सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्पेन के समकक्ष पेड्रो सांचेज गुजरात के वडोदरा दौरे पर जाएंगे। जहां पीएम मोदी स्पेनिश समकक्ष पेड्रो सांचेज के साथ मिलकर सी-295 विमान के निर्माण के लिए टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तर भारत में वर्षा, बर्फबारी और कोहरा पड़ सकता है। पाकिस्तान और उत्तरी भारत में इसके आगमन पर हिमपात के साथ घने बादल भी छा सकते हैं। पश्चिमी विक्षोभ, भूमध्य सागर के साथ अटलांटिक महासागर और कुछ हद तक कैस्पियन सागर से नमी लाता है। यह एक गैर मानसूनी वर्षा पैटर्न है और पश्चिमी हवाओं द्वारा संचालित है। यह मध्य अक्षांश क्षेत्र में विकसित हो रहा है। इसके अलावा, राजधानी दिल्ली और एनसीआर के लोग देश में सबसे ज्यादा प्रदूषण झेलने को मजबूर हैं। देश के पांच शहरों की वायु गुणवत्ता रविवार को बेहद खराब श्रेणी में रही और इनमें से चार शहर दिल्ली-एनसीआर में हैं। देश में सबसे खराब हवा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की रही, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 356 दर्ज किया गया। त्योहार से पहले ही वायु प्रदूषण इतना बढ़ने के बाद दिवाली तक इसके गंभीर श्रेणी में पहुंच जाने की आशंका जताई जा रही है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
पीएम मोदी और स्पेनिश समकक्ष पेड्रो सांचेज वडोदरा आएंगे
- फोटो : ANI
आज पीएम मोदी का गुजरात दौरा, स्पेनिश समकक्ष के साथ कार्यक्रम
सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्पेन के समकक्ष पेड्रो सांचेज गुजरात के वडोदरा दौरे पर आएंगे। जहां पीएम मोदी स्पेनिश समकक्ष पेड्रो सांचेज के साथ मिलकर सी-295 विमान के निर्माण के लिए टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी के आगमन के लिए वडोदरा के निवासियों ने पूरी तरह से सजा दिया है। शहर चारों ओर से जगमगा उठा है।
पढ़ें पूरी खबर...
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय: उत्तर भारत में वर्षा-बर्फबारी और घने कोहरे के आसार
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तर भारत में वर्षा, बर्फबारी और कोहरा पड़ सकता है। पाकिस्तान और उत्तरी भारत में इसके आगमन पर हिमपात के साथ घने बादल भी छा सकते हैं। पश्चिमी विक्षोभ, भूमध्य सागर के साथ अटलांटिक महासागर और कुछ हद तक कैस्पियन सागर से नमी लाता है। यह एक गैर मानसूनी वर्षा पैटर्न है और पश्चिमी हवाओं द्वारा संचालित है। यह मध्य अक्षांश क्षेत्र में विकसित हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
हवा में सुधार की कोशिश...
- फोटो : अमर उजाला
देश के पांच शहर सबसे प्रदूषित... चार एनसीआर में, पहले नंबर पर दिल्ली
राजधानी दिल्ली और एनसीआर के लोग देश में सबसे ज्यादा प्रदूषण झेलने को मजबूर हैं। देश के पांच शहरों की वायु गुणवत्ता रविवार को बेहद खराब श्रेणी में रही और इनमें से चार शहर दिल्ली-एनसीआर में हैं। देश में सबसे खराब हवा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की रही, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 356 दर्ज किया गया। त्योहार से पहले ही वायु प्रदूषण इतना बढ़ने के बाद दिवाली तक इसके गंभीर श्रेणी में पहुंच जाने की आशंका जताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...
भारत और नेपाल
- फोटो : अमर उजाला
नेपाल ने 100 रुपये के नोट में भारतीय क्षेत्र को अपना बताया
नेपाल ने 100 रुपये मूल्य वाले नोटों की छपाई का काम चीन की कंपनी चाइना बैंकनोट प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन को सौंपा है। यह कंपनी नोटों की 30 करोड़ प्रतियां छापेगी। इस नोट में बने नक्शे में भारत के लिपुलेख, लिंपियाधुरा और कालापानी क्षेत्र को नेपाल का हिस्सा दर्शाया गया है। नेपाल सरकार ने मई में कैबिनेट बैठक में नोटों के डिजाइन को मंजूरी दी थी। पढ़ें पूरी खबर...
हैदराबाद की अवैध पटाखा दुकान में लगी भीषण आग
- फोटो : एएनआई/अमर उजाला
सदर बाजार के अवैध पटाखा दुकान में लगी भीषण आग, तस्वीरों में देखें भयावह मंजर
हैदराबाद के सदर बाजार में एक पटाखा दुकान में लगी भीषण आग के कारण लाखों का नुकसान हुआ है। घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में भयावह मंजर सामने आया है। हैदराबाद पुलिस के मुताबिक दुकान अवैध थी। एक रेस्त्रां को भी नुकसान हुआ है। धमाके के समय मौके पर मौजूद 7-8 वाहन भी जलकर खाक हो गए। अग्निशमन दल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफलता पाई। पढ़ें पूरी खबर...
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एएनआई
कश्मीर में अघोषित घुसपैठ और युवाओं का कट्टरपंथी बनना सुरक्षा के लिए खतरा
कश्मीर में अघोषित घुसपैठ और युवाओं का कट्टरपंथी बनना घाटी की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है। सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि गांदरबल आतंकी हमले की जांच से पता चला है कि खुफिया जानकारी में काफी कमी है। पिछले एक साल से नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर अघोषित घुसपैठ हो रही है। पढ़ें पूरी खबर...
GPS
- फोटो : FREEPIK
लॉरेंस गिरोह जीपीएस से ट्रैक कर वीआईपी को ले रहा है निशाने पर
गैंगस्टर लारेंस बिश्रोई गिरोह ने हत्या खासकर वीआईपी लोगों की हत्या करने का तरीका बदल लिया है। वह वीआईपी लोगों को जीपीएस से ट्रैक करते हैं और मनोवांछित स्थान पर पहुंचने पर हत्या करवा देते हैं। इस गिरोह के बदमाश अपने शिकार की गाड़ी के नीचे जीपीएस सिस्टम लगा देते हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलीजेंस (सीआई) ने दो दिन पहले जिन सात शूटरों को गिरफ्तार किया है वह राजस्थान के गंगानगर के पूर्व विधायक राजकुमार गौड़ के भतीजे पहलवान सुनील गौड़ की इसलिए हत्या नहीं कर पाए थे कि ये उसकी कार में जीपीएस नहीं लगा पाए थे। पढ़ें पूरी खबर...
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik.com
यूपी में निजी अस्पतालों में नहीं बेच सकेंगे मनचाहे ब्रांड की दवा
प्रदेश में निजी अस्पतालों और दवा कंपनियों के गठजोड़ को तोड़ने की तैयारी है। निजी अस्पतालों में बिना फार्मासिस्ट मनचाहे ब्रांड की दवा बेचने पर भी लगाम लगाई जाएगी। इसके लिए शासन की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। प्रदेश में करीब 70 हजार थोक और 1.15 लाख फुटकर दवा विक्रेता हैं। निजी अस्पतालों एवं नर्सिंग होम में भी फुटकर मेडिकल स्टोर खुले हुए हैं। सरकार को शिकायतें मिली हैं कि कुछ अस्पतालों द्वारा दवा कंपनियों से सांठगांठ कर ऐसी दवाओं का भंडारण किया जाता है, जो अन्य मेडिकल स्टोरों पर उपलब्ध न हों। पढ़ें पूरी खबर...
Jobs
- फोटो : Amar Ujala
त्योहारी सीजन में 20 फीसदी बढ़ी नौकरियां, लॉजिस्टिक-परिचालन में 70 फीसदी की हुई बढ़ोतरी
मौजूदा त्योहारी सीजन में अब तक लॉजिस्टिक, परिचालन, ई-कॉमर्स और आतिथ्य क्षेत्र में नौकरियों की संख्या में सालाना आधार पर 20 फीसदी की वृद्धि देखने को मिली है। इस दौरान नौकरियों के कुल 2.16 लाख अवसर दर्ज हुए। पेशेवर नेटवर्किंग मंच 'अपना डॉट को' ने कहा, इस साल का त्योहारी सीजन विशेष रूप से उन व्यवसायों के लिए महत्वपूर्ण है, जो उपभोक्ता खर्च में मंदी के बाद फिर से अपनी जगह बनाना चाहते हैं। इसके अलावा, तेजी से सामान पहुंचाने वाले त्वरित (क्विक) कॉमर्स उद्योग के विस्तार ने भी भर्ती में योगदान दिया। पढ़ें पूरी खबर...
जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा
- फोटो : एएनआई
जापान की LDP सरकार ने निचले सदन में खोया बहुमत, फिर भी सरकार नहीं गिरेगी
जापान में रविवार को हुए महत्वपूर्ण संसदीय चुनाव में प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा की गठबंधन वाली सरकार निचले सदन में बहुमत हासिल करने में विफल रही। सरकारी समाचार चैनल एनएचके के अनुसार 465 सीटों वाले निचले सदन में प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) 209 सीटें ही जीत पाई, जो बहुमत के आंकड़े से 24 कम है। पिछली बार इशिबा के दल ने 279 सीट जीती थी। पढ़ें पूरी खबर...
UN-India Flag
- फोटो : ANI
संयुक्त राष्ट्र महिला संगठन ने भारत की लैंगिक समानता में प्रगति को सराहा
संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महिला संगठन के अधिकारियों ने कहा कि भारत ने हाल के वर्षों में लैंगिक समानता की दिशा में अहम प्रगति की है। देश महिला नेतृत्व व सशक्तीकरण के लिए विशेष रूप से स्थानीय स्तर पर, जैसे कि पंचायतों, नीतियों व कार्यक्रमों में अधिक निवेश कर रहा है।
पढ़ें पूरी खबर...