केंद्र सरकार इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश यशवंत वर्मा के खिलाफ संसद में महाभियोग प्रस्ताव लाने के विकल्प पर विचार कर रही है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, दिल्ली से इलाहाबाद हाईकोर्ट भेजे गए जस्टिस वर्मा यदि खुद इस्तीफा नहीं देते हैं, तो संसद में महाभियोग प्रस्ताव लाना एक स्पष्ट विकल्प है। वहीं ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को बेनकाब करने भाजपा सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में खाड़ी देशों की यात्रा पर गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य और जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम गुलाम नबी आजाद की तबीयत बिगड़ गई। उनको कुवैत के अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक तरफ तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोआन ने मंगलवार को ऐलान किया कि उन्होंने नए संविधान के मसौदे पर काम शुरू करने के लिए 10 कानूनी विशेषज्ञों की टीम नियुक्त की है। एर्दोआन का कहना है कि मौजूदा संविधान 1980 की सैन्य तख्तापलट के बाद बना था और अब वह पुराना हो गया है। इसलिए देश को एक नया, नागरिक और लोकतांत्रिक संविधान चाहिए।
अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...
महाभियोग पर विचार कर रही सरकार
न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला / एजेंसी
केंद्र सरकार इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश यशवंत वर्मा के खिलाफ संसद में महाभियोग प्रस्ताव लाने के विकल्प पर विचार कर रही है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, दिल्ली से इलाहाबाद हाईकोर्ट भेजे गए जस्टिस वर्मा यदि खुद इस्तीफा नहीं देते हैं, तो संसद में महाभियोग प्रस्ताव लाना एक स्पष्ट विकल्प है।
पढ़ें पूरी खबर...
गुलाम नबी आजाद भर्ती
- फोटो : X @PandaJay
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को बेनकाब करने भाजपा सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में खाड़ी देशों की यात्रा पर गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य और जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम गुलाम नबी आजाद की तबीयत बिगड़ गई। उनको कुवैत के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पढ़ें पूरी खबर...
राष्ट्रपति तैयार करा रहे नए संविधान का मसौदा
तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन
- फोटो : ANI
तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोआन ने मंगलवार को ऐलान किया कि उन्होंने नए संविधान के मसौदे पर काम शुरू करने के लिए 10 कानूनी विशेषज्ञों की टीम नियुक्त की है। एर्दोआन का कहना है कि मौजूदा संविधान 1980 की सैन्य तख्तापलट के बाद बना था और अब वह पुराना हो गया है। इसलिए देश को एक नया, नागरिक और लोकतांत्रिक संविधान चाहिए। पढ़ें पूरी खबर..
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
मानसून की तेज रफ्तार के बीच देश के ज्यादातर हिस्सों में जून में सामान्य से अधिक बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इस मानसून सीजन के लिए दूसरे चरण का दीर्घावधि पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि जून में लंबी अवधि की औसत बारिश 166.9 मिमी होती है। इस बार इसके 108 फीसदी यानी औसत से अधिक होने की उम्मीद है। इससे अनुमान है कि अधिकतम पारा ज्यादा नहीं रहेगा, लू नहीं चलेगी।
पढ़ें पूरी खबर..
समन्वय की कमी से 50 हजार+ पदों पर भर्ती अटकी
UPESSC
- फोटो : अमर उजाला
बेसिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा में शिक्षक भर्ती शुरू करने के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के प्रतिनिधियों और बेसिक, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा के अफसरों के बीच तकरीबन 10 बार बैठकें हो चुकी हैं। सभी बैठकों का परिणाम शून्य है, क्योंकि रिक्त पदों के अधियाचन के प्रारूप पर ही सहमति नहीं बन सकी है। पढ़ें पूरी खबर..
छात्रों के नए वीजा इंटरव्यू पर ट्रंप प्रशासन ने लगाई रोक
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : ANI
अमेरिका में पढ़ाई की सोच रहे विदेशी छात्रों को एक बड़ा झटका लगा है। इसके तहत ट्रंप प्रशासन ने सभी अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों को निर्देश दिया है कि वे नए छात्र वीजा इंटरव्यू फिलहाल न लें। यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि प्रशासन विदेशी छात्रों की सोशल मीडिया जांच अनिवार्य करने पर विचार कर रहा है।
पढ़ें पूरी खबर...
भारत की अपील पर इंटरपोल का पहला सिल्वर नोटिस जारी
सीबीआई
- फोटो : पीटीआई
भारत की अपील पर इंटरपोल ने पहली बार सिल्वर नोटिस जारी किया है। वैश्विक संपत्ति से जुड़े इस मामले में फ्रांस के दूतावास में पदस्थापित अधिकारी शुभम शौकीन के खिलाफ सीबीआई जांच कर रही है। इस मामले से जुड़ा ताजा अपडेट यह है कि इंटरपोल ने भारत में वांछित दो आरोपियों के खिलाफ सिल्वर नोटिस जारी किए हैं। पढ़ें पूरी खबर..
दुश्मन की 70 से अधिक पोस्ट को किया तबाह, भागते नजर आए पाकिस्तानी रेंजर
आईजी बीएसएफ शशांक आनंद ने बीएसएफ ऑडिटोरियम पलौरा कैंप में ऑपरेशन सिंदूर के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रें
- फोटो : अमर उजाला
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तान को नाको चने चबाने पर मजबूर कर दिया था। सांबा, आरएसपुरा, अखनूर और सुंदरबनी सेक्टर में बीएसएफ ने न सिर्फ पाकिस्तान की तरफ से हो रही घुसपैठ को नाकाम किया, बल्कि गोलाबारी का भी मुंहतोड़ जवाब देते हुए 70 से अधिक पोस्टों को भारी नुकसान पहुंचाया। यही नहीं घुसपैठ के लिए तैयार किए गए तीन आतंकी लॉन्च पैड को मिट्टी में मिला दिया। पढ़ें पूरी खबर..
प्रवीन के भतीजे ने उठाए सवाल; खुदकुशी कांड में नया मोड़!
Panchkula family suicide
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार देर रात पंचकूला के सेक्टर-27 में एक ही परिवार के सात लोगों के शव कार में मिले। कहा जा रहा है कि कारोबार में बार-बार घाटा होने व फाइनेंसरों के दबाव में इन्होंने आत्महत्या की है। मृतकों में कारोबारी प्रवीन मित्तल (42), उनकी पत्नी रीना (38), मां विमला (71), पिता देशराज (72), जुड़वां बेटियां ध्रुविका व डलिशा (11) और बेटा हार्दिक (14) शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर..
15 सितंबर तक दाखिल किया जा सकेगा आयकर रिटर्न
क्या लोन लेने के लिए आईटीआर भरना है जरुरी?
- फोटो : Istock
आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि जो 31 जुलाई 2025 थी, को अब बढ़ाकर 15 सितंबर 2025 करने का निर्णय लिया गया है। सीबीडीटी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सीबीडीटी के अनुसार यह विस्तार ITR फॉर्म, सिस्टम डेवलपमेंट की जरूरतों और TDS क्रेडिट रिफ्लेक्शन में महत्वपूर्ण संशोधनों के कारण अधिक समय प्रदान करेगा। यह कदम सभी के लिए एक सहज और अधिक सटीक फाइलिंग अनुभव सुनिश्चित करता है। औपचारिक अधिसूचना बाद में दी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...
2016 के बाद पहली बार बेंगलुरु ने बनाई शीर्ष-दो में जगह
लखनऊ बनाम बेंगलुरु
- फोटो : IPL/BCCI
विराट कोहली की अर्धशतकीय और जितेश शर्मा तथा मयंक अग्रवाल की शतकीय साझेदारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) को छह विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ आरसीबी क्वालिफायर-1 में पहुंच गई।
पढ़ें पूरी खबर..
दीपिका कक्कड़ को हुआ सेकेंड स्टेज का कैंसर
दीपिका कक्कड़
- फोटो : इंस्टाग्राम@ms.dipika
टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। दीपिका को स्टेज 2 का लिवर कैंसर हो गया है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी है। इस दौरान उन्होंने अपने फैंस से दुआ करने की अपील भी की है।
पढ़ें पूरी खबर...