देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में रविवार शाम बारिश व बूंदाबांदी से पारा गिर गया और ठंडी हवा चलने से लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। वहीं, शिमला में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने सोमवार को भी पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश व हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना जाहिर की है। इसके साथ ही उत्तर भारत में शीतलहर तेज होने के आसार हैं। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को राजस्थान में औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन के लिए राइजिंग राजस्थान वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन 2024 का उद्घाटन करेंगे। शिखर सम्मेलन में 16 भागीदार देशों और 20 अंतरराष्ट्रीय संगठनों समेत 32 से अधिक देशों के राजनयिक शामिल होंगे। दूसरी तरफ, झारखंड के जामताड़ा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक रवींद्र महतो झारखंड विधानसभा के नए अध्यक्ष होंगे। वे नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी ने बताया कि विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को होगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी से बदला मौसम, आज भी हल्की बारिश की संभावना
देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में रविवार शाम बारिश व बूंदाबांदी से पारा गिर गया और ठंडी हवा चलने से लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। वहीं, शिमला में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने सोमवार को भी पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश व हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना जाहिर की है। इसके साथ ही उत्तर भारत में शीतलहर तेज होने के आसार हैं। पढ़ें पूरी खबर...
पीएम मोदी आज राजस्थान में वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को राजस्थान में औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन के लिए राइजिंग राजस्थान वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन 2024 का उद्घाटन करेंगे। शिखर सम्मेलन में 16 भागीदार देशों और 20 अंतरराष्ट्रीय संगठनों समेत 32 से अधिक देशों के राजनयिक शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर...
Syria Crisis: राष्ट्रपति बशर असद ने रूस में शरण ली, परिवार भी मॉस्को में
रूसी राष्ट्रपति भवन- क्रेमलिन से जुड़े सूत्रों ने बताया कि अपदस्थ सीरियाई राष्ट्रपति बशर असद रविवार को मॉस्को पहुंचे। संकटग्रस्त देश सीरिया के राष्ट्रपति से जुड़े घटनाक्रम के बारे में रूसी मीडिया ने बताया कि असद और उनके परिवार को मॉस्को में शरण दी गई है। रूसी एजेंसियों- टैस और आरआईए ने क्रेमलिन के सूत्रों के हवाले से यह दावा किया है। संकट के बीच राष्ट्रपति बशर अल-असद को अपदस्थ करने के बाद सीरियाई विद्रोहियों के समर्थकों ने रविवार को इटली, रूस, स्पेन, स्वीडन, इंडनेशिया, यूनान और हंगरी स्थित सीरियाई दूतावासों में घुस कर झंडे भी फहराए। इस दौरान जश्न मानने वाले समर्थकों ने कहा, असद की तानाशाही से लोगों को आखिरकार आजादी मिल ही गई। पढ़ें पूरी खबर...
Sambhal Violence: आज पेश होनी है मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट, 400 उपद्रवियों के जारी हो चुके पोस्टर
जामा मस्जिद सर्वे के दौरान 24 नवंबर की सुबह हुए बवाल में शामिल चार और उपद्रवी अनस, सुफियान तनवीर व शारिक को गिरफ्तार किया गया हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो उपद्रवी संभल कोतवाली व दो नखासा पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि पकड़े गए चारों उपद्रवियों ने जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पढ़ें पूरी खबर...
इंडिया ब्लॉक में बढ़ा संकट, अब राजद ने भी कांग्रेस नेतृत्व पर उठाए सवाल
हरियाणा के बाद महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भी हार के बाद विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक में कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खुलता नजर आ रहा। तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व करने की इच्छा जताने के बाद कई क्षेत्रीय दल कांग्रेस की घेरेबंदी में जुट गए हैं। सपा, वाम दल और एनसीपी के बाद अब राजद ने इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व के सवाल पर बैठक करने और सर्वसम्मति से नेता का चयन करने की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर...
सख्ती: मान्यता देने से पहले मेडिकल कॉलेजों में नकली मरीजों की होगी जांच
राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) ने मान्यता देने से पहले कॉलेजों में नकली मरीजों की जांच का फैसला लिया है। अगर जांचकर्ता ने अपनी टिप्पणी में नकली मरीजों की पुष्टि की तो इसे गंभीर उल्लंघन की श्रेणी में रखा जाएगा और कॉलेज के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, कॉलेजों की वित्तीय स्थिति की भी जांच की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...
मेरठ के एक चर्च में 500 लोगों का धर्मांतरण, 15 आरोपी पकड़े
परतापुर क्षेत्र के शंकरनगर में 500 लोगों का धर्मांतरण करा दिया गया। इसकी जानकारी होने के बाद हिंदू रक्षा दल, किसान मंच, हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में ले लिया। पांच आरोपी नामजद किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
चिंताजनक: बढ़ रहे स्ट्रोक के मामले, हर साल जा रहीं 50 लाख जानें
दुनियाभर में स्ट्रोक के सबसे अधिक मामले कम और निम्न-मध्य आय वाले देशों में आते हैं। यहां स्ट्रोक के कारण होने वाली 86 फीसदी मौतें और 89 फीसदी दिव्यंगता समायोजित जीवन वर्ष हैं। कम और निम्न-मध्यम आय वाले देशों में होने वाली इस समस्या ने कम संसाधनों वाले परिवारों के लिए एक बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...