सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ मंगलवार से नहाय खाय के साथ शुरू हो जाएगा। महापर्व को लेकर घाटों पर बचे हुए काम मंगलवार तक पूरे हो जाएगी। तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री आतिशी अधिकारियों के साथ आईटीओ स्थित छठ घाट पहुंचीं। वहीं छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने मंगलवार को 39 स्पेशल ट्रेनें चलाने का एलान किया है। इनमें मुख्य रूप से ट्रेन संख्या 04032 आनंद विहार से सहरसा जंक्शन के लिए, दूसरी ट्रेन इसी स्टेशन से 04060 जयनगर के लिए सुबह 10:30 बजे चलेगी। वहीं अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार 5 नवंबर को मतदान होगा। भारतीय समय के अनुसार मतदान बुधवार तड़के शुरू होगा। रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप (78) और डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी कमला हैरिस (60) के बीच मुख्य मुकाबला है। 16 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर इनके भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान खत्म होने के बाद ही मतगणना शुरू हो जाएगी और देर रात तक नतीजे आने की भी उम्मीद है। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश मदरसा कानून को असांविधानिक बताने वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को फैसला सुना सकता है। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने 22 अक्तूबर को हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
तस्वीर आईटीओ छठ घाट पर हो रही तैयारियों की हैं
- फोटो : अमर उजाला
Chhath Puja 2024: सूर्योपासना का चार दिवसीय छठ पर्व नहाय खाय के साथ आज से
सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ मंगलवार से नहाय खाय के साथ शुरू हो जाएगा। महापर्व को लेकर घाटों पर बचे हुए काम मंगलवार तक पूरे हो जाएगी। तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री आतिशी अधिकारियों के साथ आईटीओ स्थित छठ घाट पहुंचीं।
पढ़े पूरी खबर...
डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस
- फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
US Presidential Election: अमेरिका में हैरिस या ट्रंप, चुनाव आज
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार 5 नवंबर को मतदान होगा। भारतीय समय के अनुसार मतदान बुधवार तड़के शुरू होगा। रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप (78) और डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी कमला हैरिस (60) के बीच मुख्य मुकाबला है। 16 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर इनके भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान खत्म होने के बाद ही मतगणना शुरू हो जाएगी और देर रात तक नतीजे आने की भी उम्मीद है।
पढ़े पूरी खबर...
ट्रेन
- फोटो : सोशल मीडिया
Chhath Special Train: छठ पर रेलवे का तोहफा...
छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने मंगलवार को 39 स्पेशल ट्रेनें चलाने का एलान किया है। इनमें मुख्य रूप से ट्रेन संख्या 04032 आनंद विहार से सहरसा जंक्शन के लिए, दूसरी ट्रेन इसी स्टेशन से 04060 जयनगर के लिए सुबह 10:30 बजे चलेगी।
पढ़े पूरी खबर...
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
Supreme Court: यूपी मदरसा कानून पर 'सुप्रीम' फैसला आज
उत्तर प्रदेश मदरसा कानून को असांविधानिक बताने वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को फैसला सुना सकता है। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने 22 अक्तूबर को हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।
पढ़े पूरी खबर..
शारदा सिन्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
Sharda Sinha: वेंटिलेटर पर शारदा सिन्हा, बेटे ने कहा- मां की हालत गंभीर
छठ पर्व शुरू होने से एक दिन पहले पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत देर शाम अचानक खराब हो गई। उन्हें वेंटीलेटर पर भर्ती करना पड़ा। उनके बेटे ने तीन मिनट का एक वीडियो जारी कर दावा किया कि इस बार मां की हालत गंभीर है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। उन्होंने लोगों से मां के लिए दुआ मांगने की अपील की है। पढ़े पूरी खबर..
मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद।
- फोटो : अमर उजाला।
कृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह विवाद: आज SC में चार याचिकाओं पर सुनवाई
श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद में सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को चार याचिकाओं पर सुनवाई होगी। मुस्लिम पक्ष ने हाईकोर्ट के फैसलों पर असहमति जताते हुए चारों अर्जियों में सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। पढ़े पूरी खबर...
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : stock.adobe
कानपुर में भी कोलकाता जैसा कांड: नर्सिंग छात्रा से अस्पताल में बंधक बनाकर दुष्कर्म
कोलकाता दुष्कर्म कांड जैसा शर्मनाक मामला कानपुर में भी सामने आया है। कल्याणपुर स्थित एक निजी अस्पताल के संचालक ने नाइट शिफ्ट में ट्रेनिंग पर गई नर्सिंग छात्रा से दुष्कर्म किया। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। सोमवार सुबह थाने पहुंची नर्सिंग छात्रा ने संचालक के खिलाफ तहरीर दी। देर रात पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी संचालक को गिरफ्तार कर छात्रा को मेडिकल के लिए भेज दिया। पढ़े पूरी खबर...
सुनीता विलियम्स
- फोटो : पीटीआई
अंतरिक्ष: सुनीता विलियम्स और स्पेसएक्स के दूसरे सभी अंतरिक्ष यात्री नई जगह पर पहुंचे
स्पेसएक्स ड्रैगन क्राफ्ट में विलियम्स और बुच विल्मोर के अलावा नासा के निक हैग और एलेक्जेंडर गोरबुनोव मौजूद हैं। इन चारों अंतरिक्ष यात्रियों के अगले साल फरवरी में वापस धरती पर आने की उम्मीद है। स्पेसएक्स ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट रविवार को भारतीय समय के अनुसार शाम 5:05 बजे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के हार्मनी मॉड्यूल के आगे वाले पोर्ट से अनडॉक होकर मॉड्यूल के अंतरिक्ष की ओर वाले पोर्ट पर स्वचालित रूप से पहुंच गया।
पढ़े पूरी खबर..
भाजपा
- फोटो : प्रतीकात्मक
दिल्ली के लिए BJP की रणनीति: राजधानी में जदयू और लोजपा से गठबंधन करेगी भाजपा
भाजपा झारखंड की तर्ज पर दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी जदयू और लोजपा (आर) के साथ गठबंधन करेगी। पार्टी ने दोनों सहयोगी दलों को तीन से पांच सीटें देने का मन बनाया है। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए इसी हफ्ते कोर ग्रुप के साथ चुनाव प्रबंध समिति और उम्मीदवार चयन समिति गठित करने की योजना है।
पढ़े पूरी खबर..
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024
- फोटो : FreePik
महाराष्ट्र चुनाव: 288 सीटों के लिए चुनावी मैदान में 4140 प्रत्याशी
महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए कुल 4,140 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। सोमवार को नामांकन वापस लेने की समय सीमा समाप्त होने के बाद एक चुनाव अधिकारी ने यह जानकारी दी। मतदान 20 नवंबर को एक चरण में होंगे। नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
पढ़े पूरी खबर...