झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों की व्यस्तता सातवें आसमान पर है। इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को झारखंड के चाईबासा और गढ़वा जिले में भाजपा के चुनावी रैली को संबोधित करने वाले है। वहीं ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर पर खालिस्तान समर्थकों के हमले से आक्रोश, PM ट्रूडो बोले- हिंसा अस्वीकार्य। एक तरफ जहां हवा की दिशा और रफ्तार में कमी के बाद प्रदूषण की मार उत्तर भारत पर देखने को मिल रही है। ज्यादातर जगहों पर वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर श्रेणी में पहुंचने के कगार पर है। राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के पांच प्रमुख शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 के पार पहुंच गया है। दूसरी ओर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हांगकांग और थाईलैंड में बैठकर देश में साइबर अपराध के जरिये 159.70 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले सिंडिकेट के खिलाफ विशेष अदालत में आरोपपत्र दाखिल कर दिया है। यह अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क डिजिटल गिरफ्तारी, फर्जी आईपीओ आवंटन और शेयर बाजार में निवेश के जरिये उच्च रिटर्न का वादा कर ठगी को अंजाम देता था।
ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : पीटीआई
Jharkhand Elections: आज पीएम मोदी झारखंड में भरेंगे हुंकार
झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों की व्यस्तता सातवें आसमान पर है। इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को झारखंड के चाईबासा और गढ़वा जिले में भाजपा के चुनावी रैली को संबोधित करने वाले है। भाजपा नेता ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी सुबह करीब 11 बजे बिहार के गया हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और वहां से रैली को संबोधित करने के लिए हेलीकॉप्टर से गढ़वा जाएंगे। पढ़े पूरी खबर..
कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो
- फोटो : एएनआई
Canada Temple Attack: ब्रैम्पटन के मंदिर पर खालिस्तान समर्थकों के हमले से रोष
कनाडा के ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर में श्रद्धालुओं पर कथित खालिस्तानी समर्थकों ने हमला किया। जिस समय वारदात को अंजाम दिया गया उस समय परिसर में महिलाएं-बच्चे भी मौजूद थे। खबरों के मुताबिक मंदिर में मौजूद महिलाओं और बच्चों पर भी हमला हुआ है। इस घटना से भारत-कनाडा संबंधों में तनाव और बढ़ सकता है। हालात तनावपूर्ण होने के बाद स्थानीय पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाबलों को तैनात किया। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि किसी भी तरह की हिंसा को रोकने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। पढ़े पूरी खबर...
दिल्ली में वायु प्रदूषण
- फोटो : अमर उजाला
Air Pollution : राजधानी की हवा सर्वाधिक प्रदूषित...आनंद विहार में AQI 532
हवा की दिशा और रफ्तार में कमी के बाद प्रदूषण की मार उत्तर भारत पर देखने को मिल रही है। ज्यादातर जगहों पर वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर श्रेणी में पहुंचने के कगार पर है। राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के पांच प्रमुख शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 के पार पहुंच गया है। सबसे खराब स्थिति राष्ट्रीय राजधानी की है, जहां औसत हवा गुणवत्ता रविवार को गंभीर श्रेणी के करीब 382 पहुंच गई है। यह देश में सबसे अधिक है। एनसीआर में नोएडा 313 एक्यूआई के साथ दूसरे नंबर पर रहा। पढ़े पूरी खबर...
पत्नी व बेटे के साथ नवजोत सिंह सिद्धू।
- फोटो : सोशल मीडिया
Amritsar : कांग्रेस में 'वनवास' काट रहे सिद्धू की भाजपा में वापसी की अटकलें तेज
पिछले कुछ समय से राजनीतिक गतिविधियों से दूर चल रहे नवजोत सिंह सिद्धू परिवार ने एक बार फिर राजनीति में एंट्री लेने की कोशिश शुरू कर दी है। इस बार सिद्धू परिवार भाजपा के निकट आने की तैयारी में है। कांग्रेस में जाने के उपरांत सिद्धू परिवार का राजनीतिक ग्राफ नीचे को आना शुरू हो गया था। अब एक बार फिर सिद्धू परिवार ने राजनीति का सहारा लेने की कोशिश शुरू कर दी है।
पढ़े पूरी खबर...
साइबर अपराध (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : फ्री-पिक
Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट, शेयर में मुनाफे का लालच और पलक झपकते खाता साफ
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हांगकांग और थाईलैंड में बैठकर देश में साइबर अपराध के जरिये 159.70 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले सिंडिकेट के खिलाफ विशेष अदालत में आरोपपत्र दाखिल कर दिया है। यह अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क डिजिटल गिरफ्तारी, फर्जी आईपीओ आवंटन और शेयर बाजार में निवेश के जरिये उच्च रिटर्न का वादा कर ठगी को अंजाम देता था। इस मामले में ईडी ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अपराध की आय को 24 फर्जी कंपनियों के जरिये वैध बनाने का खुलासा हुआ है।
पढ़े पूरी खबर...
श्रीनगर ग्रेनेड हमला
- फोटो : self
Jammu : श्रीनगर की शांति पर लगा दो साल बाद ग्रहण
जम्मू-कश्मीर में हुए शांतिपूर्ण चुनाव और यहां की शांति पड़ोसी देश पाकिस्तान को रास नहीं आ रही है। वह लगातार कश्मीर में नापाक वारदातों को अंजाम देने में लगा हुआ है। दहशतगर्दों के जरिए प्रवासी लोगों को निशाना बनाए जाने के बाद श्रीनगर के रविवारीय मार्केट में हुआ ग्रेनेड विस्फोट कर एक बार फिर यहां की शांति को भंग करने की साजिश है। पढ़े पूरी खबर..
गौतम गंभीर
- फोटो : PTI
IND vs NZ: श्रीलंका के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ भी गंवाई सीरीज
न्यूजीलैंड ने रविवार को तीसरा टेस्ट मैच 25 रन से जीतकर भारत का सूपड़ा साफ कर दिया। रोहित शर्मा की सेना को यह सीरीज 0-3 से गंवानी पड़ी। गौतम गंभीर के मुख्य कोच बनने के बाद यह पहला मौका है जब भारत को अपने घर में टेस्ट सीरीज में कभी न भूलने वाली शिकस्त मिली है। इससे पहले गंभीर की ही कोचिंग में टीम इंडिया को श्रीलंका के हाथों वनडे सीरीज में 2-0 से मात मिली थी। ऐसे में सवाल उठने लाजमी हैं।
पढ़े पूरी खबर...
जमीयत ने तेदेपा और जदयू को दी चेतावनी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Jamiat Ulema-e-Hind: अगर वक्फ विधेयक पारित हुआ तो 'बैसाखी' भी होंगे जिम्मेदार
जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने वक्फ (संशोधन) विधेयक के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। उसने रविवार को तेदेपा के चंद्रबाबू नायडू और जद (यू) के नीतीश कुमार से मुललमानों की भावनाओं का ध्यान रखने की अपील की। जमीयत ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में जो दल धर्मनिरपेक्ष होने का दावा करते हैं, उन्हें इस खतरनाक विधेयक का समर्थन करने से बचना चाहिए।
पढ़े पूरी खबर...
मेजर रालेंगनाओ बॉब खातिंग के नाम पर रखा अरुणाचल के वीरता संग्रहालय का नाम।
- फोटो : अमर उजाला
गुमनाम नायक: तवांग को अरुणाचल का भाग बनाने वाले मेजर के नाम वीरता संग्रहालय
जिन मेजर रालेंगनाओ बॉब खातिंग के कारण आज तवांग भारत के अरुणाचल प्रदेश का हिस्सा है, इस गुमनाम नायक को 73 साल बाद सम्मान मिल सका है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीते सप्ताह मेजर खातिंग की याद में तवांग में वीरता संग्रहालय का वर्चुअल लोकार्पण कर इस असाधारण शख्सियत की स्मृतियों को आकार देने का प्रयास किया।
पढ़े पूरी खबर...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
UP : योगी सरकार के नाम बड़ी उपलब्धि
उत्तर प्रदेश के योगी सरकार को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। ट्यूबरकुलोसिस (टीबी) के मरीजों की पहचान करके उनका इलाज करने के मामले में उत्तर प्रदेश को पहला स्थान मिला है। वहीं महाराष्ट्र दूसरे और बिहार तीसरे स्थान पर हैं। केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश को 6.5 लाख मरीज खोजने का लक्ष्य था। इसमें 31 अक्तूबर तक प्रदेश में 5.59 लाख टीबी मरीजों की पहचान की जा चुकी है। इसमें करीब दो लाख से ज्यादा मरीजों की पहचान प्राइवेट डॉक्टरों ने की है। पढ़े पूरी खबर..
अंतरिक्ष
- फोटो : Istock
Cosmic Colours: अब अंतरिक्ष में आतिशबाजी की शुरुआत
दीपावली के बाद अब अंतरिक्ष में आतिशबाजी शुरू हो गई है। इसका नजारा चार नवंबर की रात से देखा जा सकता है। सोमवार की रात टॉरिड्स उल्का बौछार अपने चरम पर उल्कापात के शानदार नजारे प्रस्तुत करेगी। इसी माह 17 नवंबर को भी लियोनिड्स उल्कापात चरम पर रहेगा। नवंबर में अंतरिक्ष में तमाम आकर्षक घटनाएं होने जा रही हैं।
पढ़े पूरी खबर..
विवियन डीसेना और चाहते पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम @colorstv
Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर में टॉयलेट को लेकर घमासान
‘बिग बॉस 18’ के घर में रोज नए-नए मुद्दों को लेकर बहस बाजी छिड़ रही है। दोस्त दुश्मन बन रहे हैं और जिनसे नहीं बनती वो दोस्त हो रहे हैं। खैर, वर्षों से चले आ रहे इस खेल की खूबसूरती भी यही है। हाल ही में निर्माताओं ने इसका नया प्रोमो जारी किया, जिसमें टॉयलेट को लेकर घमासान छिड़ा हुआ है। दरअसल, नए प्रोमो में चाहत पांडे और विवियन डीसेना के बीच वॉशरूम के फर्श पर सफाई ना करने को लेकर झड़प हुई। विवियन के इस दावे को सुनकर चाहत भड़क गईं और उन पर चिल्लाईं और उन्हें झूठा कहा। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…
पढ़े पूरी खबर..