फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: भारत में 76वें गणतंत्र दिवस का जश्न, 139 हस्तियों को मिलेगा पद्म सम्मान; बारिश के साथ फिर लौटेगी ठंड

Sun, 26 Jan 2025 07:45 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

भारत में 76वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। मुख्य समारोह कर्तव्य पथ पर होगा जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ध्वजारोहण करेंगी। इस समारोह में इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रोबोवो सुबियांतो भारत के मुख्य अतिथि हैं। इसके अलावा, गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को पद्म पुरस्कारों का एलान कर दिया गया है। इसके तहत पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित किए जाने वाली हस्तियों के नामों का एलान किया गया। इस बार राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति ने 139 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी है। इसके अलावा, मौसम विभाग के अनुसार, जल्द ही एक पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होने वाला है, जो 29-30 जनवरी के बीच उत्तर के पहाड़ी इलाके में पहुंच सकता है। इसके असर से जनवरी के आखिरी में दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के राज्यों में मौसम फिर से करवट लेगा और ठंड वापस लौटेगी। सर्दी का यह दौर फरवरी के पहले हफ्ते तक जारी रह सकता है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

भारत में 76वें गणतंत्र दिवस का जश्न - फोटो : अमर उजाला / एजेंसी

भारत में 76वें गणतंत्र दिवस का जश्न, अमेरिका ने दीं शुभकामनाएं
भारत में 76वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। मुख्य समारोह कर्तव्य पथ पर होगा जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ध्वजारोहण करेंगी। इस समारोह में इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रोबोवो सुबियांतो भारत के मुख्य अतिथि हैं। पढ़ें पूरी खबर...

पद्म पुरस्कार 2025 विजेताओं का एलान - फोटो : अमर उजाला

139 पद्म पुरस्कारों की घोषणा: शारदा सिन्हा समेत सात को पद्म विभूषण
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को पद्म पुरस्कारों का एलान कर दिया गया है। इसके तहत पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित किए जाने वाली हस्तियों के नामों का एलान किया गया। इस बार राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति ने 139 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी है। पढ़ें पूरी खबर...

श्रीनगर, डल झील का नजारा - फोटो : बासित जरगर

उत्तर भारत में करवट लेगा मौसम, बारिश के साथ फिर लौटेगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार, जल्द ही एक पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होने वाला है, जो 29-30 जनवरी के बीच उत्तर के पहाड़ी इलाके में पहुंच सकता है। इसके असर से जनवरी के आखिरी में दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के राज्यों में मौसम फिर से करवट लेगा और ठंड वापस लौटेगी। सर्दी का यह दौर फरवरी के पहले हफ्ते तक जारी रह सकता है।  पढ़ें पूरी खबर...

प्रयागराज महाकुंभ 2025 - फोटो : x/@myogioffice
महाकुंभ का आज 14वां दिन, दूसरे अमृत स्नान के लिए महातैयारी का निर्देश
आज महाकुंभ का 14वां दिन है, श्रद्धालु उत्साह के साथ संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। 29 तारीख को मौनी अमावस्या के दिन दूसरे अमृत स्नान के लिए तीर्थनगरी प्रयागराज में भक्तों की भीड़ बढ़ती जा रही है। सरकार का मानना है कि उस दिन करीब 10 करोड़ लोग संगम में डुबकी लगा सकते हैं। इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी ने महातैयारी के निर्देश दिये हैं। पढ़ें पूरी खबर...

यूसीसी - फोटो : अमर उजाला

इंतजार खत्म... उत्तराखंड में कल से लागू होगा UCC
ढाई साल की तैयारियों के बाद आखिरकार वह समय आ गया जब प्रदेश में यूसीसी लागू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को मुख्य सेवक सदन में यूसीसी के पोर्टल और नियमावली का लोकार्पण करेंगे। इसके लिए शासन स्तर से तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। गृह सचिव की ओर से शनिवार को जारी पत्र में सभी संबंधित विभागों और पुलिस अधिकारियों को इस कार्यक्रम में उपस्थित होने को कहा गया है। इसी के साथ उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन जाएगा जहां समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...

अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

Delhi Elections : आप ने राहुल गांधी को बेईमान नेताओं की सूची में डाला
विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में सियासी गरमी बढ़ती जा रही है। आम आदमी पार्टी ने इंडिया गठबंधन में सहयोगी कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को भी निशाने पर ले लिया है। पार्टी ने राहुल को बेईमान नेताओं की सूची में रखा है। पढ़ें पूरी खबर...

भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : अमर उजाला

IND vs ENG: भारत ने रोमांचक मैच में इंग्लैंड को हराया
भारतीय टीम ने तिलक वर्मा की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में दो विकेट से हराया और पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 165 रन बनाए थे। जवाब में तिलक ने 55 गेंदों पर चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 72 रनों की पारी खेली जिसकी मदद से भारत ने 19.2 ओवर में आठ विकेट पर 166 रन बनाकर मैच जीता। पढ़ें पूरी खबर...

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुबियांतो के वक्तव्य का अंश - फोटो : अमर उजाला

जो दिल में आए,कह देता हूं...पेशेवर नेता या कूटनीतिज्ञ नहीं: इंडोनेशियाई राष्ट्रपति 
भारत की पहली राजकीय यात्रा कर रहे इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने कहा, 'मैं चाहता हूं कि इंडोनेशिया और भारत को करीबी साझेदार और मित्र बने रहें।' उन्होंने कहा, भारत आकर वे बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। राष्ट्रपति भवन में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा भी कहा जिसे सुनकर वहां मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर मुस्कुरा उठे। पढ़ें पूरी खबर...

demo - फोटो : एजेंसी

गणतंत्र दिवस से ठीक पहले कठुआ में सेना के कैंप पर आतंकी हमला
गणतंत्र दिवस से ठीक पहले आतंकियों ने डुगैन ब्लॉक के मोआर गांव में शुक्रवार रात सेना के एक कैंप को निशाना बनाने की कोशिश की। रात करीब एक बजे आतंकियों ने कैंप पर फायरिंग शुरू कर दी। सेना की मुंहतोड़ जवाबी फायरिंग के बाद आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। हमले में किसी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। आतंकियों की तलाश में सघन अभियान चलाया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

क्रिस्टी नोएम - फोटो : X/@KristiNoem

US: गृह सुरक्षा विभाग की सचिव होंगी क्रिस्टी नोएम
क्रिस्टी नोएम अमेरिका के गृह सुरक्षा विभाग की सचिव होंगी। डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद, अमेरिकी सीनेट ने शनिवार को इसकी औपचारिक मंजूरी दे दी। दक्षिण डकोटा की गवर्नर क्रिस्टी को अब एक बड़ी एजेंसी का नेतृत्व करने का मौका मिलेगा, जो राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रपति ट्रंप की अवैध आव्रजन पर लगाम लगाने की योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण है। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें