सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में मंगलवार देर रात हुए हादसे की जांच तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग से कराने का आदेश दिया है। साथ ही, मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का एलान किया। इस दौरान सीएम योगी भावुक भी हो गए। इसके अलावा, पश्चिम एशिया में 15 महीने लंबे हिंसक संघर्ष के बाद जगी शांति की उम्मीदों के बीच आज आठ बंधकों को रिहा किया जाएगा। हमास इस्राइल के तीन, जबकि पांच थाईलैंड के नागरिकों को रिहा करेगा। हमास अब तक इस्राइल के चार महिला सैनिकों समेत कई बंधकों को रिहा कर चुका है। इसके अलावा, मौनी अमावस्या पर हुए हादसे से उबरकर श्रद्धालु संगम में पावन स्नान कर रहे हैं। मेले में व्यवस्थाएं पटरी पर हैं और अधिकारी अलर्ट हैं। तीन फरवरी को अगले अमृत स्नान के मद्देनजर प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। श्रद्धालुओं से भी मेला प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
मुख्य सचिव और डीजीपी हादसे की वजह तलाशने आज जाएंगे प्रयागराज
सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में मंगलवार देर रात हुए हादसे की जांच तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग से कराने का आदेश दिया है। साथ ही, मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का एलान किया। इस दौरान सीएम योगी भावुक भी हो गए। पढ़ें पूरी खबर...
आज और बंधकों को रिहा करेगा हमास
पश्चिम एशिया में 15 महीने लंबे हिंसक संघर्ष के बाद जगी शांति की उम्मीदों के बीच आज आठ बंधकों को रिहा किया जाएगा। हमास इस्राइल के तीन, जबकि पांच थाईलैंड के नागरिकों को रिहा करेगा। हमास अब तक इस्राइल के चार महिला सैनिकों समेत कई बंधकों को रिहा कर चुका है। पढ़ें पूरी खबर...
अमेरिका की नीतिगत ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं
इसी साल विगत 20 जनवरी को राष्ट्रपति बने डोनाल्ड ट्रंप ने पहले 10 दिनों में ही कई बड़े फैसले लिए हैं। उनके फैसलों का असर अमेरिकी अर्थव्यवस्था के साथ-साथ पूरी दुनिया के शेयर बाजारों पर भी दिखा है। अमेरिका में ब्याज दरें तय करने वाली शीर्ष संस्था- फेडरल रिजर्व ने कहा है कि फिलहाल मानक ब्याज दर में बदलाव नहीं किया जाएगा। फेड रिजर्व ने कहा है कि मुद्रास्फीति के साथ-साथ ट्रंप की नीतियों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। आने वाले दिनों में ब्याज दरों को बदलने से जुड़े फैसले लिए जा सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...
अरुणाचल के प्रथम गांव में मिलने लगी कंप्यूटर शिक्षा
हमारे स्कूल में पहले कंप्यूटर नहीं था, इस कारण हमें कंप्यूटर के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। अगर कंप्यूटर की शिक्षा लेनी होती थी तो गांव से 300 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। अब वह दूरी मिट गई है, स्कूल में ही हमें यह शिक्षा मिल रही है, कहते हुए चहक उठते हैं सुभाष। पढ़ें पूरी खबर...
347 जिलों में टीबी के सर्वाधिक मरीज, 46 दिन में 1.28 लाख लापता केस भी मिले
टीबी मुक्त भारत के लिए केंद्र सरकार ने देश में अति प्रभावित जिलों की सूची जारी की है। विभिन्न राज्यों के 347 जिलों में टीबी के मामले और मृत्यु दर सबसे ज्यादा दर्ज की गई है। बीते 46 दिन में यहां टीबी के 1.28 लाख नए मरीजों की पहचान हुई है जिन्हें अब तक लापता की श्रेणी में रखा गया था। पढ़ें पूरी खबर...
अहमद अल शारा सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति नियुक्त
पश्चिम एशिया में व्यापक अशांति के बीच सीरिया में तख्तापलट के बाद राष्ट्रपति बशर अल-असद को देश छोड़कर भागना पड़ा। उन्हें अपदस्थ करने वाले विद्रोही नेता देश को सीरिया का अंतरिम राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है। बुधवार को देश के अंतरिम राष्ट्रपति की नियुक्त के संबंध में सीरिया की नयी सरकार के सैन्य संचालन क्षेत्र के प्रवक्ता ने जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर...
वेनेजुएला के 6 लाख से अधिक लोगों को मिली निर्वासन सुरक्षा छीनी
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जो बाइडन के एक और फैसले को पलट दिया है। उन्होंने वेनेजुएला के छह लाख से अधिक लोगों को मिली निर्वासन सुरक्षा छीन ली है। ट्रंप प्रशासन के इस निर्णय के बारे में बुधवार को होमलैंड सुरक्षा सचिव क्रिस्टी नोएम ने जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर...
खोखले निकले निज्जर मामले में भारत की संलिप्तता के आरोप
कनाडा के एक आयोग ने प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के उन आरोपों को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कनाडाई सिख कार्यकर्ता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों का हाथ है। आयोग की रिपोर्ट में कहा गया है कि निज्जर की हत्या में किसी विदेशी संलिप्तता का कोई ठोस सबूत नहीं मिला। बता दें कि भारत का विदेश मंत्रालय भी कई मौकों पर ट्रूडो के बेबुनियाद आरोपों का पुरजोर खंडन कर चुका है। यह भी दिलचस्प है कि ट्रूडो आंतरिक राजनीति में बढ़ते विरोध के कारण प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर...
ओडिशा के कलिंग नगर में तनाव
डिशा के जाजपुर जिले के कलिंग नगर औद्योगिक परिसर में बुधवार को एक स्टील कंपनी के सुरक्षाकर्मियों और वहां से विस्थापित परिवारों के बीच हाथापाई हो गई, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस मामले को लेकर बीजेडी नेता प्रीतिरंजन घराई ने सीएम मोहन चरण माझी का घेराव किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। पढ़ें पूरी खबर...