्रष्टाचार पर भी तीखा हमला बोला। कहा कि सरकार के गठन के बाद पहली बैठक में ही सदन पटल पर सीएजी की रिपोर्ट पेश की जाएगी। भ्रष्टाचार के हर एक तार की जांच होगी। जिसने लूटा है उसे लौटाना पड़ेगा। दिल्ली की जनता से कहा कि चुनाव के दौरान जो भी वादा किया गया है उसे सत प्रतिशत पूरा किया जाएगा। महिला सम्मान योजना को लागू किया जाएगा और यमुना की सफाई होगी, भले ही इसमें वक्त लग जाए। पढ़ें पूरी खबर...

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

आम लोगों को लगेगा झटका: बिस्किट से लेकर फोन टैरिफ हो सकते हैं महंगे
आयकर में भारी राहत और कर्ज पर किस्त कम होने की उम्मीदों के विपरीत आम लोगों को झटका लग सकता है। बिस्किट से लेकर फोन टैरिफ महंगे हो सकते हैं। दोनों क्षेत्रों की दो बड़ी कंपनियों ने इस तरह का संकेत दिया है। ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने कहा, वह चालू वित्त वर्ष के अंत तक उत्पादों की कीमतों में 4.5 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर सकती है। वाइस चेयरमैन वरुण बेरी ने हाल में कंपनी के तीसरी तिमाही के परिणाम के दौरान निवेशकों से कहा, हर कंपनियां बहुत देर से मूल्य वृद्धि करती हैं। हर किसी को यह बात याद आ रही है कि यह महंगाई दूर होने वाली नहीं है। कच्चे सामग्रियों की कीमतें अभी भी ऊंची हैं, जिससे कंपनी के मार्जिन पर असर पड़ रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

British Families sues Tiktok: टिकटॉक पर US में मुकदमा
ब्रिटेन के चार परिवारों ने बच्चों की मौत पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बच्चों के माता-पिता का कहना है कि कंपनी को उनके दर्द से कोई सहानुभूति नहीं है और न ही घटना को लेकर कोई दया भाव ही है। टिकटॉक और इसकी मूल कंपनी बाइटडांस के खिलाफ अमेरिका में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

चेहरे पर गेंद लगने से घायल हुए रचिन रवींद्र - फोटो : x

PAK vs NZ Video: कैच लपकने की कोशिश में रचिन रवींद्र से हुई बड़ी चूक
पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रवींद्र बुरी तरह घायल हो गए। चेहरे पर गेंद लगने की वजह से वह चोटिल हो गए। इस दौरान खून भी बहता देखा गया। बता दें कि, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच त्रिकोणीय सीरीज खेली जा रही है। पहला मुकाबला शनिवार को लाहौर में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। इस मैच को कीवियों ने 78 रन से जीत लिया। पढ़ें पूरी खबर...

कांगो में विद्रोह - फोटो : अमर उजाला

Congo Unrest: कांगो में 3000+ मौतों के बाद सीजफायर की अपील
पूर्वी और दक्षिणी अफ्रीका के नेताओं ने शनिवार को पूर्वी कांगो में तुरंत युद्धविराम की अपील की है। विद्रोही कांगो सरकार को उखाड़ फेंकने की धमकी दे रहे हैं, लेकिन नेताओं ने उनसे कांगो के राष्ट्रपति से सीधी बातचीत करने का आग्रह किया है। पढ़ें पूरी खबर...

डल झील file - फोटो : बासित जरगर

जम्मू-कश्मीर में आज से तीन दिन तक बारिश और बर्फबारी के आसार
मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच ठंड का असर अब भी दिख रहा है। जम्मू संभाग में शनिवार को दिनभर बादल छाए रहने से ठंड का एहसास हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने रविवार से अगले तीन दिन तक कश्मीर समेत जम्मू में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

आईपीएस अफसरों के तबादले। - फोटो : amar ujala

IPS Officer: बिहार में महिला समेत सात आईपीएस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर
बिहार सरकार ने फिर महिला आईपीएस सहित सात अधिकारियों का तबादला किया है। अपराध अनुसंधान विभाग पटना के सहायक पुलिस अधीक्षक आईपीएस सुश्री दीक्षा को पटना का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 नगर बनाया गया है, जबकि मोतिहारी सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 शिखर चौधरी को सारण का ग्रामीण एसपी बनाया गया है। वह 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। दीक्षा 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें