फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज आठ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; सुहागिन महिलाएं रखेंगी हरतालिका तीज का व्रत

Fri, 06 Sep 2024 07:11 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

देश के विभिन्न हिस्सों को फिलहाल बाढ़-बारिश से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे। मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, तटीय आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और राजस्थान समेत आठ राज्यों के कई हिस्सों में शुक्रवार को बेहद भारी बारिश का अनुमान जताया है। इधर, प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा आएंगी। वह शारदा विश्वविद्यालय परिसर में होने वाले आंगनबाड़ी सम्मेलन में शामिल होंगी। इसके अलावा अगले कुछ दिनों में ग्रेटर नोएडा में प्रधानमंत्री सहित कई वीआईपी अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वहीं, भेड़िया और मादा श्वान के बेमेल मेल से अस्तित्व में आए वुल्फ डॉग भेड़िये जैसे दिखते हैं। वुल्फ डॉग भेड़ियों से ज्यादा आक्रामक और खतरनाक होते हैं। भेड़ियों पर शोध कर चुके अलगीढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के प्रोफेसर सतीश कुमार का कहना है कि बहराइच और आसपास के जिलों में दहशत फैलाने वाले आदमखोर हमलावर वुल्फ डॉग भी हो सकते हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

आंध्र प्रदेश में बाढ़ के कारण जलमग्न इलाके - फोटो : अमर उजाला / एजेंसी
मौसम की मार: आज आठ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
देश के विभिन्न हिस्सों को फिलहाल बाढ़-बारिश से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे। मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, तटीय आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और राजस्थान समेत आठ राज्यों के कई हिस्सों में शुक्रवार को बेहद भारी बारिश का अनुमान जताया है। उधर, अरब सागर में नमी और पूर्वी क्षेत्र में गर्मी के कारण चरम मौसम की मार झेल रहे आंध्र प्रदेश में करीब छह लाख लोगों को विस्थापित होने पर मजबूर होना पड़ा है। पढ़ें पूरी खबर...

Hartalika Teej 2024 - फोटो : अमर उजाला

शुभ योग से भरा है हरतालिका तीज का त्योहार
Hartalika Teej 2024: 
भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। इस वर्ष 6 सितंबर 2024 को हरतालिका तीज है। पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर शुक्ल योग बन रहा है, जो रात 10 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। इस दिन गर, वणिज करण के साथ हस्त नक्षत्र का संयोग बनेगा। इस दौरान चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे। ऐसे में पूजा पाठ से जुड़े कार्य करने पर मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होती हैं। पढ़ें पूरी खबर...

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल। - फोटो : amar ujala
आज ग्रेनो आएंगी राज्यपाल आनंदी बेन, 11 को पहुंचेंगे पीएम मोदी
प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा आएंगी। वह शारदा विश्वविद्यालय परिसर में होने वाले आंगनबाड़ी सम्मेलन में शामिल होंगी। इसके अलावा अगले कुछ दिनों में ग्रेटर नोएडा में प्रधानमंत्री सहित कई वीआईपी अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर...

Wolf Attack - फोटो : अमर उजाला
दहशत फैला रहे भेड़िये कहीं वुल्फ डॉग तो नहीं
भेड़िया और मादा श्वान के बेमेल मेल से अस्तित्व में आए वुल्फ डॉग भेड़िये जैसे दिखते हैं। वुल्फ डॉग भेड़ियों से ज्यादा आक्रामक और खतरनाक होते हैं। भेड़ियों पर शोध कर चुके अलगीढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के प्रोफेसर सतीश कुमार का कहना है कि बहराइच और आसपास के जिलों में दहशत फैलाने वाले आदमखोर हमलावर वुल्फ डॉग भी हो सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

भव्य आयोजनों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने छात्रवृत्ति परीक्षा के टॉप विजेताओं को पुरस्कृत किया। - फोटो : अमर उजाला
Amar Ujala Scholarship : 'दिशा' छात्रवृत्ति परीक्षा के विजेता पुरस्कृत
असाधारण रूप से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 'अमर उजाला' को ओर से आयोजित 'दिशा' छात्रवृत्ति परीक्षा के पहले चरण के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। परीक्षा के आयोजन में सहयोग करने वाले शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि भी सम्मानित हुए। पढ़ें पूरी खबर...

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस और सीएम ममता बनर्जी - फोटो : ANI
बंगाल के राज्यपाल बोस ने सीएम ममता बनर्जी की आलोचना की
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रशासन की आलोचना की, क्योंकि हाल ही में पारित दुष्कर्म विरोधी विधेयक के साथ तकनीकी रिपोर्ट भेजने में वह विफल रहा, जो कि इसे मंजूरी देने के लिए आवश्यक है। इस दौरान बोस बहुत निराश दिखे। उन्होंने कहा कि यह राज्य की नियमित प्रथा रही है कि वह विधेयकों के साथ तकनीकी रिपोर्ट नहीं भेजते। फिर उन्हें मंजूरी नहीं देने के लिए राज्यपाल के कार्यालय को दोषी ठहराते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

दुष्यंत चौटाला। - फोटो : X @Dchautala
Haryana Elections : पांच साल में दुष्यंत चौटाला की बढ़ी करोड़ों की संपत्ति
हरियाणा के जींद के उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र से जननायक जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की पांच साल में लगभग 11 करोड़ रुपये की संपत्ति बढ़ गई है। दुष्यंत चौटाला ने गुरुवार को अपने नामांकन के समय जो शपथ पत्र दिया है, उसके अनुसार उनकी कुल संपत्ति 28 करोड़ 86 लाख रुपये दिखाई है। इसमें चल संपत्ति 26 करोड़ 45 लाख 35 हजार 260 रुपये दिखाई गई है जबकि अचल संपत्ति दो करोड़ 40 लाख 72 हजार 285 रुपये है। 2019 में उनकी कुल संपत्ति 17 करोड़ 36 लाख 17 हजार 898 थी। पढ़ें पूरी खबर...

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
422 IT कंपनियों ने इस साल 1.36 लाख को नौकरी से निकाला
मंदी की आशंका के बीच नौकरियों पर फिर संकट मंडराने लगा है। लागत घटाने के लिए दुनियाभर की 422 आईटी कंपनियों ने इस साल अब तक 1.36 लाख लोगों को नौकरी से निकाला है। अकेले अगस्त में आईबीएम, इंटेल और सिस्को सिस्टम जैसी 40 आईटी कंपनियों ने 27,000 से ज्यादा लोगों की छंटनी की है। छंटनी करने वालों में छोटे स्टार्टअप भी शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...

सुप्रीम कोर्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुप्रीम कोर्ट ने कहा आरोपी को जमानत का हकदार मानने के बाद रिहाई टालना मौलिक अधिकारों का उल्लंघन
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एक बार जब अदालत इस निष्कर्ष पर पहुंच जाती है कि आरोपी जमानत का हकदार है तो वह उसकी रिहाई को स्थगित नहीं कर सकती। शीर्ष अदालत ने कहा कि आरोपी की रिहाई को टालना संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत नागरिकों को मिले मौलिक अधिकारों का उल्लंघन होगा। पढ़ें पूरी खबर...

भोजन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई
 1947 के बाद आधे से भी कम हुआ भोजन पर औसत घरेलू खर्च
प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद की ओर से तैयार की गई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 1947 के बाद पहली बार भारत में भोजन पर औसत घरेलू खर्च आधे से भी कम हो गया है। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) की रिपोर्ट के अनुसार, देश में खाद्य उपभोग के पैटर्न में अहम बदलाव सामने आए हैं। अब परोसे गए तथा डिब्बाबंद प्रसंस्कृत भोजन पर खर्च की हिस्सेदारी बढ़ गई है। पढ़ें पूरी खबर...

हंटर बाइडन (फाइल) - फोटो : ANI
अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटे हंटर ने स्वीकार किया अपराध
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के बेटे हंटर बाइडन ने संघीय कर मामले में आरोपों को स्वीकार कर लिया है। हंटर का यह निर्णय बृहस्पतिवार को तब आया, जब संघीय कर मामले में जूरी चयन शुरू होने वाला था, जिसमें उन पर करों में कम से कम 1.4 मिलियन अमेरिकी डॉलर का भुगतान करने में विफल रहने का आरोप लगाया गया था। आरोपों में 17 साल तक की सजा का प्रावधान है, लेकिन संघीय सजा दिशा-निर्देशों के तहत बहुत कम सजा की मांग की जा सकती है। सजा पर 16 दिसंबर की तारीख तय की गई है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

पैरालंपिक - फोटो : X
Paralympics: भारतीय पैरा जूडोका कपिल परमार ने कांस्य जीतकर रचा इतिहास
भारत के पैरा जूडो खिलाड़ी कपिल परमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। कपिल ने पुरुष 60 किग्रा जे1 स्पर्धा के कांस्य पदक मुकाबले में ब्राजील के एलिएलटन डि ओलिवेरा को 10-0 से हराया और कांसा लाने में सफल रहे। कपिल ने इसके साथ ही इतिहास रच दिया क्योंकि वह भारत के पहले जूडोका हैं जिन्होंने पैरालंपिक या ओलंपिक में कोई पदक अपने नाम किया है। भारत ने इस तरह पेरिस पैरालंपिक में अपने पदकों की संख्या 25 पहुंचा दी है। भारत अब तक पेरिस खेलों में पांच स्वर्ण, नौ रजत और 11 कांस्य पदक अपने नाम कर चुका है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें