संयुक्त राज्य अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति जिमी कार्टर का 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। कार्टर सेंटर ने रविवार को एक बयान में इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्टर अपने अंतिम क्षणों में जॉर्जिया के प्लेन्स में अपने घर पर थे। अमेरिकी इतिहास में कार्टर सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले पहले राष्ट्रपति थे। इधर, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और लंबी छलांग लगाने को तैयार है। इसरो सोमवार रात 9:58 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) शार से स्पेस डॉकिंग एक्सपेरीमेंट (स्पैडेक्स) को लॉन्च करेगा। स्पैडेक्स को पीएसएलवी-सी60 से रवाना किया जाएगा। इस मिशन की सफलता के बाद भारत दुनिया के चुनिंदा देशों अमेरिका, रूस और चीन के विशेष क्लब में शामिल हो जाएगा। इसके अलावा, आज पंजाब बंद रहेगा। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा ने मांगों के समर्थन में सोमवार सुबह सात से चार बजे तक बंद का आह्वान किया है। किसान नेता सरवण सिंह पंधेर के कहा कि उन्हें सभी वर्गों का समर्थन प्राप्त है। दुकानों से लेकर व्यापारिक संस्थान बंद रहेंगे। ट्रेन व बस सेवा भी प्रभावित रहेगी। सुबह 10 से लेकर दोपहर दो बजे तक बस सर्विस भी बंद रहेंगी। किसान और दोधियों ने भी बंद का समर्थन करते हुए सब्जी और दूध सप्लाई बंद रखने का फैसला किया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर का निधन
संयुक्त राज्य अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति जिमी कार्टर का 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। कार्टर सेंटर ने रविवार को एक बयान में इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्टर अपने अंतिम क्षणों में जॉर्जिया के प्लेन्स में अपने घर पर थे। अमेरिकी इतिहास में कार्टर सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले पहले राष्ट्रपति थे। उनकी विरासत मानवाधिकार और मानवता की सेवा से भरी हुई है। लेकिन जब वह राष्ट्रपति थे तो उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। पढ़ें पूरी खबर...
इसरो के स्पैडेक्स की लाॅन्चिंग आज
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और लंबी छलांग लगाने को तैयार है। इसरो सोमवार रात 9:58 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) शार से स्पेस डॉकिंग एक्सपेरीमेंट (स्पैडेक्स) को लॉन्च करेगा। स्पैडेक्स को पीएसएलवी-सी60 से रवाना किया जाएगा। इस मिशन की सफलता के बाद भारत दुनिया के चुनिंदा देशों अमेरिका, रूस और चीन के विशेष क्लब में शामिल हो जाएगा। इन देशों के पास ही अभी बाहरी अंतरिक्ष में दो अंतरिक्ष यान या उपग्रहों को डॉक (जोड़ने) और अनडॉक (अलग) की क्षमता है। यह इसरो का इस साल का आखिरी मिशन है। इसकी कामयाबी भारतीय अंतरिक्ष केंद्र और मानव अंतरिक्ष उड़ानों के लिए अहम साबित होगी। पढ़ें पूरी खबर...
किसानों के समर्थन में आज पंजाब बंद
आज पंजाब बंद रहेगा। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा ने मांगों के समर्थन में सोमवार सुबह सात से चार बजे तक बंद का आह्वान किया है। किसान नेता सरवण सिंह पंधेर के कहा कि उन्हें सभी वर्गों का समर्थन प्राप्त है। दुकानों से लेकर व्यापारिक संस्थान बंद रहेंगे। ट्रेन व बस सेवा भी प्रभावित रहेगी। सुबह 10 से लेकर दोपहर दो बजे तक बस सर्विस भी बंद रहेंगी। किसान और दोधियों ने भी बंद का समर्थन करते हुए सब्जी और दूध सप्लाई बंद रखने का फैसला किया है। पढ़ें पूरी खबर...
बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के खिलाफ बिहार का चक्का जाम आज
बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के खिलाफ माले ने बड़ा ऐलान करते हुए सोमवार को बिहार का चक्का जाम करने का ऐलान किया है। बंद का ऐलान पालीगंज विधायक संदीप सौरव ने की है। उन्होंने अभ्यर्थियों के साथ बैठक भी की। बैठक के बाद संदीप सौरव ने आंदोलन के रूप में बिहार को बंद करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार अभ्यर्थियों की बात नहीं मानती है तो सोमवार को हमारी पार्टी पूरे बिहार में चक्का जाम करेगी। पढ़ें पूरी खबर...
प्रशांत किशोर समेत 600-700 लोगों के खिलाफ FIR
जिला प्रशासन ने प्रशांत किशोर सहित कुल 21 लोगों को नामजद करते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। साथ ही लगभग 600–700 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह प्राथमिकी सरकारी आदेश की अवहेलना कर अनधिकृत रूप से लोगों की भीड़ इकट्ठा कर उन्हें उकसाने और विधि–व्यवस्था की समस्या उत्पन्न करने के आरोप में दर्ज की गई है। पढ़ें पूरी खबर...
उत्तर भारत कोहरे व शीतलहर की चपेट में
पहाड़ों से आ रही बर्फ सी ठंडी हवाओं ने मैदानों में कंपकंपी बढ़ा दी हैं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व उत्तर प्रदेश समेत समूचा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। घने कोहरे के चलते कई स्थानों पर दृश्यता 50 मीटर से शून्य तक दर्ज की गई। दिल्ली में पालम एयरपोर्ट पर साढ़े नौ बजे दृश्यता 350 मीटर दर्ज की गई। इससे सड़क व रेल यातायात प्रभावित रहा। पढ़ें पूरी खबर...
भाजपा को जनवरी के अंत में मिल सकता है नया राष्ट्रीय अध्यक्ष
भाजपा को नए साल में जनवरी के अंत में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है। भाजपा नेता पीटी कुंजांग ने कहा कि 15 जनवरी तक राज्य और जिला अध्यक्षों के चुनाव पूरे होंगे। इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी और जनवरी के अंत या फरवरी के पहले हफ्ते में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...
आज संदेशखली का दौरा करेंगी सीएम ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखली नदी के पास स्थित एक द्वीप का दौरा करने वाली हैं। लोकसभा चुनाव से पहले हुए यौन उत्पीड़न विवाद के बाद बढ़ते तनाव के बीच यह सीएम ममता बनर्जी का पहला दौरा है। जहां वे एक सार्वजनिक वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता भी करने वाली है। पढ़ें पूरी खबर...
केरल कांग्रेस विधायक उमा थॉमस को वेंटिलेटर पर रखा गया
केरल कांग्रेस विधायक उमा थॉमस को कोच्चि के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मंच से गिरने के बाद गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें एक निजी अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। यह घटना तब हुई, जब वह शनिवार शाम को एक समारोह में भाग ले रही थीं। इस दौरान वह बैरिकेड से टकराने के बाद मंच से 15 फीट नीचे गिर गईं। पढ़ें पूरी खबर...