फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: बारिश का कहर, राजस्थान-मध्य प्रदेश सहित 17 राज्यों में अलर्ट; नौ प्रदेशों के राज्यपालों की नियुक्ति

Sun, 28 Jul 2024 07:11 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश के कई राज्यों में बरिश का कहर जारी है। राजस्थान-मध्य प्रदेश सहित 17 राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं तेलंगाना, झारखंड समेत नौ राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में मानसूनी बारिश का कहर शनिवार को भी जारी रहा। उत्तराखंड से लेकर गुजरात और महाराष्ट्र तक लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। वहीं, उत्तराखंड में सोन गंगा नदी के उफान से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग का 100 मीटर हिस्सा बह गया। मध्य दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में यूपीएससी की तैयारी करवाने राव इंस्टीट्यूट में शनिवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बारिश के दौरान इंस्टीट्यूट की लाइब्रेरी में पानी भर गया। हादसे के समय पांच से सात बच्चे यहां फंस गए। बचाव दल को तीन छात्रों के शव मिले हैं। भारत ने पेरिस ओलंपिक की शुरुआत कर दी है। महिला निशानेबाज मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में पहुंचकर भारत के लिए पदक की उम्मीद बरकरार रखी है। देश में तेलंगाना, झारखंड सहित नौ राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की गई है। राष्ट्रपति भवन ने जानकारी देते हुए बताया कि संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है।

विज्ञापन

ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

उत्तराखंड और गुजरात में बारिश का कहर - फोटो : अमर उजाला

बारिश का कहर: राजस्थान-मध्य प्रदेश सहित 17 राज्यों में अलर्ट
देश में मानसूनी बारिश का कहर शनिवार को भी जारी रहा। उत्तराखंड से लेकर गुजरात और महाराष्ट्र तक लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। दोनों राज्यों में कई बस्तियां जलमग्न हैं। वहीं, उत्तराखंड में सोन गंगा नदी के उफान से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग का 100 मीटर हिस्सा बह गया। पढ़ें पूरी खबर...

UPSC की तैयारी कर रहे कई छात्र फंसे - फोटो : भूपिंदर सिंह

राजेंद्र नगर हादसा: इंस्टिट्यूट के बेसमेंट में भरा पानी, UPSC की तैयारी कर रहे तीन छात्रों की मौत
मध्य दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में यूपीएससी की तैयारी करवाने राव इंस्टीट्यूट में शनिवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बारिश के दौरान इंस्टीट्यूट की लाइब्रेरी में पानी भर गया। हादसे के समय पांच से सात बच्चे यहां फंस गए। शाम करीब 7.01 बजे दमकल विभाग और पुलिस को सूचना मिली। बेसमेंट काफी पानी भर चुका था। पढे़ं पूरी खबर...

पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : अमर उजाला

Paris Olympics Day 2 Schedule: मनु भाकर से रहेगी पहले पदक की उम्मीद
भारत ने पेरिस ओलंपिक की शुरुआत कर दी है। महिला निशानेबाज मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में पहुंचकर भारत के लिए पदक की उम्मीद बरकरार रखी है, जबकि भारत ने 10 मीटर पुरुष एयर पिस्टल और राइफल मिश्रित टीम इवेंट में निराशाजनक प्रदर्शन किया। पढ़ें पूरी खबर...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (फाइल) - फोटो : एएनआई

Rashtrapati Bhawan: तेलंगाना, झारखंड समेत नौ राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति
देश में तेलंगाना, झारखंड सहित नौ राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की गई है। राष्ट्रपति भवन ने जानकारी देते हुए बताया कि संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

Hepatitis C - फोटो : istock

World Hepatitis Day: WHO ने कहा- हेपेटाइटिस रोजाना ले रहा 3,500 जानें
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चेताया है कि हेपेटाइटिस बी और सी का खतरा बढ़ रहा है और इससे रोजाना दुनियाभर में 3,500 जानें जा रहीं हैं। रविवार को विश्व हेपेटाइटिस दिवस से पूर्व डब्ल्यूएचओ ने कहा, इसके खिलाफ लड़ने का वक्त आ गया है। पढे़ं पूरी खबर...
 

Kanwar Yatra 2024 - फोटो : अमर उजाला

Kanwar Yatra 2024: कांवड़ यात्रा पर आतंकी हमले का खतरा, ड्रोन से हो रही निगरानी
कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम शुरू कर दिए गए हैं। आस्था के केंद्र शिव चौक को एटीएस के हवाले कर दिया गया। टीम ने भ्रमण कर व्यवस्था देखी। एसएसपी अभिषेक सिंह ने कहा कि इस बार यात्रा संवेदनशील है, जिसके चलते सुरक्षा के कदम उठाए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

स्टार्टअप फंडिंग - फोटो : i stock

Startup: स्टार्टअप में यूपी ने गुजरात को छोड़ा पीछे, महाराष्ट्र अव्वल 
देश में स्टार्टअप की तादाद 1,40,803 हो गई है। इनमें से 25,000 से अधिक स्टार्टअप महाराष्ट्र में हैं। दूसरे नंबर पर 15,019 संख्या के साथ कर्नाटक, तीसरे पर दिल्ली (14,734), चौथे पर उत्तर प्रदेश (13,299) और गुजरात (11,436) पांचवें नंबर पर है। पढ़ें पूरी खबर...

अमरनाथ यात्रा 2024 - फोटो : एजेंसी

Amarnath Yatra: टूटा पिछले साल का रिकॉर्ड, दर्शनार्थियों की संख्या 29 दिन में 4.5 लाख पार
मरनाथ यात्रा में दर्शनार्थी यात्रियों ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पवित्र गुफा में शनिवार को 7145 श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई। इसके साथ 29 दिन में ही दर्शनार्थी यात्रियों का आंकड़ा 4,51,485 पहुंच गया है। पढ़ें पूरी खबर...

सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

SC: अब थर्ड पार्टी बीमा के लिए पीयूसी प्रमाणपत्र जरूरी नहीं 
सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक आदेश में लगाई उस शर्त को हटा दिया, जिसके तहत वाहनों को थर्ड पार्टी बीमा का लाभ उठाने के लिए प्रदूषण नियंत्रण (पीयूसी) प्रमाणपत्र की जरूरत थी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

इस्राइल-लेबनान - फोटो : एएनआई

Golan Heights: इस्राइल के कब्जे वाले इलाके में रॉकेट हमला, 10 लोगों की मौत
इस्राइल के कब्जे वाले गोलान हाइट्स में शनिवार को एक फुटबॉल मैदान पर लेबनान ने हमला कर दिया। रॉकेट हमले में करीब 10 लोगों की मौत हो गई। मारे गए सभी लोगों की मौत 10-20 वर्ष थी। इसके अलावा, हमले में बच्चों सहित करीब 20 लोग घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें