आम जनता को महंगाई के मोर्चे पर एक और झटका लगा है। एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ गईं हैं। घरेलू गैस सिलेंडर और उज्जवला योजना के तहत मिलने वाले सिलेंडर पर 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को वितरण कंपनियों की ओर से रसोई गैस या एलपीजी की कीमत में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी किए जाने का एलान किया। मंत्री ने कहा कि उज्ज्वला और सामान्य श्रेणी के ग्राहकों दोनों के लिए गैस की कीमत में इजाफा किया गया है। नई कीमतें आज आधी रात से लागू हो जाएंगी। वहीं ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) ने भी नए वक्फ कानून 2025 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। एक तरफ भारत के मौसम विभाग (आईएमडी) ने इस हफ्ते उत्तर भारत में बढ़ते तापमान को लेकर चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने कहा है कि उत्तरी और मध्य भारत के राज्य, जैसे- हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और गुजरात में अप्रैल में ही पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए अभी से यलो अलर्ट जारी कर दिया है, जिसका मतलब है कि आम लोगों के लिए गर्मी बर्दाश्त करने वाली होगी, लेकिन बुजुर्गों, नवजात बच्चों और बीमारी से पीड़ित लोगों को इससे स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। वहीं दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और भारत के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2025 के मुकाबले के दौरान एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। कोहली टी20 क्रिकेट में 13000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। वह दुनिया के पांचवें ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने खेल के छोटे प्रारूप में इतने रन बनाए हैं। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...
आम जनता को महंगाई के मोर्चे पर एक और झटका लगा है। एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ गईं हैं। घरेलू गैस सिलेंडर और उज्जवला योजना के तहत मिलने वाले सिलेंडर पर 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को वितरण कंपनियों की ओर से रसोई गैस या एलपीजी की कीमत में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी किए जाने का एलान किया। मंत्री ने कहा कि उज्ज्वला और सामान्य श्रेणी के ग्राहकों दोनों के लिए गैस की कीमत में इजाफा किया गया है। नई कीमतें आज आधी रात से लागू हो जाएंगी। पढ़ें पूरी खबर..
अनुशासनिक पार्टी कही जाने वाली कांग्रेस के बिहार प्रदेश कार्यालय में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अनुशासन की धज्जी उड़ाकर रख दी। राहुल गांधी के सामने और फिर बाहर में जमकर मारपीट हुई। रिगा के पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के कट्टर समर्थक रवि रंजन भारद्वाज उर्फ़ नेता जी की जमकर पिटाई की। पढ़ें पूरी खबर...
सरकार ने सोमवार को पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 2-2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी। राहत की बात यह है कि उत्पाद शुल्क के बढ़ने से आम जनता पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा। यह फैसला वैश्विक तेल कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव और ट्रंप प्रशासन की ओर से जवाबी टैरिफ के एलान के बीच लिया गया है। पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें 8 अप्रैल से लागू होंगीं। सरकार की ओर से एक आधिकारिक आदेश जारी कर इसकी जानकारी दी गई। पढ़ें पूरी खबर..
रिजर्व बैंक ने सोमवार को दो महीने के अंतराल पर होने वाली मौद्रिक नीति समिति की बैठक शुरू की। महंगाई के मार्चे पर नरमी को देखते हुए एमपीसी से ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती की उम्मीद है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से जवाबी टैरिफ लगाए जाने के बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था के सामने गंभीर चुनौतियां पैदा हो गई हैं। ताजा वैश्विक हालात के बीच एमपीसी की ओर से वृद्धि को प्रोत्साहित करने वाला निर्णय भी लिए जाने की जरूरत है। पढ़ें पूरी खबर...
चुनाव अधिकार निकाय एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने साल 2023-24 में राजनीति दलों को मिले दान की रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2023-24 में राष्ट्रीय दलों में भाजपा को सबसे अधिक चंदा मिला। भाजपा को 8358 दानदाताओं की ओर से कुल 2,243 करोड़ रुपये से अधिक राशि चंदे में मिली। पढ़ें पूरी खबर...
बंगलूरू में बीच सड़क पर एक महिला के साथ यौन उत्पीड़न मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले में जहां आम लोगों में आक्रोश है तो भाजपा समेत विपक्षी दल महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार पर निशाना साध रहे हैं। इस बीच राज्य के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसे लेकर बवाल खड़ा हो गया है। पढ़ें पूरी खबर..