सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस संजीव खन्ना ने दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के नई दिल्ली स्थित बंगले से बड़ी मात्रा में मिली नकदी से जुड़ी शुरुआती जांच रिपोर्ट, वीडियो और तस्वीरें सार्वजनिक कर दी हैं। वीडियो में घर के अंदर जले हुए नोटों के बंडल दिखाई दे रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, घर से चार-पांच अधजली बोरियों में अधजले नोट मिले थे। इसके अलावा, विराट कोहली और फिल सॉल्ट की 95 रनों की दमदार साझेदारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को उनके घर में हराकर धमाकेदार शुरुआत की है। आईपीएल के 18वें सत्र का पहला मुकाबला शनिवार को ईडेन गार्डंस पर खेला गया। इसके अलावा, आज जब फिरोजपुर छावनी से हुसैनीवाला के लिए विशेष ट्रेन शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए रवाना होगी, तो 10 इस किलोमीटर के इस सफर में लोगों की भावनाओं का ज्वार आसमान पर होगा। हो भी क्यों न... यह वही पवित्र स्थल है, जहां शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव हमेशा के लिए भारत मां की गोद में समा गए थे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
नकदी विवाद : जस्टिस वर्मा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने वेबसाइट पर जारी की जांच रिपोर्ट
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस संजीव खन्ना ने दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के नई दिल्ली स्थित बंगले से बड़ी मात्रा में मिली नकदी से जुड़ी शुरुआती जांच रिपोर्ट, वीडियो और तस्वीरें सार्वजनिक कर दी हैं। वीडियो में घर के अंदर जले हुए नोटों के बंडल दिखाई दे रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, घर से चार-पांच अधजली बोरियों में अधजले नोट मिले थे। पढ़ें पूरी खबर...
KKR vs RCB: विराट कोहली और फिल सॉल्ट के दम पर आरसीबी की शानदार शुरुआत
विराट कोहली और फिल सॉल्ट की 95 रनों की दमदार साझेदारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को उनके घर में हराकर धमाकेदार शुरुआत की है। आईपीएल के 18वें सत्र का पहला मुकाबला शनिवार को ईडेन गार्डंस पर खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गत विजेता टीम ने अजिंक्य रहाणे और सुनील नरेन की शतकीय साझेदारी के दम पर 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 174 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 16.2 ओवर में तीन विकेट खोकर 177 रन बनाए और सात विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। पढ़ें पूरी खबर...
SSR: 'न जहर दिया गया और गला भी नहीं घोंटा गया', सुशांत सिंह राजपूत केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट में खुलासा
सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है। पीटीआई के हवाले से सामने आई इस रिपोर्ट में सीबीआई ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर लगे सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों में दोषी नहीं पाया। CBI की आखिरी रिपोर्ट में सुशांत की मौत की असल वजह सुसाइड ही बताया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
शहीदी दिवस आज : जिस ट्रैक को उखाड़ ले गई थी पाकिस्तानी सेना...
आज जब फिरोजपुर छावनी से हुसैनीवाला के लिए विशेष ट्रेन शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए रवाना होगी, तो 10 इस किलोमीटर के इस सफर में लोगों की भावनाओं का ज्वार आसमान पर होगा। हो भी क्यों न... यह वही पवित्र स्थल है, जहां शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव हमेशा के लिए भारत मां की गाेद में समा गए थे। पढ़ें पूरी खबर...
Pope Francis: पोप को आज अस्पताल से मिल जाएगी छुट्टी
पोप फ्रांसिस को रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। उन्होंने 38 दिनों तक दोनों फेफड़ों में निमोनिया जैसी गंभीर बीमारी से लड़ाई लड़ी। जेमेली अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सर्जियो अल्फीरी ने शनिवार को बताया कि फ्रांसिस को वेटिकन में ठीक होने के लिए कम से कम दो महीने आराम और पुनर्वास की जरूरत होगी। पढ़ें पूरी खबर...
क्वेटा: बलोच प्रदर्शनकारियों पर बरसाईं गोलियां, 3 की मौत
पाकिस्तान में मानवाधिकार कार्यकर्ता महरंग बलोच को क्वेटा पुलिस-प्रशासन ने शनिवार को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब वह अपने समुदाय पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन में हिस्सा ले रही थीं। इस दौरान पाकिस्तान सरकार और सेना व सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ दिए गए धरने पर फायरिंग में तीन बलोच कार्यकर्ताओं की मौत हो गई। प्रदर्शन स्थल पर जब लोग मृतकों के शव लेकर बैठे तो सुरक्षाकर्मियों ने शवों को भी कब्जे में ले लिया और कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पढ़ें पूरी खबर...
Congress: संगठन के लिए विभिन्न समितियों के गठन को मंजूरी
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की 8 और 9 अप्रैल को अहमदाबाद में बैठक होनी है। इससे पहले AICC ने संगठन के लिए विभिन्न समितियों के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। AICC ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की, जिसमें कहा गया है कि बैठक में जनता को विकास के बारे में सूचित किया जाएगा। प्रेस विज्ञाप्ति में नव नियुक्त स्वागत समिति, समन्वय समिति, आवास समिति, सत्र स्थल समिति, सत्र मंच समिति, CWC स्थल समिति और गुजरात राज्य के भोजन समिति के सदस्यों के नाम शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...
अमेरिका: 4 देशों के प्रवासियों का कानूनी दर्जा रद्द
अमेरिकी गृह सुरक्षा मंत्रालय (डीएचएस) ने कहा है कि वह क्यूबा, हैती, निकारागुआ और वेनेजुएला के लाखों लोगों के लिए कानूनी सुरक्षा को रद्द कर रहा है। इस कारण इन देशों के अवैध रह रहे लोगों को एक माह में निर्वासन का सामना करना पड़ सकता है। यह आदेश चार देशों के लगभग 5,32,000 लोगों पर लागू होता है जो अक्तूबर 2022 से अमेरिका आए थे। यह निर्णय डोनाल्ड ट्रंप के ‘मानवीय पैरोल’ को समाप्त करने के आदेश के अनुसार है। पढ़ें पूरी खबर...
Election Commission: 4000 चुनाव अधिकारियों ने शुरू किया राजनीतिक दलों के साथ मंथन
मतदान केंद्र (बूथ स्तर) पर समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए 4,000 से अधिक मतदाता पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) ने देशभर के सभी राजनीतिक दलों के साथ मंथन शुरू किया है। इन ईआरओ को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में लंबित मुद्दों के समाधान करने के लिए कहा गया है। दरअसल, कई राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग पर मतदान के आंकड़ों में गड़बड़ी कर भाजपा को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया था। उसी के मद्देनजर चुनाव आयोग ने सियासी दलों के साथ बैठकों का दौर शुरू किया है। ये बैठकें 31 मार्च तक पूरी होंगी। पढ़ें पूरी खबर...
Bangladesh: छात्र नेतृत्व वाली NCP ने अवामी लीग पर प्रतिबंध की मांग की
बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ एक बार फिर विरोध के स्वर उठ रहे हैं। छात्र नेतृत्व वाली नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी) ने शनिवार को अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। एनसीपी ने दावा किया कि पार्टी ने बांग्लादेश में 'फासीवाद की स्थापना' की है। पढ़ें पूरी खबर...
Earth Hour : जलवायु परिवर्तन की लड़ाई में दुनिया भर में एक घंटे बंद रहीं बत्तियां
अर्थ आवर पर दुनिया भर में शनिवार को रात 8:30 से 9:30 बजे तक एक घंटे के लिए अनावश्यक लाइटें बुझा दी गईं। जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 22 मार्च को अर्थ आवर मनाया जाता है। पढ़ें पूरी खबर...