बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान फेंगल शनिवार दोपहर पुडुचेरी के पास तट से टकरा सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि तट से टकराते समय 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके प्रभाव से तमिलनाडु और पुडुचेरी में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी और कुछ जगहों पर अत्यधिक बारिश होने की संभावना है। राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीमों के साथ ही अन्य एजेंसियों को तैनात किया गया है। वहीं यूपी के प्रयागराज में होने जा रहा महाकुंभ को और दिव्य और भव्य बनाने के लिए नैनीताल में शनिवार को अमर उजाला के साथ यूपी पर्यटन विभाग महाकुंभ कॉन्क्लेव करने जा रहा है। इसमें धर्मज्ञानी से लेकर डिजिटल ज्ञाता कुंभ की महत्ता और परंपरा पर प्रकाश डालेंगे। एक तरफ जहां महाराष्ट्र में सरकार गठन से पहले महायुति में विभागों के बंटवारे पर सहमति नहीं बन पा रही है। गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर बृहस्पतिवार देररात तीन घंटे चली बैठक में भी विभाग बंटवारे के फार्मूले पर सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद महायुति के नेताओं को मुंबई में विभागों के बंटवारे पर सहमति बना कर दिल्ली आने के लिए कहा गया है। हालांकि बैठक में शाह ने देवेंद्र फडणवीस को सीएम बनाने का संकेत जरूर दिया है। दूसरी ओर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में वित्तीय गड़बड़ियों के एक मामले में चार्जशीट दाखिल की गई। अधिकारियों ने बताया कि आरजी कर के पूर्व प्राचार्य डॉ. संदीप घोष और चार अन्य को चार्जशीट में नामिक किया है। हालांकि, विशेष अदालत ने चार्जशीट को स्वीकार नहीं किया, क्योंकि किसी भी राज्य सरकार के कर्मचारी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने के लिए आवश्यक आधिकारिक मंजूरी उपलब्ध नहीं थी।
ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Storm Fengal: पुडुचेरी के पास आज टकरा सकता है चक्रवाती तूफान फेंगल, सतर्क हुए अधिकारी
चक्रवाती तूफान 'फेंगल' (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान फेंगल शनिवार दोपहर पुडुचेरी के पास तट से टकरा सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि तट से टकराते समय 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके प्रभाव से तमिलनाडु और पुडुचेरी में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी और कुछ जगहों पर अत्यधिक बारिश होने की संभावना है। राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीमों के साथ ही अन्य एजेंसियों को तैनात किया गया है।
पढ़े पूरी खबर...
Haldwani : महाकुंभ कॉनक्लेव में आज होगा विचारों का मंथन, नैनीताल में जुटेंगी कई हस्तियां
1
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के प्रयागराज में होने जा रहा महाकुंभ को और दिव्य और भव्य बनाने के लिए नैनीताल में शनिवार को अमर उजाला के साथ यूपी पर्यटन विभाग महाकुंभ कॉन्क्लेव करने जा रहा है। इसमें धर्मज्ञानी से लेकर डिजिटल ज्ञाता कुंभ की महत्ता और परंपरा पर प्रकाश डालेंगे। पढ़े पूरी खबर...
Maharashtra: सरकार गठन से पहले विभाग बंटवारे पर माथापच्ची
गृह मंत्री अमित शाह को बुके भेंट करते देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे
- फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र में सरकार गठन से पहले महायुति में विभागों के बंटवारे पर सहमति नहीं बन पा रही है। गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर बृहस्पतिवार देररात तीन घंटे चली बैठक में भी विभाग बंटवारे के फार्मूले पर सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद महायुति के नेताओं को मुंबई में विभागों के बंटवारे पर सहमति बना कर दिल्ली आने के लिए कहा गया है। हालांकि बैठक में शाह ने देवेंद्र फडणवीस को सीएम बनाने का संकेत जरूर दिया है। पढ़े पूरी खबर..
RG Kar Case: वित्तीय गड़बड़ियों के मामले में CBI ने दाखिल की चार्जशीट
आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष
- फोटो : एएनआई
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में वित्तीय गड़बड़ियों के एक मामले में चार्जशीट दाखिल की गई। अधिकारियों ने बताया कि आरजी कर के पूर्व प्राचार्य डॉ. संदीप घोष और चार अन्य को चार्जशीट में नामिक किया है। हालांकि, विशेष अदालत ने चार्जशीट को स्वीकार नहीं किया, क्योंकि किसी भी राज्य सरकार के कर्मचारी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने के लिए आवश्यक आधिकारिक मंजूरी उपलब्ध नहीं थी। पढ़े पूरी खबर..
Champions Trophy: हाइब्रिड मॉडल में होगी चैंपियंस ट्रॉफी! ICC ने दिया PCB को अल्टीमेटम
चैंपियंस ट्रॉफी
- फोटो : ICC
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अल्टीमेटम दे दिया है। बोर्ड ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से कहा कि वह या तो अगले वर्ष चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए हाइब्रिड मॉडल को स्वीकार करे या फिर प्रतियोगिता से बाहर होने के लिए तैयार रहे। पीसीबी के अड़ियल रुख के कारण ही शुक्रवार को कार्यकारी बोर्ड की बैठक बेनतीजा रही।
पढ़े पूरी खबर..
GDP: वृद्धि दर दूसरी तिमाही में दो साल के निचले स्तर 5.4% पर फिसली
भारतीय अर्थव्यवस्था।
- फोटो : amarujala
भारत की आर्थिक वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में घटकर लगभग दो साल के निचले स्तर 5.4 प्रतिशत पर आ गई, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 8.1 प्रतिशत थी। सरकार की ओर से शुक्रवार को इसके आधिकारिक आंकड़े जारी किए गए। पढ़े पूरी खबर...
Nigeria Boat capsized: नाइजीरिया में नाव डूबने से 27 लोगों की मौत, 100 से अधिक लापता
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
उत्तरी नाइजीरिया से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। जहां शुक्रवार को नाइजर नदी के किनारे एक बड़ा नाव पलटने से 27 लोगों की मौत होने की खबर सामने आ रही है। वहीं 100 से ज्यादा लोगों के लापता होने की भी खबर सामने आ रही है। पढ़े पूरी खबर..
Israel-Hamas War: इस्राइली हमले में 40 फलस्तीनी नागरिकों की मौत
गाजा में हमला
- फोटो : ANI
इस्राइली सैन्य हमलों में गाजा पट्टी में 40 फलस्तीनी नागरिक मारे गए हैं। इनमें से अधिकांश नुसेरात शिविर में रहने वाले थे। फलस्तीनी स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि 19 शव बरामद कर लिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि इस्राइली सेना गुरुवार देर रात से हमला कर रही है। शुक्रवार को भी गाजा के पश्चिमी क्षेत्र में कुछ इस्राइली टैंकों को सक्रिय देखा गया। दूसरी तरफ, अमेरिका ने एक बार फिर कहा कि वह युद्ध विराम के लिए दोबारा प्रयास करेंगे।
पढ़े पूरी खबर...
UK: ब्रिटेन के निचले सदन में 'सहायता मृत्यु विधेयक' को मिली स्वीकृति
ब्रिटेन का झंडा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : istock
ब्रिटिश सांसदों ने शुक्रवार को इंग्लैंड और वेल्स में गंभीर रूप से बीमार वयस्कों को अपनी जीवन लीला समाप्त करने में मदद करने वाले 'सहायता मृत्यु विधेयक' को स्वीकृति दे दी। निचले सदन (हाउस ऑफ कॉमंस) में गर्मागरम बहस के बाद इस विधेयक के पक्ष में 330 तो विरोध में 275 मत पड़े।
पढ़े पूरी खबर...
Interview: कृषि सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी ने कहा- प्राकृतिक खेती करने वालों को मिलेगा परफॉर्मेंस बेस्ड इंसेंटिव
1
- फोटो : अमर उजाला
हाल ही केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में नेशनल मिशन फॉर नेचुरल फार्मिंग को मंजूरी दी गई है। इस मिशन के तहत केंद्र सरकार किसानों को इंसेंटिव देगी। यह कहना है केंद्रीय कृषि सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी का। वह इरी परिसर में आयोजित नेशनल सीड कांग्रेस में हिस्सा लेने वाराणसी आए और प्राकृतिक खेती के लिए शुरू हुए इस मिशन, खाद, बीज, एमएसपी जैसे तमाम मुद्दों पर बात की। अमर उजाला गांव जंक्शन नेशनल सीड कांग्रेस का सहयोगी है। पेश है केंद्रीय कृषि सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी से बातचीत के अंश- पढ़े पूरी खबर
Palm Oil: कच्चे पाम तेल का असर, FMCG कंपनियों ने 8 फीसदी तक बढ़ाए साबुन के दाम
साबुन
- फोटो : एएनआई
कच्चे पाम तेल की कीमतों में वृद्धि के कारण दैनिक उपभोग के सामान बनानने वाली (एफएमसीजी) कंपनियों ने साबुन के दाम 8 फीसदी तक बढ़ा दिए हैं। हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) और विप्रो जैसी प्रमुख कंपनियों ने कच्चे तेल की वजह से बढ़ी लागत का भार घटाने के लिए ग्राहकों पर इसका भार डालने का फैसला किया है। पढ़े पूरी खबर..
UP: आज संभल जाएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल, लोगों से मिलकर हिंसा पर जुटाएगा जानकारी
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
यूपी के संभल में मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल संभल जाएगा। सपा ने पत्र जारी करके इसकी जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय सहित 15 नाम शामिल हैं। डेलिगेशन में शामिल लोग हिंसा के बारे में जानकारी जुटाएंगे। पढ़े पूरी खबर..