केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन के कारण जानमाल का बड़ा नुकसान होने की आशंका है। मेप्पाडी के पास अलग-अलग पहाड़ी इलाकों में मंगलवार तड़के भूस्खलन के बाद सैकड़ों लोग फंस गए। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) ने बताया कि प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए कई दलों को भेजा गया है। प्रभावित क्षेत्रों के स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़ी संख्या में लोगों के फंसे होने की आशंका है। भारी वर्षा के कारण बचाव कार्य में बाधा आ रही है। इसके अलावा, देश के एक से दूसरे छोर तक मानसूनी बारिश का जोर जारी है। मौसम विभाग ने 2 अगस्त तक 19 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। उधर, भारत के लिए पेरिस ओलंपिक में तीसरा दिन मिला-जुला रहा। सोमवार को मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालिफाई किया, जिससे चौथे दिन एक और पदक की उम्मीद जाग गई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
झारखंड में रेल हादसा
- फोटो : एएनआई
हावड़ा से मुंबई जा रही एक्सप्रेस ट्रेन बेपटरी, झारखंड में हुआ हादसा
झारखंड के चक्रधरपुर डिवीजन के राजखरसावां पश्चिम आउटर और बड़ाबाम्बो के बीच चक्रधरपुर के पास हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस पटरी से उतर गई है। हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
भूस्खलन (प्रतीकात्मक)
- फोटो : प्रतीकात्मक/iStock
वायनाड में भूस्खलन के कारण सैकड़ों लोगों के फंसने की आशंका
केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन के कारण जानमाल का बड़ा नुकसान होने की आशंका है। मेप्पाडी के पास अलग-अलग पहाड़ी इलाकों में मंगलवार तड़के भूस्खलन के बाद सैकड़ों लोग फंस गए। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) ने बताया कि प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए कई दलों को भेजा गया है। प्रभावित क्षेत्रों के स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़ी संख्या में लोगों के फंसे होने की आशंका है। भारी वर्षा के कारण बचाव कार्य में बाधा आ रही है।
पढ़ें पूरी खबर...
मौसम अपडेट
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कश्मीर से लेकर गुजरात तक झमाझम बारिश, 19 राज्यों में अलर्ट
देश के एक से दूसरे छोर तक मानसूनी बारिश का जोर जारी है। भारी बारिश के चलते हिमाचल प्रदेश में कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ से पत्थर गिरने से वाहन सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। हादसा रविवार देर रात हुआ और भारी भूस्खलन के चलते इस मार्ग पर सोमवार सुबह तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। उत्तराखंड से लेकर सुदूर दक्षिण के केरल और गुजरात से लेकर पूर्वोत्तर के मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 2 अगस्त तक 19 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।
पढ़ें पूरी खबर...
पेरिस ओलंपिक 2024
- फोटो : Paris 2024
Paris Olympics: मनु-सरबजोत पर रहेगी पदक दिलाने की जिम्मेदारी
भारत के लिए पेरिस ओलंपिक में तीसरा दिन मिला-जुला रहा। सोमवार को मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालिफाई किया जिससे चौथे दिन एक और पदक की उम्मीद जाग गई है। भारतीय टीम तीसरे दिन कोई पदक नहीं जीत सकी, लेकिन निशानेबाजों के पास मंगलवार को एक बार फिर देश को पदक दिलाने का मौका रहेगा।
पढ़ें पूरी खबर...
कांवड़ यात्रा 2024 (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ सहित कई जिलों में 13 कांवड़ियों की मौत
सावन के दूसरे सोमवार को कई जगहों पर हुए हादसों में 13 कांवड़ियों की मौत हो गई। इसके अलावा कांवड़ खंडित या हादसों में घायल होने से नाराज कांवड़ियों ने जमकर बवाल किया। ब्रज क्षेत्र के अंतर्गत कासगंज में दो कांवड़ियों की हादसे और एक की हार्टअटैक से जान चली गई।
पढ़ें पूरी खबर...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल)
- फोटो : एएनआई
प्रधानमंत्री आज करेंगे देश के विकास में उद्योग की भूमिका पर चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की तरफ से आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। विकसित भारत की ओर यात्रा : केंद्रीय बजट 2024-25 पश्चात सम्मेलन विकास में भारतीय उद्योगों की भूमिका पर केंद्रित होगा।
पढ़ें पूरी खबर...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज, अनपूरक बजट को मिलेगी मंजूरी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रातः 9:30 बजे कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें करीब 30 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को कैबिनेट की मंजूरी मिलने की संभावना है। विधानसभा और विधान परिषद में मंगलवार को ही अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें कुंभ मेला, बसों की खरीद, औद्योगिक परियोजनाओं और 50 साल से ज्यादा पुराने पुलों के स्थान पर नए पुलों के निर्माण आदि मदों में धनराशि की व्यवस्था होगी।
पढ़ें पूरी खबर...
प्रदूषण (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
चिंताजनक: भारत के किसी भी शहर की हवा WHO के मानकों पर खरी नहीं
देश के 256 शहरों की वायु गुणवत्ता डब्ल्यूएचओ के मानकों पर खरी नहीं है। चालू वर्ष 2024 के शुरुआती छह महीनों के आंकड़ों के अनुसार मेघालय के बर्नीहाट शहर की हवा सबसे ज्यादा प्रदूषित थी। इस दौरान वहां पीएम 2.5 का औसत स्तर 140 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा। बर्नीहाट, असम का एक छोटा सा शहर है, जिससे स्पष्ट है कि देश में प्रदूषण अब केवल बड़े शहरों की समस्या नहीं रह गया है। वहीं, प्रदूषण के मामले में फरीदाबाद दूसरे और दिल्ली तीसरे स्थान पर रही।
पढ़ें पूरी खबर...
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एएनआई
स्वाइन फ्लू से 150 मौतें, पंजाब-हरियाणा में सबसे ज्यादा असर
इस साल स्वाइन फ्लू संक्रमण से देशभर में 150 लोगों की मौत हुई। पंजाब और हरियाणा में फ्लू का सबसे ज्यादा असर देखा गया। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को सौंपी गई नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) की रिपोर्ट में सामने आई है। इसके आधार पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुजरात, हरियाणा और पंजाब को सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य मानते हुए यहां फ्लू की रोकथाम से जुड़े उपायों पर जोर देने के लिए कहा है।
पढ़ें पूरी खबर...
Coaching Center Seal
- फोटो : अमर उजाला
एमसीडी की बड़ी कार्रवाई... बेसमेंट में चल रहे सात कोचिंग सेंटर सील
एमसीडी ने नियमों का उल्लंघन कर संचालित किए जा रहे कोचिंग सेंटरों के खिलाफ सोमवार को भी अभियान चलाया। एमसीडी ने नियमों के उल्लंघन के मामले में बेसमेंट में चल रहे सात कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया है। इसमें दृष्टि आईएएस इंस्टीट्यूट की एक, वाजी राव की तीन, रवि संस्थान की एक, आईएएस हब की एक और श्रीराम आईएएस इंस्टीट्यूट की एक बिल्डिंग को सील कर दिया। इसके अलावा एमसीडी ने शाहदरा साउथ जोन में कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया। यहां 16 बिल्डिंग को चिह्नित किया है।
पढ़ें पूरी खबर...