आज अमित शाह कोलकाता में नए यात्री टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार देर रात कोलकाता पहुंचे। जहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बंगाल के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। जानकारी के अनुसार शाह रविवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के पेट्रापोल में भारत-बांग्लादेश भूमि सीमा क्रॉसिंग पर एक नवनिर्मित यात्री टर्मिनल और एक कार्गो गेट का उद्घाटन करने वाले हैं। बता दें कि रविवार दोपहर को शाह कोलकाता में एक संगठनात्मक बैठक भी करने वाले हैं। पढ़ें पूरी खबर...
एमवीए में सीट बंटवारे पर राहुल नाराज; नाना पटोले ने उद्धव ठाकरे को पत्र लिख जताई आपत्ति
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अवधि महज तीन दिन शेष है, लेकिन विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) में अभी तक सीटों की गुत्थी नहीं सुलझ पाई है। इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नाराजगी सामने आने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को पत्र भेजकर मनमाने तौर पर उम्मीदवार घोषित करने पर रोष जताया है। इससे दोनों पार्टियों के बीच अंदरूनी विवाद और गहरा गया है। पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली की हवा कुछ सुधरी... पर अब भी खराब श्रेणी में
हवा के रुख में बदलाव और तेजी के कारण पिछले दो दिनों में राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार आया है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) अब खराब श्रेणी में आ गया है, जो दो-तीन दिन पहले तक बहुत खराब श्रेणी में था। अगले कुछ दिनों तक हवा के अनुकूल बने रहने का अनुमान है, जिससे प्रदूषण बढ़ने की संभावना कम ही है। पढ़ें पूरी खबर...
जूनियर डॉक्टर सीबीआई के खिलाफ 30 अक्तूबर को निकालेंगे रैली
पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलनकारी डॉक्टरों ने आरजी कर पीड़िता के लिए न्याय की मांग को लेकर अब 30 अक्तूबर को सीबीआई कार्यालय तक रैली निकालने का फैसला किया है। इससे पहले, जूनियर डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ बैठक के बाद अपना अनशन खत्म कर दिया था। पढ़ें पूरी खबर...
विदेश मंत्री जयशंकर बोले: चीन के साथ भरोसा बहाली और मिलकर काम करने में लगेगा वक्त
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि चीन के साथ रिश्तों को सामान्य होने, स्वाभाविक विश्वास कायम होने और साथ मिलकर काम करने की इच्छा फिर से स्थापित करने में अभी वक्त लगेगा। जयशंकर ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गश्त के लिए चीन के साथ हुए सफल समझौते का श्रेय सेना को दिया। उन्होंने कहा कि सेना ने बहुत ही अकल्पनीय परिस्थितियों में काम किया और कुशल कूटनीति का परिचय दिया। पढ़ें पूरी खबर...
जम्मू-कश्मीर में अगले वर्ष के शुरू में पंचायत चुनाव कराने की तैयारी
लोकसभा और विधानसभा चुनावों के सफल और शांतिपूर्ण होने के बाद जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर से अगले साल के शुरू में पंचायत चुनाव करवाए जा सकते हैं। जनवरी में ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) आयोग की आरक्षण सिफारिशों के साथ अंतिम पंचायत मतदाता सूची जारी होने की उम्मीद है, जिसके साथ पंचायत चुनाव की घोषणा की जा सकती है। पढ़ें पूरी खबर...
इसरो दिसंबर में भेजेगा बिजली से चलने वाला सैटेलाइट
भारत दिसंबर में सैटेलाइटों को वांछित कक्षा में पहुंचाने के लिए अपने घरेलू इलेक्ट्रिक थ्रस्टर का परीक्षण करेगा। यह ऐसी तकनीक है जो अंतरिक्ष यान को हल्का और अधिक शक्तिशाली बनाती है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा कि स्वदेशी रूप से विकसित विद्युत प्रणोदन का उपयोग करने वाला पहला प्रौद्योगिकी प्रदर्शन सैटेलाइट (टीडीएस-01) दिसंबर में प्रक्षेपित किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
चीन बोला- देपसांग-डेमचोक से सैनिकों की सुचारु रूप से हो रही वापसी, अन्य इलाकों पर वार्ता जारी
चीन ने कहा है कि नई दिल्ली-बीजिंग के बीच हाल ही में हुए समझौते के बाद देपसांग व डेमचोक से चीनी और भारतीय सैनिकों की वापसी ‘सुचारू रूप से’ हो रही है। पीएम नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 23 अक्तूबर को रूस के कजान में ब्रिक्स सम्मेलन से इतर अपनी द्विपक्षीय बातचीत में देपसांग व डेमचोक में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास से सैनिकों के पीछे हटने और गश्त को लेकर हुए समझौते का अनुमोदन किया था। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने बताया कि सीमा क्षेत्र से संबंधित मुद्दों पर चीन और भारत के बीच हाल ही में हुए समझौते के तहत दोनों देशों की सेनाएं अपने-अपने जवानों की वापसी में जुटे हैं और यह प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। पढ़ें पूरी खबर...
CJI चंद्रचूड़ बोले- संस्थागत सुधार की गुंजाइश का मतलब उसकी बुनियादी में ही खामी होना नहीं
भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने शनिवार को कॉलेजियम प्रणाली के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि हर संस्थान में सुधार किया जा सकता है, लेकिन इससे यह मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए कि इसमें बुनियादी तौर पर ही खामियां है। बता दें कि सीजेआई एक मराठी चैनल के द्वारा आयोजित एक श्रृंखला में उद्घाटन व्याख्यान देने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान ये बातें बोली। पढ़ें पूरी खबर...
केंद्र सरकार ने अदालत को बताया- यौन उत्पीड़न पर सबक सिखाना आसान
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि 29 अगस्त, 2024 को शी-बॉक्स को नया रूप दिया है। अब इसके जरिये पीड़ित आसानी से उत्पीड़न करने वाले को सबक सिखा सकती है। इससे पहले शीर्ष अदालत ने कहा था कि कुछ निर्देश जारी किए जाने की आवश्यकता है, ताकि यौन उत्पीड़न का सामना करने वाली महिला को प्रभावी ढंग से अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए यह सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। बता दें कि सरकार ने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से निपटने के लिए पोर्टल लॉन्च किया था जिसका नाम यौन उत्पीड़न इलेक्ट्रानिक बॉक्स (शी बॉक्स) है। पढ़ें पूरी खबर...