फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: उत्साह के साथ मनाया जा रहा बुद्ध पूर्णिमा का पर्व, उत्तर भारत में तपिश जारी; देश-दुनिया की अहम खबरें

Thu, 23 May 2024 08:22 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Top News: उत्साह के साथ मनाया जा रहा बुद्ध पूर्णिमा का पर्व, उत्तर भारत में तपिश जारी; देश-दुनिया की अहम खबरें
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में जहां आज बुद्ध पूर्णिमा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर उत्तर भारत में लोगों को भीषण गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। वहीं, दक्षिण भारत में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लोकसभा चुनाव के लिए तूफानी प्रचार में जुटे हैं। वहीं, सेबी ने 19 इकाइयों पर 11.90 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
Buddha Purnima: काशी और प्रयाग में भक्तों ने पवित्र गंगा में लगाई डुबकी
देश में आज बुद्ध पूर्णिमा का पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। श्रद्धालु सवेरे से ही गंगा में डुबकी लगा रहे हैं। काशी और प्रयागराज में गंगा के घाटों पर सवेरे से ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा। गंगा में डुबकी लगाने का सिलसिला अभी जारी है। पढ़ें पूरी खबर

गर्मी से बचने के लिए नहाते बच्चे - फोटो : एएनआई
मौसम: उत्तर भारत में तपिश जारी; दक्षिण में भारी बारिश का रेड अलर्ट
देश में मौसम का मिजाज अलग-अलग रंग दिखा रहा है। जहां पूरे उत्तर पश्चिम भारत में आसमान से बरसती आग झुलसा रही है, वहीं दक्षिण भारत में मूसलाधार बारिश लोगों के लिए आफत बनी है। पढ़ें पूरी खबर

23 मई की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
पीएम मोदी, शाह और नड्डा चार राज्यों में करेंगे चुनाव प्रचार
पीएम मोदी आज हरियाणा के भिवानी और पंजाब के पटियाला में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं, गृहमंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश में चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज ओडिशा में रहेंगे और चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

Medical, Doctor - फोटो : istock
डीसीजीआई का कैंसर की दवा ओलापारिब को वापस लेने का दिया आदेश
भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों मे दवा नियामकों को निर्देश दिया है कि वह उन रोगियों के उपचार के लिए एस्ट्राजेनेका की कैंसर-रोधी दवा ओलापारिब टैबलेट को वापस लें, जिन्हें तीन या उससे अधिक बार कीमोथेरेपी दी जा चुकी है। पढ़ें पूरी खबर

नाग अश्विन, बुज्जी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, हैदराबाद
Nag Ashwin Exclusive Interview: ‘कल्कि’ के सीक्वल पर अहम खुलासा
‘कल्कि 2898 एडी’ निर्देशक नाग अश्विन की सिर्फ तीसरी फीचर फिल्म है और अभी से उनके काम के चर्चे दुनिया भर में होने लगे हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘महानटी’ ने सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता था। फिल्म ‘कल्कि 2898’ में एक काल्पनिक कार बुज्जी भी अहम किरदार में है और फिल्म की शूटिंग के दौरान ही नाग अश्विन का ये ख्याल आया कि क्या इस कार को वास्तव में बनाया जा सकता है? उन्होंने ट्वीट किया। उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने उनकी कल्पना को साकार करने की व्यवस्था की और बुज्जी कार बुधवार को वाकई धरातल पर उतर आई। पढ़ें पूरी खबर

बर्ड फ्लू (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)
अमेरिका में बर्ड फ्लू का दूसरा मामला आया सामने
अमेरिका में बर्ड फ्लू का दूसरा मानवीय मामला सामने आया है। स्वास्थ्य अधिकारियों के हवाले से आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मिशिगन के खेतों में काम करने वाले मजदूर को बर्ड फ्लू से संक्रमित पाया गया है। मिशिगन स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग ( एमडीएचएचएस ) ने कहा, मजदूर नियमित रूप से संक्रमित बर्ड फ्लू या एवियन इन्फ्लूएंजा के संपर्क में था। पढ़ें पूरी खबर

शेयर मार्केट - फोटो : Agency
सेबी ने 19 इकाइयों पर 11.90 करोड़ रुपये का लगाया जुर्माना
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बुधवार को सुपीरियर फिनलीज लिमिटेड (एसएफएल) के मामले में पंप एंड डंप शेयरों में शामिल होने के लिए 19 इकाइयों पर कुल 11.90 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया। इसके अलावा उन्हें पांच साल तक प्रतिभूति बाजार से भी प्रतिबंधित किया गया। पढ़ें पूरी खबर

साइबर ठगी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
भारत में बढ़ा साइबर अपराध, रोज आ रहीं 7000 शिकायतें 
भारत में साइबर अपराध में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। 2024 में मई तक प्रतिदिन औसतन 7,000 से अधिक शिकायतें दर्ज की जा रही हैं। यह जानकारी भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) के सीईओ राजेश कुमार ने बुधवार को दी। कुमार ने बताया कि भारत को निशाना बनाने वाले अधिकांश साइबर धोखेबाज दक्षिण पूर्व एशिया के प्रमुख स्थानों से काम कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : एएनआई
चिंताजनक: वातावरण में तैरते नए वायरस से कोरोना जैसी महामारी का खतरा
मछली से लेकर कुतरने वाले जीवों तक विभिन्न कशेरुकी जीवों में 40 निडोवायरस का पता लगा है। इनमें 13 कोरोना वायरस भी शामिल हैं। ये हमारे वातावरण में तैर रहे हैं और सार्स-सीओवी-2 कोरोना वायरस की तरह बड़ी महामारी को जन्म दे सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

श्रेया अवसारला, अन्वी शर्मा और आर्यन जोशी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
अमेरिका में अनियंत्रित कार पलटकर पेड़ से टकराई, तीन भारतवंशी छात्रों की मौत
अमेरिका के जॉर्जिया प्रांत में एक तेज रफ्तार कार के पलट जाने से हुए हादसे में तीन भारतीय मूल के छात्रों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। ये सभी पांचों छात्र अल्फारेटा हाई स्कूल और जॉर्जिया विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें