महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे से भाजपा बमबम है। पार्टी के जबर्दस्त प्रदर्शन ने किसी दूसरे दल के लिए मुख्यमंत्री बनने की संभावना पर तकरीबन पूर्ण विराम लगा दिया है। हालांकि नब्बे फीसदी के स्ट्राइक रेट और बहुमत से चंद कदम की दूरी के बावजूद भाजपा के लिए सरकार का चेहरा तय करना और नई सरकार के गठन के कील-कांटे दूर करना आसान नहीं होगा। नतीजे के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या भाजपा पहले की तरह सीएम पद के लिए देवेंद्र फडणवीस पर दांव लगाएगी या मराठा बनाम ओबीसी की नए सियासी समीकरण को साधने की कोशिश करेगी। वहीं भाजपा ने चुनाव अभियान में जिस दंपती को बंटी और बबली नाम दिया दिया था, उसी दंपती हेमंत और कल्पना सोरेन ने अपने करिश्माई प्रदर्शन से उसे चुनावी जंग में चित कर दिया। हेमंत और कल्पना के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ लगातार दूसरी बार झारखंड में सत्ता हासिल करने में कामयाबी हासिल की है। इस शानदार सफलता के साथ हेमंत और कल्पना राजनीति में ताकतवर दंपती बनकर उभरे हैं। आईपीएल 2025 के लिए होने वाली मेगा नीलामी के लिए मंच सज चुका है और सभी 10 फ्रेंचाइजी ने इसके लिए कमर कस ली है। आईपीएल नीलामी में कुल 577 खिलाड़ी उतरेंगे। नीलामी से पहले 10 टीमों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी की थी और कुल 46 खिलाड़ी रिटेन हुए थे। गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और राजस्थान रॉयल्स की टीमों ने अधिकतम छह खिलाड़ी रिटेन किए थे और उनके पास एक भी राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड उपलब्ध नहीं है।
ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Maharashtra: महाराष्ट्र में भाजपा के लिए आसान नहीं सरकार का चेहरा तय करना
जीत के बाद मुंबई में प्रसन्न मुद्रा में सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस व अजीत पवार।
- फोटो : एएनआई
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे से भाजपा बमबम है। पार्टी के जबर्दस्त प्रदर्शन ने किसी दूसरे दल के लिए मुख्यमंत्री बनने की संभावना पर तकरीबन पूर्ण विराम लगा दिया है। हालांकि नब्बे फीसदी के स्ट्राइक रेट और बहुमत से चंद कदम की दूरी के बावजूद भाजपा के लिए सरकार का चेहरा तय करना और नई सरकार के गठन के कील-कांटे दूर करना आसान नहीं होगा। नतीजे के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या भाजपा पहले की तरह सीएम पद के लिए देवेंद्र फडणवीस पर दांव लगाएगी या मराठा बनाम ओबीसी की नए सियासी समीकरण को साधने की कोशिश करेगी।
पढ़ें पूरी खबर...
IPL 2025: मेगा नीलामी में दो दिन लगेगी खिलाड़ियों की बोली
आईपीएल 2025 मेगा नीलामी
- फोटो : BCCI
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के लिए होने वाली मेगा नीलामी के लिए मंच सज चुका है और सभी 10 फ्रेंचाइजी ने इसके लिए कमर कस ली है। आईपीएल नीलामी में कुल 577 खिलाड़ी उतरेंगे। नीलामी से पहले 10 टीमों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी की थी और कुल 46 खिलाड़ी रिटेन हुए थे। गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और राजस्थान रॉयल्स की टीमों ने अधिकतम छह खिलाड़ी रिटेन किए थे और उनके पास एक भी राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड उपलब्ध नहीं है। नीलामी में उतरने वाले 577 खिलाड़ियों में से 12 मार्की खिलाड़ी हैं जिन्हें दो सेट में बांटा गया है।
पढ़ें पूरी खबर
झारखंड चुनाव: हेमंत-कल्पना के करिश्माई नेतृत्व की बदौलत झामुमो ने रचा इतिहास
विजयी चमक...जीत के बाद बच्चों के साथ खुशी जताते सीएम हेमंत और कल्पना।
- फोटो : अमर उजाला / एजेंसी
भाजपा ने चुनाव अभियान में जिस दंपती को बंटी और बबली नाम दिया दिया था, उसी दंपती हेमंत और कल्पना सोरेन ने अपने करिश्माई प्रदर्शन से उसे चुनावी जंग में चित कर दिया। हेमंत और कल्पना के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ लगातार दूसरी बार झारखंड में सत्ता हासिल करने में कामयाबी हासिल की है। इस शानदार सफलता के साथ हेमंत और कल्पना राजनीति में ताकतवर दंपती बनकर उभरे हैं। कल्पना पति हेमंत की गिरफ्तारी के बाद इस साल की शुरुआत में सक्रिय राजनीति में आई थीं। सोरेन दंपती ने विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य में करीब 200 चुनावी रैलियां की। पढ़ें पूरी खबर
IFFI Goa: 55वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में 'बाजार' की धूम, 208 फिल्मों का दीदार करेंगे दर्शक
55वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव
- फोटो : X/@IFFIGoa
गोवा में चल रहे 55वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के चौथे दिन सबसे ज्यादा चर्चा फिल्म बाजार की रही। इसके अलावा फीचर फिल्म श्रेणी की फिल्म मिसेज (भारतीय महिलाओं के जीवन और उनके पारिवारिक अंतर्द्वंद्व और संघर्ष से प्रेरित फिल्म) की हीरोइन से लेकर निर्माता निर्देशक की बेबाक बातचीत भी हुई। महोत्सव का अहम हिस्सा फिल्म बाजार रविवार तक चलेगा। इसके बैनर तले 208 फिल्में दिखाई जाएंगी। इनमें 145 फीचर फिल्म, 23 मध्यम अवधि की फिल्म, 30 लघु फिल्म होंगी। इसमें एनएफडीसी की ओर से और उसके सहयोग से निर्मित 12 फिल्में भी शामिल है। पढ़ें पूरी खबर
IND vs AUS Perth Test: तीसरे दिन का खेल आज, दूसरी पारी में भारत को 200 रन से अधिक की बढ़त
यशस्वी जायसवाल
- फोटो : BCCI
पर्थ में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। आज तीसरे दिन की शुरुआत से पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 200 रन से अधिक की बढ़त हासिल कर ली है। यह सीरीज दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण है और इसके नतीजों से यह साफ हो जाएगा कि कौन सी टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचेगी। भारत को कम से कम चार टेस्ट जीतने की जरूरत है। साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि वह एक भी मैच न हारें। भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था।
पढ़ें पूरी खबर
25 तक बंद रहेंगे स्कूल: फिर रेड जोन में पहुंचा नोएडा-ग्रेनो का वायु प्रदूषण
25 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल
- फोटो : adobe stock
दो दिन की राहत के बाद ग्रेटर नोएडा का वायु प्रदूषण फिर से रेड जोन में 300 के पार पहुंच गया हैं। शनिवार को ग्रेनो का वायु गुणवत्ता सूचकांक 307 रहा। पिछले दो दिन से एक्यूआई ऑरेंज जोन में बना हुआ था। वहीं नोएडा में भी वायु प्रदूषण बढ़ा हैं। वहां का एक्यूआई 322 रहा हैं। उधर प्रदूषण का स्तर बढ़ने पर प्रशासन ने सोमवार को भी 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। उस दिन सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद प्रशासन स्कूलों को खोलने पर फैसला करेगा।
पढ़ें पूरी खबर
पीएम मोदी चुनाव परिणाम पर बोले- 'महाराष्ट्र में सुशासन की जीत और विभाजनकारी ताकतों की हार
भाजपा मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : एक्स/भाजपा
महाराष्ट्र में भाजपा-नीत महायुति की प्रचंड जीत के बाद पीएम मोदी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे। भाजपा मुख्यालय में पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में झूठ, छल, फरेब बुरी तरह हारा है। विभाजनकारी ताकते हारी हैं, नकारात्मक राजनीति की हार हुई है परिवारवाद की हार हुई है। आज महाराष्ट्र ने विकसित भारत के संकल्प को मजबूत किया है। पढ़ें पूरी खबर
Andhra Pradesh Accident: अनंतपुर में आरटीसी बस ने ऑटो को टक्कर मारी; सात की मौत
सड़क हादसा
- फोटो : एएनआई
आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के गारल्डिने मंडल में थलागास्पाल्ले के पास एक आंध्र प्रदेश सड़क परिवहन निगम (एपीआरटीसी) और ऑटो की टक्कर हो गई। ऑटो में खेतिहर मजदूर सवार थे। दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अनंतपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पढ़ें पूरी खबर
Adani Bribery Row: रिश्वत मामले में गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर अमेरिका तलब
गौतम अदाणी
- फोटो : अमर उजाला
अदाणी समूह के संस्थापक और चेयरमैन गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर को अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग (एसईसी) की ओर से समन जारी किया है। एसईसी ने उन्हें आकर्षक सौर ऊर्जा अनुबंध हासिल करने के लिए 265 मिलियन डाॅलर (2,200 करोड़ रुपये) की रिश्वत देने के आरोप पर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए बुलाया गया है। पढ़ें पूरी खबर
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- दोषसिद्धि नैतिक नहीं, साक्ष्य आधारित ही हो सकती है
सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि किसी मामले में नैतिक दोषसिद्धि नहीं हो सकती। अदालतें केवल कानूनी रूप से स्वीकार्य साक्ष्य के आधार पर ही किसी आरोपी को दोषी ठहरा सकती हैं। यह टिप्पणी करते हुए जस्टिस अभय एस ओका की अध्यक्षता वाली पीठ ने अपहरण और हत्या के मामले में रणदीप सिंह उर्फ राणा और एक अन्य आरोपी को बरी कर दिया। पीठ ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के उस फैसले को दरकिनार कर दिया, जिसमें अंबाला की एक अदालत ने उनकी दोषसिद्धि व आजीवन कारावास की सजा को बरकरार रखा गया था। पढ़ें पूरी खबर