फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: नए साल में पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश-बर्फबारी के आसार; जनवरी में NVS-02 उपग्रह लॉन्च करेगा इसरो

Tue, 31 Dec 2024 07:01 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी हाड़ कंपा रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों से लेकर मैंदानों तक प्रचंड शीतलहर चल रही है। न्यूनतम तापमान में भी 2 से 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। देर रात और सुबह के समय कोहरा भी कहर बरपा रहा है। नए साल का स्वागत भी इस कंपाकंपा देने वाली सर्दी से ही होने के आसार हैं। 4 जनवरी से ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है और इसके असर से पहाड़ी और मैदानी राज्यों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। साथ ही, पारा 3-5 डिग्री तक और लुढ़क सकता है। इसके अलावा, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) जनवरी 2025 में एनवीएस-02 उपग्रह को जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (जीएसएलवी) पर लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने बताया कि यह मिशन अगले साल के लिए नियोजित कई मिशनों में से एक है। पीएसएलवी-सी60 के सफल प्रक्षेपण के बाद सोमनाथ ने यह घोषणा की, जिसमें स्पाडैक्स और अन्य पेलोड को ले जाया गया है। इसके अलावा, नए साल के इस्तकबाल के लिए दिल्ली तैयार है। मंगलवार दोपहर बाद से ही राजधानी के अलग-अलग इलाकों में जश्न शुरू हो जाएगा। सबसे ज्यादा भीड़ दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस, इंडिया गेट समेत लुटियन की दिल्ली में होने की उम्मीद है। इसको देखते हुए दिल्ली पुलिस, ट्रैफिक पुलिस के साथ दिल्ली मेट्रो ने भी तैयारी कर रखी है। भीड़ बढ़ने के साथ कनॉट प्लेस व इंडिया गेट से जुड़े रास्तों पर वाहनों की आवाजाही रात आठ बजे से बंद हो जाएगी। इस दौरान सारे वाहन दूसरे रास्तों पर डायवर्ट होंगे। वहीं, नौ बजे के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से निकासी संभव नहीं होगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

सर्दी को लेकर मौसम विभाग की भविष्यवाणी - फोटो : अमर उजाला

नए साल में पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश-बर्फबारी के आसार
उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी हाड़ कंपा रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों से लेकर मैंदानों तक प्रचंड शीतलहर चल रही है। न्यूनतम तापमान में भी 2 से 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। देर रात और सुबह के समय कोहरा भी कहर बरपा रहा है। नए साल का स्वागत भी इस कंपाकंपा देने वाली सर्दी से ही होने के आसार हैं। 4 जनवरी से ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है और इसके असर से पहाड़ी और मैदानी राज्यों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। साथ ही, पारा 3-5 डिग्री तक और लुढ़क सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ - फोटो : एएनआई

जनवरी 2025 में एनवीएस-02 उपग्रह लॉन्च करेगा इसरो
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) जनवरी 2025 में एनवीएस-02 उपग्रह को जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (जीएसएलवी) पर लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने बताया कि यह मिशन अगले साल के लिए नियोजित कई मिशनों में से एक है। पीएसएलवी-सी60 के सफल प्रक्षेपण के बाद सोमनाथ ने यह घोषणा की, जिसमें स्पाडैक्स और अन्य पेलोड को ले जाया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

New Year Celebration - फोटो : Freepik

नए साल के स्वागत के लिए दिल्ली तैयार... इन कामों को करने से बचें
नए साल के इस्तकबाल के लिए दिल्ली तैयार है। मंगलवार दोपहर बाद से ही राजधानी के अलग-अलग इलाकों में जश्न शुरू हो जाएगा। सबसे ज्यादा भीड़ दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस, इंडिया गेट समेत लुटियन की दिल्ली में होने की उम्मीद है। इसको देखते हुए दिल्ली पुलिस, ट्रैफिक पुलिस के साथ दिल्ली मेट्रो ने भी तैयारी कर रखी है। भीड़ बढ़ने के साथ कनॉट प्लेस व इंडिया गेट से जुड़े रास्तों पर वाहनों की आवाजाही रात आठ बजे से बंद हो जाएगी। इस दौरान सारे वाहन दूसरे रास्तों पर डायवर्ट होंगे। वहीं, नौ बजे के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से निकासी संभव नहीं होगी। पढ़ें पूरी खबर...
 

संभल के चंदौसी के मोहल्ला लक्ष्मणगंज में बावड़ी की खोदाई के बाद निकले गेट - फोटो : अमर उजाला

संभल की बावड़ी: खोदाई में गलियारों के बीच नजर आया दूसरी मंजिल का गेट
लक्ष्मणगंज में बावड़ी की पूरी इमारत की तलाश में सोमवार को भी खोदाई का कार्य जारी रहा। खोदाई में जहां कुएं की तलाश में खोदाई की गई तो वहीं गलियारों के बीच बावड़ी की दूसरी मंजिल का एक गेट दिखाई देने लगा है। वहीं शंखनाद के बाद से फिजा को आंच न आ सके। इसके लिए पुलिस व पीएसी का पहरा सख्त हो गया है। पुलिस ने बाहरी लोगों के बावड़ी परिसर में प्रवेश पर अंकुश लगा दिया है। पढ़ें पूरी खबर

स्पैडेक्स मिशन। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

स्पैडेक्स लॉन्च: PSLV-C 60 से रवाना हुए दो यान सफलतापूर्वक हुए अलग
भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और लंबी छलांग लगाकर विश्व के चुनिंदा देशों के क्लब में शामिल होने के लिए तैयार है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोमवार रात 10 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र यानी शार से स्पेस डॉकिंग एक्सपेरीमेंट (स्पैडेक्स) लॉन्च किया। पीएसएलवी-सी60 से भेजे गए दोनों यान रॉकेट से सफलतापूर्वक अलग हो गए और करीब 470 किमी की निचली कक्षा में स्थापित कर दिए गए। आने वाले दिनों में इसरो के वैज्ञानिक दोनों यानों की बीच की दूरी कम कर उन्हें जोड़ने की कोशिश करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

Delhi: पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना... आज हनुमान मंदिर से पंजीकरण की शुरुआत
आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना की घोषणा करते हुए कहा कि देश में पहली बार हम उनकी सहायता के लिए योजना शुरू कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाएंगे और वहां पुजारियों-ग्रंथियों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया की शुरुआत करेंगे। आप कार्यकर्ता और नेता शहर भर के अन्य मंदिरों और गुरुद्वारों में भी पंजीकरण की शुरुआत करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल - फोटो : अमर उजाला

खनौरी सीमा पर पुलिस फोर्स बढ़ी... डल्लेवाल को जबरन उठाने का अंदेशा
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन सोमवार को 35वें दिन में दाखिल हो गया। इसी बीच खनौरी सीमा पर हलचल लगातार तेज हो गई। वहां पुलिस फोर्स बढ़ा दी गई है। एक तरफ जहां पूर्व एडीजीपी जसकरन सिंह ने डल्लेवाल के साथ बैठक करके उनसे सरकारी चिकित्सा सेवाएं लेने की अपील की। पढ़ें पूरी खबर...

भगवान जगन्नाथ मंदिर , पुरी - फोटो : ANI

Puri: नए साल पर जगन्नाथ मंदिर में दर्शन के विशेष इंतजाम
नए साल के मौके पर पुरी में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) और पुलिस ने व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए बड़े इंतजाम किए हैं। एसजेटीए ने एक बयान में कहा कि मंदिर में दर्शन के लिए प्रवेश केवल सिंहद्वार (मुख्य द्वार) से ही होगा, जबकि अन्य तीन द्वारों से बाहर निकलने की व्यवस्था की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...

भारतीय अर्थव्यवस्था। - फोटो : amarujala

आरबीआई की रिपोर्ट: नए साल में बढ़ेगी अर्थव्यवस्था की गति
ग्रामीण और सरकारी खपत के साथ निवेश में वृद्धि से अर्थव्यवस्था की रफ्तार नए साल में बढ़ने की उम्मीद है। चालू वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर 6.6 फीसदी रहने का अनुमान है। आरबीआई की सोमवार को जारी वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट में कहा गया है कि उच्च उपभोक्ता और कारोबारी विश्वास के अलावा मजबूत सेवा निर्यात से 2025 में अर्थव्यवस्था की संभावनाएं बेहतर होने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik

तिब्बत की लारुंग गार बौद्ध अकादमी पर चीन की नापाक नजर, तैनात किए 400 चीनी सैनिक
तिब्बत का मुद्दा लगभग 74 साल से चीन के गले की फांस बना हुआ है। वह इस क्षेत्र पर हमले के बाद 1951 से अपना दावा करता आ रहा है। अब उसने क्षेत्र पर कड़े नियंत्रण के लिए पूर्वी तिब्बत की सरतार काउंटी स्थित दुनिया के सबसे बड़े बौद्ध अध्ययन केंद्र लारुंग गार बौद्ध अकादमी में 400 सैनिकों की तैनाती करने के साथ ही हेलिकॉप्टर भेजे हैं। यह जानकारी केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (सीटीए) ने तिब्बत से आईं रिपोर्ट के हवाले से दी है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें