मणिपुर सरकार ने मंगलवार को घोषणा की कि कर्फ्यू वाले इलाकों में 27 नवंबर से सभी स्कूलों और कॉलेजों को अनिश्चितकाल के लिए बंद रखा जाएगा। आदेश में कहा गया है कि इंफाल पूर्व और पश्चिम, विष्णुपुर, थौबल, काकचिंग और जिरिबाम जिलों के स्कूलों और कॉलेजों में कक्षाएं नहीं चलेंगी, जब तक और आदेश न हो। दूसरी तरफ, बीते 14 महीने से हमास और उसके समर्थक गुटों के साथ चल रहे युद्ध के बाद अब इस्राइल ने लेबनान के साथ अस्थायी युद्ध विराम पर सहमति जताई है। इस्राइल की सुरक्षा कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद अब यह समझौता तत्काल प्रभाव से लागू होने की उम्मीद है। हालांकि अभी लेबनान ने इसे लेकर कोई औपचारिक सहमति नहीं जताई है। इससे पहले, लेबनान के विदेश मंत्री अब्दुल्ला बोउ हबीब ने इटली में जी-7 बैठक में कहा था कि मंगलवार रात तक युद्ध विराम हो जाएगा। इसके अलावा, दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र गहरे दबााव के क्षेत्र में बदल गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को इसके चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इसके बाद से वह धीरे-धीरे तमिलनाडु के तट की तरफ बढ़ेगा। इसके प्रभाव से चेन्नई समेत तमिलनाडु के विभिन्न इलाकों में मंगलवार सुबह से ही मूसलाधार बारिश शुरू हो गई है। इस तूफान से पुडुचेरी पर भी असर पड़ने की आशंका है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
इस्राइल-लेबनान में युद्ध विराम पर सहमति
बीते 14 महीने से हमास और उसके समर्थक गुटों के साथ चल रहे युद्ध के बाद अब इस्राइल ने लेबनान के साथ अस्थायी युद्ध विराम पर सहमति जताई है। इस्राइल की सुरक्षा कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद अब यह समझौता तत्काल प्रभाव से लागू होने की उम्मीद है। हालांकि अभी लेबनान ने इसे लेकर कोई औपचारिक सहमति नहीं जताई है। इससे पहले, लेबनान के विदेश मंत्री अब्दुल्ला बोउ हबीब ने इटली में जी-7 बैठक में कहा था कि मंगलवार रात तक युद्ध विराम हो जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
तमिलनाडु पर चक्रवाती तूफान का खतरा: अगले तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी
दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र गहरे दबााव के क्षेत्र में बदल गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को इसके चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इसके बाद से वह धीरे-धीरे तमिलनाडु के तट की तरफ बढ़ेगा। इसके प्रभाव से चेन्नई समेत तमिलनाडु के विभिन्न इलाकों में मंगलवार सुबह से ही मूसलाधार बारिश शुरू हो गई है। इस तूफान से पुडुचेरी पर भी असर पड़ने की आशंका है। इसको देखते हुए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की सात और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की 10 को चेन्नई समेत तमिलनाडु के विभिन्न जिलों में तैनात किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
वक्फ संबंधी संसदीय समिति की बैठक आज, मसाैदा रिपोर्ट पर भी चर्चा संभव
वक्फ (संशोधन) विधेयक पर विचार कर रही संसद की संयुक्त समिति की बुधवार को बैठक होने की संभावना है। समिति सदस्य प्रस्तावित कानून में अपनी ओर से संशोधन पेश कर सकते हैं। सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि समिति संशोधनों पर चर्चा कर प्राप्त समर्थन के आधार पर उन्हें स्वीकार या अस्वीकार करेगी। पढ़ें पूरी खबर...
जयशंकर ने एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात कर भारत-अमेरिका साझेदारी पर चर्चा की
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर G7 विदेश मंत्रियों की बैठक के आउटरीच सत्र में भाग लेने के लिए 24-26 नवंबर मंगलवार तक इटली की आधिकारिक यात्रा पर थे। जहां मंगलवार को उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात की और दुनिया की स्थिति और भारत-अमेरिका साझेदारी पर चर्चा की जो आगे बढ़ रही है। पढ़ें पूरी खबर...
इस्राइल-लेबनान युद्धविराम को बाइडन ने बताया अच्छी खबर
7 अक्तूबर 2023 को हमास के हमले के साथ शुरू हुआ इस्राइल और हमास के बीच युद्ध अब एक नए मोड़ की ओर जाता हुआ दिख रहा है। लेबनान के साथ अस्थायी युद्ध विराम पर सहमति जताने के बाद पूरी दुनिया में बातचीत तेज हो गई है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को लेबनान में इस्राइल और हिजबुल्लाह के बीच अमेरिका और फ्रांस की मध्यस्थता से हुए युद्धविराम समझौते का स्वागत करते हुए इसे अच्छी खबर बताया है। पढ़ें पूरी खबर...
चिन्मय दास की गिरफ्तारी पर भारत के बयान का बांग्लादेश ने किया विरोध
बांग्लादेश सरकार ने हिंदू नेता चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी की गिरफ्तारी पर भारत के विदेश मंत्रालय के बयान पर मंगलवार को तीखी प्रतिक्रिया दी। बांग्लादेश ने कहा कि विदेश मंत्रालय का बयान निराधार और दोनों देशों के बीच दोस्ती के खिलाफ है। बांग्लादेश ने यह भी कहा कि वह अपनी न्यायपालिका में हस्तक्षेप नहीं करता, क्योंकि यह पूरी तरह से स्वतंत्र है। पढ़ें पूरी खबर...
संभल हिंसा: तीन महिलाओं समेत 27 आरोपी भेजे गए जेल, 74 की पहचान की
संभल शहर के तीन स्थानों पर बवाल करने के आरोपियों को पुलिस फोटो और वीडियो के आधार पर तलाश कर रही है। सूत्रों से बवालियों की जानकारी जुटाई जा रही है। जिससे उन्हें पहचान कर गिरफ्तार किया जा सके। जो बवाली पहचाने जा चुके हैं उनकी तलाश में सोमवार की देर रात पुलिस ने तलाश की लेकिन वह गिरफ्तार नहीं हो सके। बवाल के इलाके में ज्यादातर लोग घर छोड़कर भाग गए हैं। इसलिए पुलिस को सफलता नहीं मिली है। पढ़ें पूरी खबर...
हिंद-प्रशांत के चार देशों में सौर परियोजनाएं शुरू करेगा भारत
विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को फिजी, कोमोरोस, मेडागास्कर और सेशेल्स में 20 लाख डॉलर की सौर परियोजनाओं को संचालित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) के साथ एक परियोजना कार्यान्वयन समझौते पर हस्ताक्षर किए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि भारत की ओर क्वाड जलवायु कार्य समूह की पहल के तहत हिंद प्रशांत देशों में नई सौर परियोजनाओं में 20 लाख डालर का निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई गई है। पढ़ें पूरी खबर...
'ममता बनर्जी के आसपास के लोग उनके शुभचिंतक नहीं' टीएमसी विधायक कबीर
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) विधायक हुमायूं कबीर द्वारा मंगलवार को दिए गए बयान से विवाद खड़ा हो गया। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के भीतर कुछ लोग सुप्रीमो ममता बनर्जी के फैसलों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। कबीर का यह बयान ममता बनर्जी द्वारा पार्टी में अनुशासन और नेतृत्व को बेहतर बनाने के लिए कई समितियां बनाए जाने के एक दिन बाद आया है। सुप्रीमो ने राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को भी अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी हैं। पढ़ें पूरी खबर...