फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज अर्थव्यवस्था का हाल बताएगा आर्थिक सर्वेक्षण; न्यायिक आयोग जाएगा प्रयागराज, देखें सुर्खियां

Fri, 31 Jan 2025 07:27 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच संसद का बजट सत्र शुक्रवार को आरंभ होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहले दिन दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी। सर्वेक्षण देश की अर्थव्यवस्था की सेहत का लेखा-जोखा पेश करेगा। साथ ही, इसमें कृषि, इंडस्ट्री और सर्विस क्षेत्र के प्रमुख रुझानों के साथ आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और चुनौतियों से निपटने के लिए नीतिगत सुझाव भी होंगे। वित्त मंत्री सीतारमण मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा पूर्ण बजट और अपना लगातार आठवां बजट शनिवार को पेश करेंगी। इसके अलावा, महाकुंभ में हुए हादसे के बाद से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने ट्रेनों के संचालन और रेलवे स्टेशनों की व्यवस्थाओं को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की। रेल मंत्री ने उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। संभव है कि शाही स्नान पर कुछ ट्रेनें और बढ़ाई जाएं। इसके अलावा, अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में विमान और हेलीकॉप्टर के टकराने के मामले में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। एसोसिएटेड प्रेस के हवाले से बृहस्पतिवार को आई संघीय उड्डन प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार, हादसे के समय हवाई यातायात नियंत्रण टावर (एटीसी) में कर्मचारियों की संख्या सामान्य नहीं थी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI
आज अर्थव्यवस्था का हाल बताएगा आर्थिक सर्वेक्षण...कल आम बजट
दिल्ली विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच संसद का बजट सत्र शुक्रवार को आरंभ होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहले दिन दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी। सर्वेक्षण देश की अर्थव्यवस्था की सेहत का लेखा-जोखा पेश करेगा। साथ ही, इसमें कृषि, इंडस्ट्री और सर्विस क्षेत्र के प्रमुख रुझानों के साथ आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और चुनौतियों से निपटने के लिए नीतिगत सुझाव भी होंगे। वित्त मंत्री सीतारमण मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा पूर्ण बजट और अपना लगातार आठवां बजट शनिवार को पेश करेंगी। पढ़ें पूरी खबर...

प्रयाग जा रही ट्रेनों में चल रही है भारी भीड़।

महाकुंभ भगदड़ : न्यायिक आयोग आज जाएगा प्रयागराज
महाकुंभ में हुए हादसे के बाद से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने ट्रेनों के संचालन और रेलवे स्टेशनों की व्यवस्थाओं को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की। रेल मंत्री ने उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। संभव है कि शाही स्नान पर कुछ ट्रेनें और बढ़ाई जाएं। पढ़ें पूरी खबर...

वाशिंगटन में विमान-हेलीकॉप्टर टकराने से 67 की मौत - फोटो : एएनआई/अमर उजाला

Washington Air Collision: हादसे के समय ATC कर्मी संख्या सामान्य नहीं
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में विमान और हेलीकॉप्टर के टकराने के मामले में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। एसोसिएटेड प्रेस के हवाले से बृहस्पतिवार को आई संघीय उड्डन प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार, हादसे के समय हवाई यातायात नियंत्रण टावर (एटीसी) में कर्मचारियों की संख्या सामान्य नहीं थी। पढ़ें पूरी खबर...

यमुना का पानी पीते सीएम नायब सिंह सैनी - फोटो : X @ANI

केजरीवाल ने शाह, राहुल, सचदेवा और सैनी के घर भेजा यमुना का पानी
मुना में अमोनिया को लेकर तेज हुई सियासत के बीच आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अमोनिया युक्त पानी की बोतलें गृहमंत्री अमित शाह, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा व हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के घर भेजने का दावा किया। पढ़ें पूरी खबर...
 

file pic

Delhi Weather Update : आज छा सकता है घना कोहरा, सुबह-शाम बढ़ेगी ठिठुरन
राजधानी में शुक्रवार को घना कोहरा छाया रह सकता है। मौसम विभाग ने अधिकांश स्थानों पर घना कोहरा व कुछ स्थानों पर सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। कोहरा छाने से सुबह व शाम ठिठुरन बढ़ेगी। पढ़ें पूरी खबर...

कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : X/@INCDelhi

कांग्रेस ने 90 के दशक में दलितों-पिछड़ों की अनदेखी की: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि 1990 के दशक में कांग्रेस ने दलितों, वंचितों और पिछड़ों के हितों की अनदेखी की। पार्टी इनके हितों की उस तरह रक्षा नहीं कर पाई जैसे करनी चाहिए थी। राहुल ने कहा, अगर कांग्रेस ने दलितों, पिछड़ों का भरोसा बनाए रखा होता, तो कभी आरएसएस सत्ता में नहीं आती। पढ़ें पूरी खबर...
 

भारतवंशी काश पटेल - फोटो : एएनआई

अमेरिका में व्यक्तिगत तौर पर झेला नस्लवाद: काश पटेल
संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) निदेशक पद के लिए नियुक्त भारतीय अमेरिकी काश पटेल ने बृहस्पतिवार को सांसदों से कहा कि उन्होंने अमेरिका में दुर्भाग्य से व्यक्तिगत तौर पर नस्लवाद को झेला है। एफबीआई निदेशक बनने की पुष्टि के लिए सीनेट न्यायपालिका समिति की सुनवाई के दौरान 44 वर्षीय पटेल ने कहा कि मैं इस पर विस्तार से नहीं जाना चाहता। अगर उनकी पुष्टि होती है, तो वह एफबीआई के पहले हिंदू और भारतीय अमेरिकी निदेशक बनेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

कनाडाई सांसद रूबी ढल्ला - फोटो : Instagram/@rubydhalla1/अमर उजाला

कनाडाई पीएम पद की दौड़ में शामिल रूबी ढल्ला ने इस हिंदी फिल्म में किया काम
पंजाबी मूल की कनाडाई सांसद रूबी ढल्ला ने हाल ही में लिबरल पार्टी के नेतृत्व की दौड़ में भाग लेने और प्रधानमंत्री पद के लिए दावेदारी की है। उन्होंने दो दशक पहले बॉलीवुड की फिल्म 'क्यों? किस लिए?' में काम किया था। इस फिल्म को कम बजट में शूट किया गया था। विनोद तलवार द्वारा निर्देशित यह फिल्म हैमिल्टन सीरियल किलर सुखविंदर ढिल्लों की हत्या के मुकदमे पर आधारित है। पढ़ें पूरी खबर...

हिमाचल में अब कॉलेज होंगे बंद। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

हिमाचल में अब 100 से कम विद्यार्थियों वाले कॉलेज होंगे बंद
हिमाचल में अब 100 से कम विद्यार्थियों वाले कॉलेज बंद होंगे। प्रदेश के करीब 15 कॉलेजों में कुछ साल से विद्यार्थियों की संख्या नहीं बढ़ रही है। कई कॉलेजों से विद्यार्थी अन्य जगहों के लिए माइग्रेट हुए हैं। बंद होने वाले कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थी नजदीकी संस्थानों में शिफ्ट किए जाएंगे। जबकि प्रवक्ताओं और गैर शिक्षकों को आवश्यकता वाले कॉलेजों में स्थानांतरित किया जाएगा। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि उच्च शिक्षा निदेशालय से कम विद्यार्थियों वाले कॉलेजों का ब्योरा मांगा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मंत्रिमंडल की बैठक में इसको लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी - फोटो : ICC/Champions Trophy

उद्घाटन समारोह के बिना होगा चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज, पाकिस्तान नहीं जाएंगे रोहित शर्मा
चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। 19 फरवरी से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट से पहसे सभी को उद्घाटन समारोह की तारीखों का इंतजार है। हालांकि, अब खबर आई है कि टीमों के व्यस्त कार्यक्रमों के चलते टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले होने वाले फोटोशूट और प्रेस कॉन्फ्रेंस को रद्द कर दिया गया है। इससे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पाकिस्तान जाने की अटकलों पर भी विराम लग गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें